HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत सभी जिलों में चलेगी सघन चेकिंग अभियान

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार यूपी के लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत सभी जिलों में अगले 10 दिनों तक गाड़ियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार प्रदेश में बढ़े सड़क हादसों को देखते हुए योगी सरकार ने सभी से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की हैं। वहीं यातायात निदेशालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए जिले के अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

आपको बता दें की सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सघन चेकिंग अभियान चलाने को लेकर एडीजी यातायात ने सभी जिलों के कप्तानों और जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। 

वहीं ट्रैक्टर ,ट्रॉली, डाला, डंपर को सवारियों के लिए इस्तेमाल ना करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई ऐसा करते हुए दोषी पाया जाता हैं तो उसपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही साथ उसपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

लखनऊ, उन्नाव, मेरठ समेत प्रदेशभर में बिजली बिल की वसूली

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, उन्नाव, मेरठ समेत प्रदेशभर में बिजली बिल की वसूली शुरू हो गई हैं। इसको लेकर आधी जिलों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार विद्युत निगम ने सभी जिलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को एक अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान के तहत बिजली बिल की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में बड़े बकायेदारों के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। 

आपको बता दें की यूपी पॉवर कारपोरेशन ने 10 अक्तूबर तक ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बिजली घर से करीब एक करोड़ रुपये की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। जबकि शहरी क्षेत्र के प्रत्येक बिजली घर से दो करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया गया हैं। 

इतना ही नहीं विद्युत निगम ने साफ कर दिया हैं की ज्यादा वसूली के आधार पर कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा। जबकि कम वसूली करने वालों पर गाज भी गिर सकती है। वहीं अगर किसी उपभोक्ता का बिजली बिल बाकी हैं तो वो जल्द से जल्द जमा कर दें।

पटना, पूर्णिया, सुपौल, बेगूसराय में एक कट्ठा में कितनी जमीन, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया, सुपौल, बेगूसराय में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रहा हैं। लेकिन बहुत से लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं हैं की बिहार के इन जिलों में एक कट्ठा में कितनी जमीन मिलती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 

खबर के अनुसार बिहार में एक कट्ठा जमीन 750 से 2000 स्क्वायर फिट तक हो सकता है।  ये राज्य के सभी जिलों और शहरों में अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं। इसी  स्क्वायर फिट के तहत इन शहरों और जिलों में जमीन की खरीद बिक्री की जाती हैं। 

आपको बता दें की उत्तर बिहार जैसे की सुपौल, बेगूसराय, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया में 1 कठ्ठा आम तौर पर 1361 वर्ग फुट के बराबर है। वहीं पटना जिले में भी 1 कठ्ठा आम तौर पर 1361 वर्ग फुट के बराबर है।

ऐसे करें जमीन की मापी। 

1 लग्गी = 6 हाथ के बराबर।

1 हाथ = 18 इंच = 1.5 फुट

6 हाथ = 9 फुट = 108 इंच

1 धुर = 1 लग्गी x 1 लग्गी

1 धुर = 9 x 9 वर्ग फुट = 81 वर्ग फुट

1 बीघा = 20 कठ्ठा के बराबर होता हैं।

1 कठ्ठा = 20 धुर के बराबर होता हैं। 

1 कट्ठा= 20 x 81 वर्ग फुट होता हैं।

1 कट्ठा = 1620 वर्ग फुट होता हैं।

1 धुर = 20 धुरकी के बराबर हैं।

1 धुरकी = 81/20=4.05 वर्ग फुट।

1 डेसीमल = 435.6 वर्ग फुट होता हैं।

1 कठ्ठा = 1620/435.6 = 3.719 डिसमिल।

पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत 38 जिलों में मोबाइल से काटे जमीन का रसीद

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत 38 जिलों रहने वाले लोग अपने मोबाइल से जमीन का लगान भर सकते हैं। साथ ही साथ जमीन का रसीद भी काट सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में ऑनलाइन रसीद काटने की सुविधा उपलब्ध हो चुका है। वहीं आप रसीद काटने के अलावा पिछले बकाया राशि को भी चेक कर सकते है। साथ ही साथ भू-लगान की लंबित भुगतान देख सकते है और लगान जमा करके रसीद को डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें की बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले अधिकांश निवासियों को इसकी जानकरी नहीं हैं, जिसके कारण वो इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं और वो अपने जमीन का रसीद निकालने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं। 

पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत 38 जिलों में मोबाइल से काटे जमीन का रसीद?

पहला स्टेप : आप अपने मोबाइल में गूगल को ओपन करें।

दूसरा स्टेप : बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करें।

तीसरा स्टेप : होम पेज पर Online Lagan विकल्प को सेलेक्ट करें। 

चौथा स्टेप : ऑनलाइन भुगतान करें विकल्प को चुनें। 

पांचवां स्टेप : लगान विवरण भरकर खोजें, रैयत का नाम देखें। 

छठा स्टेप : ऑनलाइन लगान रसीद काटे, पेमेंट मोड एवं बैंक सेलेक्ट करें। 

सातवां स्टेप : ऑनलाइन लगान रसीद प्रिंट या डाउनलोड करें।

पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में क्लर्क की भर्ती, सैलरी 81000

न्यूज डेस्क: पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में क्लर्क की भर्ती होने वाली हैं। यह भर्ती बिहार सिविल कोर्ट अधीनस्थ न्यायालयों में की जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया हैं। 

आपको बता दें की बिहार सिविल कोर्ट अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन राइटर और चपरासी/अर्दली के पद के लिए 7692 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इसके लिए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं, स्नातक पास युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : बिहार सिविल कोर्ट अधीनस्थ न्यायालयों के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसलिए आप फटाफट आवेदन करें। 

वेतनमान : इन पदों पर चयनित उम्मीदवार 81,000 रुपये तक कमा सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://districts.ecourts.gov.in/ 

नौकरी करने का स्थान : पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में।

लखनऊ, उन्नाव, मेरठ, गोरखपुर समेत 20 जिलों में होगा जमीन अधिग्रहण

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में नयी सड़के और एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर लखनऊ, उन्नाव, मेरठ, गोरखपुर समेत 20 जिलों में जमीन अधिग्रहण का काम किया जायेगा। 

खबर के अनुसार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शनिवार को 20 जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा हैं की वो अपने जिले में एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें तथा किसानों को मुआवजा जल्द दें।

आपको बता दें की मुख्य सचिव ने लखनऊ, उन्नाव, मेरठ, मुरादाबाद, बागपत, रामपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, हापुड़, सहारनपुर, फतेहपुर, कौशांबी, रायबरेली, शामली व मुजफ्फरनगर में जमीन अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। 

उत्तर प्रदेश में सात नए एक्सप्रेस-वे का होना है निर्माण।

गंगा-एक्सप्रेस-वे। 

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे। 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे।  

गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेस-वे। 

गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस-वे।

गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेस-वे।

दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस-वे। 

AIIMS ऋषिकेश में B.Sc पास के लिए निकली भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: AIIMS ऋषिकेश में B.Sc पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, मल्टी टास्किंग कर्मचारी के दो पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी पास होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

चयन प्रक्रिया : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के इन पदों पर उम्मीदवारों  की चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://aiimsrishikesh.edu.in/

वेतनमान : 18000 - 20000(Per Month)

नौकरी करने का स्थान : ऋषिकेश।

नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्तियां निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

1 .आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां।

 पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर, एमटीएस आदि।

 योग्यता : 10वीं, 12वीं, स्नातक, आदि।

 पदों की संख्या : कुल 11 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : दिल्ली।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 अक्टूबर 2022

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://www.aiims.edu/en.html 

2 .बॉम्बे हाईकोर्ट में कई पदों पर निकली भर्तियां।

 पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम।

 योग्यता : ग्रेजुएट्स। 

 पदों की संख्या : कुल 76 पद। 

 चयन प्रक्रिया : एग्जाम के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2022

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://bombayhighcourt.nic.in/

3 .निजमस इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर, लाइब्रोटरी टेक्नीशियन, अन्य पद।

