1 .सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पद
UPSSSC की ओर से सीनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 132 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए करना होगा।
2 .लखनऊ यूनिवर्सिटी में भी मौका
दूसरी ओर, लखनऊ विश्वविद्यालय ने 9 सब्जेक्ट एक्सपर्ट पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर 2026 को निर्धारित स्थान पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
उम्मीदवार रखें इन बातों का ध्यान
दोनों भर्तियों के लिए योग्यता, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तें अलग-अलग हैं। ऐसे में आवेदन या इंटरव्यू से पहले संबंधित संस्थान की ओर से जारी विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment