लेखपाल और तहसीलदार स्तर पर होगा ऑनलाइन निस्तारण
नई व्यवस्था के तहत आवेदन डिजिटल माध्यम से संबंधित लेखपाल और तहसीलदार स्तर तक पहुंचेगा। इसकी जांच और निस्तारण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जा सकेगी। आवेदक अपने आवेदन की स्थिति भी डिजिटल तरीके से देख सकेंगे।
तहसील के चक्कर होंगे कम
नई व्यवस्था से कागजी कामकाज घटने और आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। लोगों को प्रमाणपत्र के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिल सकती है। इससे समय और पैसे की भी बचत होगी।
बढ़ेगी जवाबदेही
EWS प्रमाणपत्र बनवाने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से आवेदन की निगरानी आसान होगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करने में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य EWS प्रमाणपत्र से जुड़ी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।
.png)
0 comments:
Post a Comment