खुशखबरी का बड़ा तोहफा! बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी

पटना। बिहार के किसानों के लिए कृषि यंत्र खरीदने का अच्छा मौका है। कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत 8 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं और किसान 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में अलग-अलग कृषि उपकरणों पर 40 से 80 फीसदी तक अनुदान का प्रावधान है।

ड्रोन सेंटर से कृषि यंत्र बैंक तक मदद

योजना के तहत ड्रोन सेंटर के लिए 5 लाख रुपये तक, कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 4 लाख रुपये तक और कृषि यंत्र बैंक के लिए 8 लाख रुपये तक सहायता मिल सकती है। वास्तविक अनुदान संबंधित यंत्र और तय सरकारी सीमा के अनुसार निर्धारित होगा।

आवेदन से पहले पंजीकरण जरूरी

बिहार सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को पहले बिहार कृषि विभाग के DBT पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। आधार आधारित सत्यापन के बाद मिलने वाली आईडी से कृषि यांत्रिकरण योजना के पोर्टल पर आवेदन किया जा सकेगा।

लॉटरी से होगा किसानों का चयन

आवेदन करने भर से सब्सिडी मिलना तय नहीं है। पात्र किसानों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। चयन होने के बाद किसान को निर्धारित समय के भीतर कृषि यंत्र खरीदना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर अनुदान की राशि DBT के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment