1 .जालौन में आंगनवाड़ी के 110 पद
जालौन में आंगनवाड़ी भर्ती के तहत 110 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले जिले की अधिसूचना में दी गई पात्रता और जरूरी शर्तें जरूर देखनी चाहिए।
2 .कोऑपरेटिव बैंक में इंटर्न का मौका
उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (UPCBL) ने कोऑपरेटिव इंटर्न के 5 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में आवेदन ईमेल के जरिए करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक निर्धारित ईमेल माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं।
2 .रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती
बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 25 पदों पर भर्ती होगी। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन जैसी योग्यता रखने वाले पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर 2026 से शुरू होकर 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
तीनों भर्तियों में योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज अलग-अलग हैं। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित तारीख के भीतर ही फॉर्म जमा करें।

0 comments:
Post a Comment