इन 12 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।
पटना समेत बाकी जिलों में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। हालांकि, उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।
ओबरा में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। औरंगाबाद के ओबरा में 123.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सबसे अधिक रही। इसके अलावा सबौर, डेहरी, शेखपुरा और जहानाबाद में भी अलग-अलग स्थानों पर वर्षा हुई।
अगले 4-5 दिन मौसम में बड़ा बदलाव नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

0 comments:
Post a Comment