केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी, LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। LPG सप्लाई को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंता के बीच भारत सरकार ने घरेलू स्तर पर गैस उत्पादन बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। अमेरिका-ईरान तनाव के कारण होर्मुज मार्ग से LPG की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में आयात पर निर्भरता कम रखने के लिए देश की रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तैयार किया जा रहा है।

रोजाना 4 हजार टन तक बढ़ सकता है उत्पादन

रिफाइनरियां करीब 4,000 टन अतिरिक्त LPG प्रतिदिन तैयार करने की योजना पर काम कर रही हैं। मौजूदा घरेलू उत्पादन करीब 37,000 से 38,000 टन प्रतिदिन बताया जा रहा है। उत्पादन बढ़ने से समुद्री रास्ते से आयात में रुकावट आने की स्थिति में घरेलू बाजार में गैस की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

होर्मुज रूट पर क्यों है चिंता?

भारत अपनी LPG जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई में होर्मुज मार्ग की अहम भूमिका है। तनाव बढ़ने से इस रास्ते पर अनिश्चितता बढ़ी है। हालांकि, फिलहाल देश में पर्याप्त स्टॉक और कुछ आयात जारी रहने की बात सामने आई है।

LPG की मांग में आई कमी

इस बीच घरेलू LPG की खपत में भी गिरावट दर्ज की गई है। अगस्त में घरेलू LPG खपत पिछले साल की तुलना में करीब 17 फीसदी कम बताई गई। वहीं, उद्योगों में बल्क LPG की मांग में करीब 80 फीसदी की कमी आई है। कई औद्योगिक इकाइयां वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल कर रही हैं।

आयात भी हुआ कम

अगस्त में भारत का LPG आयात सालाना आधार पर करीब 25 फीसदी घटकर 14.5 लाख टन रह गया। ऐसे समय में घरेलू उत्पादन बढ़ाने की तैयारी को सप्लाई व्यवस्था मजबूत रखने की अहम कवायद माना जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि वैश्विक तनाव के बावजूद आम उपभोक्ताओं को LPG की उपलब्धता को लेकर परेशानी न हो।

0 comments:

Post a Comment