कार्यकर्ताओं को हर महीने 4 हजार का फायदा
पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग मदों को मिलाकर करीब 8 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। अब इसमें 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी के बाद कुल राशि 12 हजार रुपये हो जाएगी।
सहायिकाओं का भी बढ़ा मानदेय
आंगनवाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में भी इजाफा किया गया है। पहले मिलने वाले 4 हजार रुपये की जगह अब उन्हें 6 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। यानी हर महीने 2 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
सितंबर से लागू, अक्टूबर में मिलेगा पैसा
सरकार ने बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर 2026 से लागू किया है। इसका भुगतान अक्टूबर में किया जाएगा और अक्टूबर में मिलने वाली राशि में सितंबर का बढ़ा हुआ मानदेय भी शामिल रहेगा। सरकार ने बढ़ोतरी के पीछे आंगनवाड़ी कर्मचारियों की बढ़ती जिम्मेदारियों को प्रमुख वजह बताया है।

0 comments:
Post a Comment