 योग्यता : 12TH, DMLT, M.Sc, आदि।

 पदों की संख्या : कुल 05 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : हैदराबाद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2022

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://nims.edu.in/

ऐसे करें अप्लाई : नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

अंबाला से सहरसा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

न्यूज डेस्क: दिवाली-छठ के मौके पर ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अंबाला से सहरसा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने दिशा निर्देश जारी किये हैं। 

खबर के अनुसार इस ट्रेन के संचालन होने से सहरसा , मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। यह ट्रेन बिहार के मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर व मोतिहारी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

अंबाला से सहरसा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल?

ट्रेन नंबर 05521:  सहरसा-अंबाला स्पेशल ट्रेन से 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को सुबह 09.20 बजे सहरसा से रवाना होगी और अगले दिन यह ट्रेन अपने सभी निर्धारित टेशनों पर रुकते हुए 12.30 बजे अंबाला पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05522 : अंबाला-सहरसा स्पेशल ट्रेन अंबाला से 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक सप्ताह शनिवार एवं बुधवार को दोपहर 3.30 बजे अंबाला से चलेगी और अगले दिन शाम 6.10 बजे सहरसा पहुंचेगी। यात्रीगण IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान 3 से 5 अक्टूबर के बीच सभी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही साथ कुछ जिलों में वज्रपात होने को लेकर भी आशंका जताई गई हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहनी चाहिए। 

आपको बता दें की बिहार में मानसून अब अपनी वापसी की राह पर हैं। ऐसे में अगले 24 से 48 घंटों तक हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। बिहार में 5 अक्टूबर को मानसून की अंतिम बारिश हो सकती हैं।

 मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल मानसून समय पर नहीं आया था। लेकिन मानसून का विदाई समय पर होगा। इससे राज्य में ठंड की शुरूआत भी जल्दी होगी। इस साल दीपावली और छठ पर्व के बीच राज्य में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी।

चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़ समेत 5 जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़ समेत 5 जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया हैं।

खबर के अनुसार झारखंड के चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़ ,पश्चिम सिंहभूम के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर 3 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की संभावना हैं। 

आपको बता दें की आज झारखंड की राजधानी रांची में भी बारिश हुई हैं। वहीं पांच जिलों में आज शाम तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बूंदाबादी होने की भी संभावना हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दुर्गापूजा के दिन भी राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। झारखंड के साथ साथ बिहार के कुछ इलाकों में भी दुर्गा पूजा के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक समेत सभी जिलों में 378 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक समेत सभी जिलों में 378 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने Taluka Agricultural Officer, Assistant Engineer के 378 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc, B.Tech/B.E आदि होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.mpsc.gov.in

नौकरी करने का स्थान : मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक समेत सभी जिलों में।

गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज समेत चार शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज समेत चार शहरों में बायो सीएनजी प्लांट लगाए जाएंगे। इसको लेकर योगी सरकार ने तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप-पीपीपी  मोड पर बायो सीएनजी प्लांट स्थापित किये जाएंगे। आज यानि की रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एमओयू का आदान-प्रदान किया जायेगा।

आपको बता दें की गोरखपुर में स्थापित होने वाले बायो सीएनजी प्लांट की क्षमता 200 टीपीडी होगी। इससे प्रतिदिन 27 हजार किलोग्राम बायो सीएनजी का उत्पादन होगा। सबसे अच्छी बात यह हैं की इसे स्थापित करने वाली फर्म के द्वारा परियोजनाओं पर पूरी अवधि के लिए संचालन और मरम्मत का कार्य किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद में बायो सीएनजी प्लांट स्थापित होने से पर्यावरण को काफी लाभ मिलेगा। इन प्लांट को स्थपित करने के बाद सालाना लाखों टन कार्बन डाई आक्साइड एवं ग्रीन हाउस गैस को कम किया जाएगा।

पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत पूरे बिहार के छात्रों को 12 हजार रुपए देगी सरकार

न्यूज डेस्क: पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत पूरे बिहार के छात्रों को सरकार के द्वारा 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसको लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी किये हैं। 

