विषय के हिसाब से AI की ट्रेनिंग
नई पहल के तहत शिक्षकों को उनके संबंधित विषय में AI की मदद से अधिक दक्ष बनाने की योजना है। उदाहरण के लिए, फिजिक्स पढ़ाने वाले शिक्षकों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ विषय से जुड़ी नई जानकारियों और आधुनिक शिक्षण सामग्री से परिचित कराया जाएगा।
पढ़ाने का तरीका भी बदलेगा
AI आधारित प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को अलग-अलग तरह के नोट्स, अतिरिक्त अध्ययन सामग्री और नए प्रश्न सेट उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इससे शिक्षक सिर्फ पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को विषय को अलग और ज्यादा प्रभावी तरीके से समझा सकेंगे।
ट्रेनिंग का प्रारूप जल्द होगा तय
गूगल की टीम यह तय करेगी कि प्रशिक्षण जिला स्तर पर होगा या राज्य स्तर पर। साथ ही शुरुआत में किन विषयों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी, इसका खाका भी तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस पहल से बिहार के सरकारी स्कूलों में तकनीक आधारित पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment