HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया, देवरिया समेत इन जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार यूपी से मॉनसून वापस जा रहा है लेकिन फिर भी कुछ इलाकों में अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। चार और पांच अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों जैसे की गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर के आसपास इलाकों में बारिश के आसार है। इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दे की आईएमडी ने इस सप्ताह के अंत तक दोबारा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को सर्दी का अहसास होंगे लगेगा और राज्य में सर्दी की दस्तक होगी।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिवाली तक राज्य में ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी। वहीं कुछ जिलों में सुबह के समय हल्‍का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। अगले एक सप्ताह तक राज्य के कई जिलों में बूंदाबादी होने से वहां के तापमान में कमी आएगी।

आइआइटी इंदौर में कई पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी 75000

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आइआइटी इंदौर में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर ने प्रबंधक, उप प्रबंधक के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार M. Com, MBA, CA आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.iiti.ac.in/

नौकरी करने का स्थान : इंदौर, मध्य प्रदेश। 

वेतनमान : 30000 - 75000(Per Month)

AIIMS बिलासपुर में 19 पदों पर निकली भर्तियां, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: AIIMS बिलासपुर में 19 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए All India Institute Of Medical Science Bilaspur (AIIMS Bilaspur) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : All India Institute Of Medical Science Bilaspur (AIIMS Bilaspur) ने वरिष्ठ निवासी के 19 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिश पढ़ें। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : All India Institute Of Medical Science Bilaspur (AIIMS Bilaspur) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया गया हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://aiimsbilaspur.edu.in/

वेतनमान : 67700(Per Month)

नौकरी करने का स्थान : बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।

नई दिल्ली स्थित लोक सभा में 5 पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नई दिल्ली स्थित लोक सभा में 5 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए लोक सभा की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : लोक सभा में Consultant के पांच पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। पूरी जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमए होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार लोक सभा के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट के द्वारा किया जायेगा। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लोक सभा के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://164.100.47.194/loksabha/Recruitment/advandnot.aspx

नौकरी करने का स्थान : नई दिल्ली। 

वेतनमान : 25000 प्रतिमाह।

पंचकुला, गुरुग्राम, करनाल समेत हरियाणा में 53 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: पंचकुला, गुरुग्राम, करनाल समेत हरियाणा में 53 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

पदों का विवरण : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने Scientific Staff, Laboratory Assistant, Dark Room Attendant के 53 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार B.Sc, 10TH, M.Sc आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : http://139.59.72.109/Advertisements

नौकरी करने का स्थान : हरियाणा। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 अक्टूबर 2022

गोरखपुर से वाराणसी और गोमतीनगर के लिए चलेगी दो नई ट्रेनें

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर से वाराणसी और गोमतीनगर के लिए दो नई ट्रेनों का संचालन किया जायेगा। इसकी जानकारी खुद डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के द्वारा दी गई हैं। 

डीआरएम ने जानकारी देते हुए कहा हैं की त्योहारों के इस सीजन में गोरखपुर से अमृतसर के लिए भी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसकी समय सारिणी और रुट तय किया जाएगा, ताकि यात्रीगण इस ट्रेन में टिकट लेकर यात्रा कर सके। 

वहीं गोरखपुर-एर्नाकुलम की भी एक ट्रेन को स्वीकृति बहुत जल्द मिलेगी। इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। यह ट्रेन लखनऊ होते हुए संचालित किया जा सकता हैं। बहुत जल्द इस ट्रेन का टिकट बुकिंग शुरू किया जा सकता हैं। 

गोरखपुर से वाराणसी और गोमतीनगर के लिए चलेगी दो नई ट्रेनें?

वाराणसी सिटी -गोरखपुर (15129/15130) के लिए नई ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।

गोरखपुर-गोमतीनगर (15081/15082) के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 

वहीं गोरखपुर-पाटलीपुत्र (15079/15080) का पांच के बजाए प्रतिदिन संचालित किया जा रहा हैं।

पटना, नालंदा, बेगूसराय, नवादा समेत 14 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के पटना, नालंदा, बेगूसराय, नवादा समेत 14 जिलों में वज्रपात होने की आशंका हैं। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई हैं। 

आपको बता दें की मौसम विभाग ने आज बिहार के  पटना, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, गया, जहानाबाद, कैमूर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और भोजपुर जिले में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के इन जिलों के अलावे आज यानि की शनिवार को पटना, बेगूसराय, गोपालगंज,, मोतिहारी, बेतिया,गया, आरा, सासाराम समेत इसके आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों ने बिहार के 14 जिलों में रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा है की खराब मौसम के दौरान लोग घर से बाहर ना निकले। साथ ही साथ बड़े पेड़ पौधे से दूरी बनाये रखें। वहीं बिजली के खम्भे से दूर रहें, ताकि वज्रपात से बचा जा सके।

कोलकाता में 84 पदों पर निकली भर्तियां, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोलकाता में 84 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटिड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

पदों का विवरण : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटिड ने Graduate Engineer Trainee के 84 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार B.Tech/B.E, M.Sc, M.E/M.Tech आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटिड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://www.hindustancopper.com/Page/Career_new

नौकरी करने का स्थान : कोलकाता।

पटना, भागलपुर, गया समेत पांच जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुर्गा पूजा पर शहरों में शांति बनाये रखने के बिहार के पटना, भागलपुर, गया समेत पांच जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई हैं। इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार के पटना, भागलपुर, गया, नवादा और सिवान में पैरामिलिट्री फोर्स के 5 कंपनियों की तैनाती की गई है। ये तैनाती शहर की सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया हैं।

आपको बता दें की सुरक्षा-व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए SSB और RAF की कंपनियां को तैनात किया गया हैं। वहीं बिहार स्पेशल आर्म्ड फोर्स (BSAP) की 20 कंपनियों को भी राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के समय दंगा जैसे हिंसात्मक वारदातें नहीं हों। इससे निपटने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर दंगा निरोधक 12 कंपनियों को लगाया गया है। ताकि राज्य के शहरो में सुरक्षा-व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखा जाये।

लखनऊ, उन्नाव और अयोध्या में बढ़े CNG और PNG के दाम

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, उन्नाव और अयोध्या में CNG और PNG के दामों में बढ़ोत्तरी की गई हैं। इसको लेकर गैस कंपनियों ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

खबर के अनुसार घरेलू गैस पीएनजी पर तीन रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी की है। जबकि सीएनजी के दामों में भी तीन रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया है। इसका सीधा असर  CNG और PNG इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पड़ेगा। 

आपको बता दें की अयोध्या में सीएनजी के दाम 96.45 रुपए प्रति किलो निर्धारित किये गए हैं। जबकि लखनऊ और उन्नाव में सीएनजी 92 रुपए से बढ़कर 95 रुपए प्रति किलो हो गई है। आज यानि की 1 अक्टूबर से सीएनजी का नया रेट लागू होगा। 

वहीं लखनऊ में पीएनजी के दाम 52.20 से बढ़कर 55.20 एससीएम हो गए हैं। यानि की लखनऊ में पीएनजी इस्तेमाल करने वाले सभी उपभोक्ताओं को आज यानि की एक अक्टूबर से 55.20 एससीएम की दर से पैसा चुकानी होगी।

दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत 13 शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस

न्यूज डेस्क: देश की राजधानी नई दिल्ली से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत 13 शहरों में 5G सर्विस की सुविधा शुरू होने वाली हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस सर्विस को शुरू किया जायेगा।

खबर के अनुसार पीएम मोदी आज नई दिल्ली से भारत में आधिकारिक तौर पर 5G सर्विस को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही भारत में 5G सर्विस की सुविधा शुरू हो जाएगी। पहले चरण में ये सुविधा देश के 13 शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी।

आपको बता दें की सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता और लखनऊ में 5G सर्विस शुरू होगी। इसको लेकर टेलीकॉम कंपनियों ने तैयारी कर ली हैं। 

वहीं अगर बात Jio की करें तो इसकी शुरुआत सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से होगी। फिर धीरे-धीरे देश के अन्य शहरों में भी इसकी सेवाएं शुरू की जाएगी। टेलीकॉमटॉक ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 5G सर्विस देशभर के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा।

पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा में LPG सिलेंडर का नया रेट जारी, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों ने पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा में LPG सिलेंडर का नया रेट जारी कर दिया हैं। उसी नए रेट से एलपीजी सिलेंडर की बिक्री की जाएगी।

खबर के अनुसार आज 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कमी की गई हैं। जबकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। यानि की घरेलू गैस सिलेंडर पहले से मिल रही कीमतों पर ही मिलेगा।

आपको बता दें की तेल कंपनियां हर महीने के एक तारीख को एलपीजी सिलेंडर का रेट निर्धारित करती हैं। आज यानि की एक अक्टूबर को भी इसके रेट तय किये गए हैं। जिसमे कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 30 रुपये की कमी की गई हैं। 

पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा में LPG सिलेंडर का नया रेट जारी, जानिए?

पटना में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट : 1151 रुपया।

पूर्णिया में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट : 1153 रुपया।

भागलपुर में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट : 1150 रुपया।

मुजफ्फरपुर में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट : 1150 रुपया।

नालंदा में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट : 1152 रुपया।

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से दरभंगा का विमान किराया हुआ दोगुना

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली और छठ पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से दरभंगा आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिसके कारण विमान किराया दोगुना हो गया हैं।

खबर के अनुसार विमान कंपनियों ने इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतरिक्त फ्लाइट उपलब्ध कराया हैं। दीपावली से पहले 20 से 23 अक्तूबर तक लगातार दरभंगा-मुंबई के बीच चार दिन तक तीन विमानों का संचालन किया जायेगा। 

वहीं छठ से पहले 28 व 29 अक्तूबर को भी इस रूट पर प्रतिदिन तीन विमान का आवागमन होगा। जबकि हैदराबाद व कोलकता रूट पर नियमित रूप से एक- एक विमान का संचालन होगा। वहीं बेंगलुरु रूट पर दो विमान का परिचालन किया जायेगा।

विमान का किराया। 

20 अक्तूबर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 10920 रुपया है। 

22 अक्तूबर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 20156 रूपया पहुंच गया हैं। 

बेंगलुरु से दरभंगा का किराया भी नौ हजार से 21 हजार तक चुकाना पड़ेगा। 

मुंबई से दरभंगा के लिए विमान किराया नौ हजार से 21 हजार तक चुकाना पड़ेगा। 

पटना, भोजपुर, बक्सर समेत पूरे बिहार में आज से शुरू होगा बालू खनन

न्यूज डेस्क: बिहार में घर-मकान बनाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, भोजपुर, बक्सर समेत पूरे बिहार में आज से बालू खनन शुरू होने वाला हैं। इसको लेकर बिहार सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में बालू की कमी को पूरा करने के लिए बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन ने पुराने बंदोबस्तधारियों के खनन की अवधि 25 दिसंबर तक बढ़ा दी है। सरकार का ये प्रवधान आज यानि की 1 अक्टूबर से लागू हो जायेगा। 

आपको बता दें की पुराने बंदोबस्तधारियों को बालू खनन के लिए पहले इन्हे निर्धारित अवधि के लिए रॉयल्टी की राशि फिर से जमा करनी होगी। इसके बाद ये बंदोबस्तधारी बालू घाटों पर खनन कर सकते हैं। इससे बिहार में बालू की कीमतों में कमी आएगी। 

वहीं नए सिरे से बालू घाटों के खनन को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में जिलाधिकारी के नेतृत्व में बालूघाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। दो से तीन महीने के अंदर ये प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद नए बंदोबस्तधारी बालू घाटों की खनन करेंगे।

लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत सभी जिलों में पंचायत सचिव के 3000 पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत सभी जिलों में पंचायत सचिव के 3000 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज विभाग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए राज्य अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया गया है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत सचिव के कुल 8100 पद हैं। जिसमे से तीन हजार पद काफी लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर पंचायतीराज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार इन तीन हजार रिक्त पदों पर भर्ती के बावजूद उत्तर प्रदेश के जिलों में एक-एक पंचायत सचिव पर चार से पांच ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी रहेगी। अगर आप पंचायत सचिव बनना चाहते हैं तो आप भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रखें।

बरेली और मेरठ के कमिश्‍नर बदले, 7 IAS अफसर भी इधर से उधर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार योगी सरकार ने शुक्रवार को बरेली और मेरठ के कमिश्‍नर बदल दिए हैं। वहीं सात आईएएस अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया हैं। इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार योगी सरकार ने सेल्वा कुमारी जे को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया हैं। वहीं सारिका मोहन को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। जबकि पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली व सुमित यादव को सीडीओ मुरादाबाद बनाया गया है। 

इन 7 आईएएस अफसर का हुआ ट्रांसफर। 

प्रभाष कुमार को नोएडा का एसीईओ बनाया गया हैं। 

पूजा यादव को रायबरेली का सीडीओ बनाया गया हैं। 

सुमित यादव को मुरादाबाद का सीडीओ बनाया गया है।

रितु माहेश्वरी को ग्रेटर नोएडा का सीईओ बनाया गया हैं। 

आनंद वर्धन को ग्रेटर नोएडा का एसीईओ बनाया गया है। 

प्रवीण मिश्रा को  नमामि गंगे का विशेष सचिव बनाया गया हैं। 

सचिव बाल विकास अनामिका सिंह निदेशक आईसीडीएस बनाया गया हैं।

सैनिक स्कूल गोपालगंज में कई पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गोपालगंज से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक स्कूल गोपालगंज में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : सैनिक स्कूल गोपालगंज में Librarian, PEM/PTI and Matron, General Employee के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार मैट्रिक, स्नातक, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, 50 वर्ष, निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सैनिक स्कूल गोपालगंज की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://ssgopalganj.in/Vacancy.html

वेतनमान : 21060 - 37000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : गोपालगंज। 

पटना, भागलपुर, बक्सर समेत सभी जिलों के मजदूरों के लिए अच्छी खबर

न्यूज डेस्क: पटना, भागलपुर, बक्सर समेत सभी जिलों के मजदूरों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने राज्य में काम करने वाले सभी दिहाड़ी मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में 11 रुपये की बढ़ोत्तरी की हैं। 

खबर के अनुसार श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम की सहमति के बाद विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस आदेश के साथ ही बिहार में अब अकुशल कोटि के मजदूरों को कम से कम 373 रुपए रोजाना की मजदूरी देना अनिवार्य होगा। 

आपको बता दें की अतिकुशल श्रमिकों को अब 577 रुपए रोजाना की मजदूरी दिए जाएंगे। जबकि लिपिकीय या पर्यवेक्षकीय काम करने वालों को 10478 रुपए महीना के बदले 10 हजार 688 रुपए महीना दिए जाएंगे। यह नियम आज यानि की 1 अक्टूबर से लागू होगा। 

बिहार में अगर किसी श्रमिक को काम के बाद उनका न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलता हैं, तो वो कामगार संबंधित प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी या पटना में नियोजन भवन में अवस्थित श्रम संसाधन मुख्यालय में शिकायत कर सकते हैं। इसपर तुरंत एक्शन लिया जायेगा।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना समेत देशभर में सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

न्यूज डेस्क: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों ने आज यानि की 1 अक्टूबर को घरेलू एलपीजी से लेकर कॉमर्शियल सिलेंडर तक के नए रेट जारी कर दिए हैं।

खबर के अनुसार आज कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई हैं। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 रुपये सस्ता हुआ हैं। जबकि कोलकाता में 36.50 रुपये और मुंबई में 35.50 रुपये सस्ता हुआ हैं। 

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह के बदलाव नहीं किये गए हैं। आज दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1859.50 रुपये, कोलकाता में 1959 रुपये, मुंबई में 1811.50 रुपये और चेन्नई में 2009.50 रुपये निर्धारित किया गया हैं।

1 अक्टूबर को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम?

दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1053 रुपया।

मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1052.5 रुपया।

कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1079 रुपया।

चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1068.5 रुपया।

बेंगलुरू में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1055.5 रुपया।

पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1142.5 रुपया।

रांची में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1110.5 रुपया।

शिमला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1097.5 रुपया।

लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1090.5 रुपया।

उदयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1084.5 रुपया।

इंदौर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1081 रुपया।

देहरादून में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1072 रुपया।

आगरा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1065.5 रुपया।

चंडीगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1062.5 रुपया।

अहमदाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1060 रुपया।

भोपाल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1058.5 रुपया।

जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1056.5 रुपया।

लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, झांसी समेत 17 नगर निगमों में चुनाव की तैयारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में इस साल नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। खबर के अनुसार भाजपा ने लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, झांसी समेत 17 नगर निगमों में चुनाव प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव संयोजक नियुक्त किये हैं।

खबर के अनुसार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव ले बाद भाजपा नगर निगम चुनाव में भी काफी गंभीर नजर आ रही हैं। प्रदेश के सभी नगर निकाय की सीटों पर अपना कब्जा जमाने के लिए भाजपा जीतने की रणनीति पर काम कर रही हैं।

भाजपा ने इसे बनाया चुनाव प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव संयोजक।

गाजियाबाद  नगर निगम में : चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, सह प्रभारी विधायक राजीव गुम्बर, चुनाव संयोजक प्रदेश सह-संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ संजय कश्यप। 

मेरठ नगर निगम में : चुनाव प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, सह प्रभारी राज्यमंत्री केपी मलिक, चुनाव संयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग। 

सहारनपुर नगर निगम में : चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, सह प्रभारी विधायक अमित अग्रवाल , चुनाव संयोजक महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई।

मुरादाबाद नगर निगम में : चुनाव प्रभारी विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सह प्रभारी राज्यमंत्री जयवंत सैनी, चुनाव संयोजक महानगर मंत्री शम्मी भटनागर। 

प्रयागराज : चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, सह प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, चुनाव संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता। 

वाराणसी : चुनाव प्रभारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सह प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, चुनाव संयोजक जिला महामंत्री जगदीश त्रिपाठी। 

गोरखपुर : चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण सक्सेना, सह प्रभारी राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, चुनाव संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चिरंजीव चौरसिया।

मथुरा वृंदावन : चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी विधायक महेश गुप्ता, चुनाव संयोजक बाल आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा। 

आगरा नगर निगम : चुनाव प्रभारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सह प्रभारी प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, चुनाव संयोजक विधायक डा. जीएस धर्मेश। 

फिरोजाबाद : चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सह प्रभारी एमएलसी गोपाल अंजान, चुनाव संयोजक पूर्व विधानसभा संयोजक सत्यवीर गुप्ता

अलीगढ़ : चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, सह प्रभारी विधायक राजेश चौधरी, चुनाव संयोजक जिला प्रभारी सुनील पांडेय। 

झांसी : चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, सह प्रभारी पूर्व मंत्री डा. सतीशचंद द्विवेदी, चुनाव संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष अरिदमन सिंह गुर्जर

लखनऊ नगर निगम : चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सह प्रभारी पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, चुनाव संयोजक महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव

अयोध्या : चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रांशुदत्त द्विवेदी, चुनाव संयोजक क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव

शाहजहांपुर : चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, सह प्रभारी विधायक हरीश शाक्य, चुनाव संयोजक एमएलसी सुधीर गुप्ता। 

बरेली नगर निगम में : चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, सह प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, चुनाव संयोजक महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना। 

कानपुर नगर निगम : चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सह प्रभारी पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, चुनाव संयोजक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्माट। 

दिल्ली से गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: दीपावली और छठ के मौके पर घर आने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे दिल्ली से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी। यह ट्रेन दिल्ली से गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा के लिए चलेगी।

खबर के अनुसार इस ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप IRCTC की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई हैं। 

दिल्ली से गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?

गाड़ी संख्या 05528 : आनंद विहार-दरभंगा स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 15.30 बजे खुलेगी। वहीं गाजियाबाद से 16.45 बजे, मुरादाबाद से 19.25 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.15 बजे, गोण्डा से 04.38 बजे, बस्ती से 06.31 बजे, गोरखपुर से 08.05 बजे, नरकटियागंज से 11.05 बजे, रक्सौल से 12.05 बजे, बैरगनिया से 13.17 बजे, सीतामढ़ी से 13.50 बजे और जनकपुर रोड से 14.20 बजे चलकर,  15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05527 : दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 13.15 बजे खुलेगी। वहीं जनकपुर रोड से 13.50 बजे, सीतामढ़ी से 14.25 बजे, बैरगनिया से 14.53 बजे, रक्सौल से 15.55 बजे, नरकटियागंज से 18.10 बजे, गोरखपुर से 21.35 बजे, बस्ती से 22.32 बजे, गोण्डा से 23.53 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 3.00 बजे, मुरादाबाद से 09.35 बजे और गाजियाबाद से 11.40 बजे चलकर 13.00 बजे  आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी

नोट : आपको बता दें की यह ट्रेन दरभंगा से 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार को चलेगी। जबकि आनंद विहार से 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी।

पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत पूरे बिहार में और सख्त होगी शराबबंदी

न्यूज डेस्क: बिहार में शराब पीने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत पूरे बिहार में शराबबंदी को और भी सख्त किया जायेगा। इसको लेकर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में अगर कोई व्यक्ति पहली बार शराब पीते पकड़ा जाता हैं तो उसके घर के बाहर अब चेतावनी पोस्टर चिपकाया जाएगा। साथ ही साथ शराब पीने के अपराध में उस व्यक्ति से जुर्माना लेकर उसे रिहा किया जायेगा।

वहीं अगर वो व्यक्ति दूसरी बार शराब पीते पकड़ा जाता हैं तो उसे एक साल के लिए जेल भेज दिया जायेगा। इसको लेकर विभाग ने सभी जिलों के मद्य निषेध अधीक्षकों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं तथा इसे सख्ती से लागू करने को कहा हैं। 

आपको बता दें की बिहार में शराब पीते पकड़े जानें पर शराबी के घर के बाहर चेतावनी पोस्टर में शराबी के नाम, पिता का नाम और पूरे पते के साथ यह जिक्र होगा कि पहली बार शराब पीने के अपराध में जुर्माना देकर अभियुक्त को रिहा किया गया है।

लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, मेरठ समेत प्रदेश के लोग पेंशन के लिए करें आवेदन

न्यूज डेस्क : लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, मेरठ समेत प्रदेश के लोग सरकार द्वारा जताई जा रही हैं, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना और दिव्यांग पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और सरकार के द्वारा प्रतिमाह पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

विधवा पेंशन योजना : अगर किसी महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच हैं और पति की मौत हो गई हैं तो उन महिलाओं को सरकार के द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ दिया जाता हैं। 

वृद्धावस्था पेंशन योजना : अगर किसी व्यक्ति की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा हैं तो वो वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दिव्यांग पेंशन योजना : अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं तो उस व्यक्ति को सरकार के द्वारा पेंशन योजना का लाभ दिया जाता हैं।

ऐसे करें आवेदन : उत्तर प्रदेश में रहने वाला कोई भी व्यक्ति यूपी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

कितना मिलेगा पैसा : उत्तर प्रदेश में विधवा महिलाओं, वृद्धजन और दिव्यांगजन की पेंशन राशि दोगुनी कर दी गई है। इस राशि को पांच सौ से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है जो पेंशन के रूप में मिलेगा।

आगरा और कानपुर मेट्रो रेल में निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: आगरा और कानपुर मेट्रो रेल में वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप मेट्रो रेल में नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने Joint Chief Engineer/ Deputy Chief Engineer के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : www.lmrcl.com

नौकरी करने का स्थान : आगरा और कनपुर।

पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत 38 जिलों में सरकारी जमीनों की सूची