खबर के अनुसार राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के तहत नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें की सातवीं की परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र इसके लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इस सन्दर्भ में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://scert.bihar.gov.in पर जा कर  12 अक्टूबर से 6 नवंबर तक परीक्षार्थी पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पटना, भागलपुर, अररिया समेत कई जिलों में पांव पसार रहा डेंगू, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, अररिया समेत कई जिलों में डेंगू पांव पसार रहा हैं। प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू से निपटने के लिए अलर्ट पर हैं। 

खबर के अनुसार बिहार की राजधानी पटना इन दिनों डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप झेल रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर पटना के पीएमसीएच अस्पताल, आइजीआइएमएस और एनएमसीएच अस्पताल में डेंगू के रिकॉर्ड 125 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

आपको बता दें की वर्तमान में पटना के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 150 से अधिक मरीज भर्ती हैं। वहीं हर दिन करीब 100 मरीज डेंगू से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं अगर बात भागलपुर की करें तो यहां भी डेंगू ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया हैं। 

भागलपुर में सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया है डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सदर अस्पताल में पांच बेड के डेंगू वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अररिया जिले में पिछले कुछ दिनों में डेंगू के तीन नये मरीज मिले हैं। ऐसे में लोगों को मच्छरों से सावधान रहने की ज़रूरत हैं।

पटना, जमुई, लखीसराय, बांका समेत 16 जिलों में शुरू हुआ बालू खनन

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के आदेश के बाद पटना, जमुई, लखीसराय, बांका समेत 16 जिलों में बालू खनन शुरू कर दिया गया हैं। पुराने बंदोबस्तधारियों से रायल्टी लेकर खनन की अनुमति दी गई हैं। 

खबर के अनुसार सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने जिले में रायल्टी लेकर खनन शुरू करने को कहा हैं। लेकिन अभी राज्य के 16 जिलों में ही पुराने बंदोबस्तधारियों के द्वारा बालू खान की प्रक्रिया को शुरू किया गया हैं। 

आपको बता दें की बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड की देखरेख बिहार के पटना, जमुई, लखीसराय, बांका, नवादा, अरवल, बेतिया, मधेपुरा, बक्सर, भोजपुर, किशनगंज, वैशाली, सारण, औरंगाबाद, रोहतास और गया में बालू खनन प्रारंभ किया गया हैं। 

वहीं दूसरी तरफ अगले पांच वर्ष के लिए बालू घाटों के बंदोबस्ती की प्रक्रिया भी शुरू की गई हैं। खान व भूतत्व विभाग के आदेश के बाद राज्य के 28 जिलों में नए सिरे से बंदोबस्ती के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही हैं। इसके तहत 900 बालू घाटों की बंदोबस्ती की जाएगी।

बिहार के भागलपुर, नालंदा, गया, नवादा समेत 9 जिलों में जल संकट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के भागलपुर, नालंदा, गया, नवादा समेत 9 जिलों के 61 पंचायतों में जल संकट की समस्या उत्पन हो रही हैं। इन पंचायतों में भूजल का स्तर 50 फुट से नीचे चला गया हैं, जिससे आने वाले समय में यहां के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

खबर के अनुसार 9 जिलों के 61 पंचायतों में हर साल फरवरी से सितंबर तक पानी की दिक्कत होती है। कई जगहों पर चापाकल फेल हो जाते हैं। जिससे इन पंचायतों के लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ता हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार कई नए प्रयास कर रही हैं। 

आपको बता दें की इन जिलों के पंचायतों से जल संकट को दूर करने के लिए जल सुरक्षा योजना चलाने का निर्णय लिया गया हैं। इन पंचायतों में बारिश के पानी को स्टोर करने के लिए यहां पर्कुलेशन टैंक बनाया जायेगा। साथ ही साथ कुएं, आहर, तलाब आदि को दोबारा से जीवित किया जायेगा। 

