अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण
निर्माण एजेंसियां बचे हुए काम को तेजी से पूरा करने में जुटी हैं। मुंगेर के पाटम क्षेत्र में रास्ते में आ रहे हाईटेंशन बिजली के तीन टावरों को शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया है। वहीं मुंगेर, बरियारपुर और पाटम के कुछ हिस्सों में सड़क का काम अभी बाकी है।
तेलिया तालाब के पास बन रहा ओवरब्रिज भी निर्माण के अंतिम चरण में बताया जा रहा है। बाकी काम को अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विक्रमशिला सेतु पर भी कम होगा दबाव
फोरलेन शुरू होने से मुंगेर और भागलपुर के बीच आवागमन आसान होने के साथ आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव घटने की उम्मीद है। फिलहाल विक्रमशिला सेतु पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन श्रीकृष्ण सेतु की ओर जा रहे हैं।
नया फोरलेन चालू होने के बाद इन वाहनों को एक वैकल्पिक और बेहतर मार्ग मिल सकेगा। इससे मुंगेर, भागलपुर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दुर्गापूजा के बाद मिल सकता है रास्ता
निर्माण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पहले चरण में मुंगेर-भागलपुर फोरलेन पर दुर्गापूजा के बाद परिचालन शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, अंतिम समयसीमा बचे हुए निर्माण कार्य की प्रगति पर निर्भर करेगी।

0 comments:
Post a Comment