बिना रुके कटेगा टोल
नई व्यवस्था मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक पर आधारित होगी। इसमें पारंपरिक टोल बैरियर की जरूरत नहीं होगी। सड़क पर लगे विशेष ओवरहेड गैंट्री वाहनों की पहचान करेंगे और इलेक्ट्रॉनिक तरीके से टोल वसूला जाएगा। इससे गाड़ियों को न रुकना पड़ेगा और न ही टोल के पास गति कम करनी होगी।
ईंधन और समय की होगी बचत
सरकार का मानना है कि बैरियर-फ्री सिस्टम से टोल प्लाजा पर लगने वाली कतारें खत्म करने में मदद मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और वाहनों में बेकार होने वाला ईंधन भी कम होगा। सरकार के मुताबिक, इस नई व्यवस्था से टोल संचालन का खर्च भी काफी घट सकता है।
अगले साल तक बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी
मंत्री ने बताया कि दिसंबर 2026 तक इस परियोजना का बड़ा हिस्सा पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद फरवरी-मार्च 2027 तक देशभर में नई टोलिंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे हाईवे पर सफर और तेज, आसान और डिजिटल होने की उम्मीद है।
0 comments:
Post a Comment