इन जिलों के पंचायतों में जल संकट। 

नालंदा जिले के 12 पंचायत। 

गया जिले के सात पंचायत। 

नवादा जिले के 10 पंचायत। 

अरवल जिले के दो पंचायत। 

कैमूर जिले के 16 पंचायत। 

मुंगेर जिले के एक पंचायत। 

रोहतास जिले के तीन पंचायत। 

भागलपुर पूर्व में पांच पंचायत। 

जहानाबाद जिले के पांच पंचायत। 

मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली से पटना के लिए सीधी उड़ान, जानें किराया

न्यूज डेस्क: दिवाली-छठ पर बिहार आने के लिए आप मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली से पटना के लिए सीधी उड़ान सेवा का लाभ उठा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार त्योहारों पर भीड़-भाड़ को देखते हुए विमान कंपनियां फ्लाइट की संख्या में बढ़ोत्तरी कर रही हैं।

खबर के अनुसार इस साल अमावस्या की तिथि 24 अक्टूबर 2022 सोमवार के दिन पड़ रही है। इसी दिन दीवाली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप बिहार आना चाहते हैं तो आप 22 अक्टूबर को फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं। 

आपको बता दें की मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली से पटना के लिए फ्लाइट की टिकटे लगातार बुक हो रही हैं। जिसके कारण इस रूट पर फ्लाइट टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। फ्लाइट टिकट की कीमतों में दोगुना से भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई हैं। 

मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली से पटना के लिए सीधी उड़ान,  जानें किराया?

मुंबई से पटना के लिए विमान किराया : 20709 रुपया (22 अक्टूबर)

पुणे से पटना के लिए विमान किराया : 18830 रुपया (22 अक्टूबर)

बेंगलुरु से पटना के लिए विमान किराया : 16360 रुपया (22 अक्टूबर)

दिल्ली से पटना के लिए विमान किराया : 14000 रुपया (22 अक्टूबर)

पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्णिया समेत 21 जिले में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 2 अक्टूबर को बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्णिया समेत 21 जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। वहीं अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई हैं। 

खबर के अनुसार राजधानी पटना में आज शनिवार की तुलना में पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 82 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। जबकि गोपालगंज, मुजफ्फरपुर,बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया समेत अन्य जिलों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। 

आपको बता दें की तेल कंपनियों ने इंटरनेशनल मार्केट में चल रहे कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार आज यानि की रविवार को भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित की हैं। जारी रेट के मुताबिक आज 21 जिलों में तेल सस्ता हो गया हैं। 

पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्णिया समेत 21 जिले में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम?

अररिया में पेट्रोल 109.23 और डीजल 95.88 रुपये।

अरवल  में पेट्रोल 107.81 और डीजल 94.57 रुपये।       

औरंगाबाद में पेट्रोल 108.32 और डीजल 95.05 रुपये।

बांका में पेट्रोल 108.84 और डीजल 95.51 रुपये।

बेगूसराय  में पेट्रोल 106.95 और डीजल 93.74 रुपये।

भागलपुर में पेट्रोल 108.68 और डीजल 95.36 रुपये।

भोजपुर  में पेट्रोल 107.87 और डीजल 94.63 रुपये।

बक्सर में पेट्रोल  107.76 और डीजल 95.46 रुपये।

दरभंगा में पेट्रोल 107.91 और डीजल 94.65 रुपये।

पू. चंपारण में पेट्रोल 108.64 और डीजल 95.35 रुपये।

गया में पेट्रोल 108.10 और डीजल 94.84 रुपये।

गोपालगंज में पेट्रोल 108.44 और डीजल 95.16 रुपये।

जहानाबाद में पेट्रोल 107.74 और डीजल 94.51 रुपये।

जमुई में पेट्रोल 108.96 और डीजल 95.65 रुपये।

कैमूर में पेट्रोल 108.97 और डीजल 95.65 रुपये।

कटिहार में पेट्रोल 108.70 और डीजल 95.38 रुपये।

खगड़िया में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.34 रुपये।

किशनगंज  में पेट्रोल 109.35 और डीजल 95.99 रुपये।

लखीसराय में पेट्रोल 108.24 और डीजल 95.97 रुपये।

मधेपुरा  में पेट्रोल 108.25 और डीजल 94.96 रुपये।

मधुबनी में पेट्रोल 108.63 और डीजल 95.32 रुपये।     

मुंगेर में पेट्रोल 109.15 और डीजल 95.80 रुपये।

मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 108.02 और डीजल 94.75 रुपये।

