कर्मचारियों ने उठाईं 5 प्रमुख मांगें
बैठक में चेन्नई जीपीओ पेंशनर्स फोरम की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। इनमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, पेंशन और फैमिली पेंशन में बढ़ोतरी, कम्यूटेशन रिकवरी के नियमों में राहत, MACP में सुधार और बेहतर भत्तों के साथ सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने की मांग शामिल रही।
न्यूनतम वेतन 68 हजार करने
प्रतिनिधियों ने न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 68,000 रुपये करने का प्रस्ताव भी रखा। इसके अलावा वेतन संशोधन के लिए स्थायी व्यवस्था और मौजूदा पे-मैट्रिक्स के साथ रनिंग स्केल लागू करने की मांग सामने आई। महिला और दिव्यांग कर्मचारियों की कार्यस्थल संबंधी जरूरतों तथा करियर में बेहतर अवसरों पर भी चर्चा हुई।
चंडीगढ़ में अगली बैठक
आयोग की अगली महत्वपूर्ण बैठकें 16, 17 और 18 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रस्तावित हैं। हालांकि कर्मचारियों की ओर से रखी गई मांगों पर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपेगा और उसके बाद ही इन प्रस्तावों पर अंतिम तस्वीर साफ होगी।

0 comments:
Post a Comment