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत 38 जिलों में कई तरह के सरकारी जमीन मौजूद हैं। इसमें ज्यादातर जमीनों पर स्थानीय लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया हैं। सरकार जमीन सर्वे के द्वारा इन जमीनों को चिन्हित कर रही हैं।

खबर के अनुसार राज्य में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा हैं। इसके तहत शहरों में कई अवैध कब्जा को हटाया गया हैं। आने वाले दिनों में सरकार के द्वारा अन्य सभी प्रकार के सरकारी जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त किया जायेगा।

आपको बता दें की बिहार के सभी 38 जिलों में जमीन सर्वे किया जा रहा हैं। इस सर्वे के दौरान सरकार सभी सरकारी जमीनों को चिन्हित करेगी और फिर भविष्य में इन सरकारी जमीन का इस्तेमाल किसी सरकारी कार्य के लिए किया जायेगा।

पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत 38 जिलों में सरकारी जमीनों की सूची?

वन भूमि सरकार की जमीन होती हैं।

वृक्षों एवं झाड़ियों के अंतर्गत भूमि,

सामुदायिक क्षेत्र की भूमि। 

सड़क की भूमि। 

धार्मिक न्यास की भूमि। 

केसरे हिन्द की जमीन। 

गैरमजरुआ जमीन। 

खास महाल की जमीन।

नदियों के अंतर्गत भूमि।

स्कूल, अस्पतालों की भूमि।

मोटापा कम करने में मददगार हो सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो मोटापा के शिकार हैं। लोग अपने शरीर के मोटापा को कम करने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन शरीर का मोटापा कम नहीं होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को आजमा कर आप अपने शरीर के मोटापा को कम कर सकते हैं।

मोटापा कम करने में मददगार हो सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय?

1 .शरीर के मोटापा को कम करने के लिए  शहद बहुत लाभकारी माना जाता हैं। आप प्रतिदिन सुबह के समय हल्के गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिला लें और आप चाहे तो इसमें कुछ बूंदे नींबू की भी डाल सकते हैं और उसका सेवन करें।

2 .आपको बता दें की सुबह सुबह जॉगिंग या व्यायाम करना पेट कम करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने शरीर का मोटापा कम करना चाहते हैं तो आप सुबह-सुबह ये काम जरूर करें। 

3 .शरीर के वजन को कम करने के लिए भोजन में गेहूं के आटे की रोटी की जगह जौ-चने के आटे की रोटी का सेवन करें।

4 .सुबह-सुबह ग्रीन टी का सेवन भी शरीर के वजन को कम करने में सहायक होता हैं। इसलिए आप प्रतिदिन इसका सेवन करें। 

5 .वजन कम करने में पुदीना भी सहायक होता हैं। दरअसल पुदीने के सेवन से मेटाबॉलिज्म में वृद्धि होती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

पटना में आमस-दरभंगा फोर लेन के समीप बनेगा पहला लाजिस्टिक पार्क

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में आमस-दरभंगा फोर लेन के समीप राज्य का पहला मल्टी माडल लाजिस्टिक पार्क का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर बिहार सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में अभी एक भी  मल्टी माडल लाजिस्टिक पार्क नहीं हैं। लेकिन जल्द ही पटना में सौ एकड़ जमीन पर लाजिस्टिक पार्क का निर्माण होगा। इसके बाद ई-कामर्स कंपनियों को अपने उत्पाद को स्टोर करने में आसानी होगी।

आपको बता दें की पटना जिले के जैतिया गांव के समीप मल्टी माडल लाजिस्टिक पार्क के लिए जमीन चिन्हित किया गया हैं। यह जगह निर्माणाधीन आमस-दरभंगा फोरलेन के समीप है। यहां पर लाजिस्टिक पार्क बनने से सभी जिलों को सीधी कनेक्टविटी मिलेगी। 

बिहार का ये पहला मल्टी माडल लाजिस्टिक पार्क आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस पार्क में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद होगी। यहां कोल्ड स्टोरेज, मशीनीकृत हैंडलिंग की सुविधा होगी। साथ ही साथ बड़े-बड़े वाहनों के लिए पार्किंग व कस्टम क्लियरेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।