नालंदा में पेट्रोल 107.85 और डीजल 94.61 रुपये।

नवादा में पेट्रोल 108.39 और डीजल 95.11 रुपये।

पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपये।

पूर्णिया में पेट्रोल 108.71 और डीजल 95.39 रुपये।

रोहतास में पेट्रोल  108.80 और डीजल 95.50 रुपये।

सहरसा में पेट्रोल 108.07 और डीजल 94.79 रुपये।

समस्तीपुर में पेट्रोल  107.39 और डीजल 94.15 रुपये।

सारण में पेट्रोल 107.89 और डीजल  95.65 रुपये।

सीवान में पेट्रोल 108.47 और डीजल 95.19 रुपये।

शेखपुरा में पेट्रोल 108.56 और डीजल 95.27 रुपये।

शिवहर में पेट्रोल 108.56 और डीजल 94.25 रुपये।

सीतामढ़ी  में पेट्रोल 108.44 और डीजल 95.14 रुपये।

सुपौल में पेट्रोल 108.88 और डीजल 95.55 रुपये।

वैशाली में पेट्रोल 107.30 और डीजल  94.09 रुपये।

प. चंपारण  में पेट्रोल 109.00 और डीजल 95.68 रुपये।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देशभर के रेलवे कर्मियों को मिलेगा बोनस

न्यूज डेस्क: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देशभर के रेलवे कर्मियों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देशभर के रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की घोषणा की है। 

खबर के अनुसार केंद्र सरकार के इस ऐलान से रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो रही हैं। हालांकि रेलवे में काम करने वाले आरपीएफ और आरपीएसएफ कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अन्य सभी कर्मचारी इस बोनस के पात्र होंगे। 

आपको बता दें की केंद्र सरकार के इस फैसले से रेलवे में काम करने वाले करीब 11.27 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्र सरकार के द्वारा रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के भुगतान के लिए करीब 1,832.09 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन रेलवे कर्मचारियों को दशहरे की छुट्टियों से पहले ही बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। इससे रेलवे कर्मचारी त्यौहार का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। बोनस के भुगतान से त्योहारी सीजन में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

पटना, बक्सर, समस्तीपुर, पूर्णिया, बांका जिले में खुले 11 नए रजिस्ट्री कार्यालय

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन की खरीद बिक्री करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के आदेश पर पटना, बक्सर, समस्तीपुर, पूर्णिया, बांका समेत कई जिलों में 11 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोले गए हैं। ये कार्यालय इन जिलों के छोटे शहरों में स्थापित किया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार में बड़े शहरों के आस-पास के छोटे इलाकों में प्लॉट व फ्लैटों की बढ़ी रजिस्ट्री को देखते हुए सरकार ने 11 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोले हैं। इन कार्यालओं में 11 जूनियर रजिस्ट्रार समेत 33 नए पद भी सृजित कर दिए गए हैं।

इन जिलों में खुले 11 नए रजिस्ट्री कार्यालय?

कटिहार जिले के अमदाबाद एवं मनिहारी के लोगों के लिए मनिहारी में रजिस्ट्री ऑफिस होगा गया हैं।  

पटना जिले के फतुहा रजिस्ट्री कार्यालय में फतुहा के साथ ही दनियांवा और खुसरूपुर अंचल की रजिस्ट्री होगी।

पश्चिम चंपारण जिले के मंझौलिया एवं चनपटिया अंचल के लोगों के लिए चनपटिया में रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया हैं।

पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी, लौरिया एवं रामनगर अंचल के लोगों के लिए लौरिया में रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया है। 

समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीन नगर एवं मोहनपुर अंचल के लोगों अब शाहपुर पटोरी में जमीन रजिस्ट्री करा सकेंगे।

पूर्णिया जिले के बनमनखी, के नगर, बड़हड़ा एवं कोठी अंचल के लोगों के लिए बनमनखी में रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया है। 

बक्सर जिले के डुमरांव, ब्रह्मपुर, सिमरी, नवानगर, चौगाई, चक्की, केसठ और नगर परिषद डुमरांव अंचल के लोगों की रजिस्ट्री डुमरांव में ही होगी। 

बांका जिले के अमरपुर, रजौन, शंभुगंज, धौरेया और फुल्लीडुमर अंचल के लोगों के लिए अमरपुर में रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया है। 

वैशाली जिले में पातेपुर के 141 राजस्व ग्राम, जंदाहा के 23 राजस्व ग्राम और चेहराकला के आठ राजस्व ग्राम के लिए पातेपुर में जमीन रजिस्ट्री करा सकेंगे।

पटना जिले के बिहटा और मनेर अंचल के लोग दानापुर, मसौढ़ी या बिक्रम की जगह बिहटा अवर निबंधन कार्यालय में ही रजिस्ट्री करा सकेंगे।

लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी समेत 14 स्टेशनों पर महंगा हुआ प्‍लेटफार्म ट‍िकट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक त्योहारों के इस सीजन में भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बार फ‍िर से प्लेटफार्म टिकट महंगा करने का निर्णय लिया है। 

खबर के अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, भदोही, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, सुलतानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और उन्नाव स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट का दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया हैं।

आपको बता दें की प्लेटफोर्म टिकट के दामों में वृद्धि करने को लेकर रेलवे ने कहा है की त्योहारों के सीजन में भीड़ को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया हैं। यह नियम दो अक्टूबर से पांच नवंबर तक लागू रहेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। 

इससे पहले कोरोना के दौरान जब ट्रेनों को दोबारा शुरू किया गया था तो कई स्टेशनाें पर प्लेटफार्म टिकट के दामों में बढ़ोत्तरी की गई थी। लेकिन इस बार त्योहारों के सीजन में भी प्लेटफार्म टिकट के दामों में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया हैं।

दिल्ली से हापुड़, हरदोई, लखनऊ, बलिया, छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क : त्योहारों के इस सीजन में घर जानें की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए रेलवे के द्वारा देशभर में स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे तीन अक्टूबर से दिल्ली से हापुड़, हरदोई, लखनऊ, बलिया, छपरा के लिए भी स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगी।

खबर के अनुसार इस रूट पर रेलवे के द्वारा छपरा-दिल्ली-छपरा त्योहार विशेष 05315/05316 द्विसाप्ताहिक गाड़ियों का संचालन 12 फेरों के लिए किया जाएगा। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। 

दिल्ली से हापुड़, हरदोई, लखनऊ, बलिया, छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 05316 : दिल्ली-छपरा त्योहार स्पेशल ट्रेन 04 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से 14.00 बजे (दो बजे) खुलेगी और वहीं दिल्ली शाहदरा से 14.16 बजे, गाज़ियाबाद से 14.54 बजे, हापुड़, मुरादाबाद, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट, जौनपुर, औंड़िहार तथा बलिया से 11.58 बजे छूटकर दूसरे दिन 13.20 बजे छपरा पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05315 : छपरा-दिल्ली त्योहार स्पेशल ट्रेन 03 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को छपरा से सुबह 11:15 बजे खुलेगी और बलिया, गाजीपुर सिटी, औडिहार, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या कैंट होकर लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन 11.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

मुजफ्फरपुर और रांची में 18 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मुजफ्फरपुर और रांची में 18 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां दो अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

1 .टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Senior Resident, Medical Officer

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 04 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : मुजफ्फरपुर। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के माध्यम से।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 अक्टूबर 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.tmc.gov.in

2 .सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Overseer

 योग्यता : Diploma, 10TH

 पदों की संख्या : कुल 14 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : रांची।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.centralcoalfields.in

ऐसे करें अप्लाई : मुजफ्फरपुर और रांची में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और फिर दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

समस्तीपुर, सिवान, गोपालगंज, सारण में जमीन सर्वे, बनेगा नया खतियान

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के समस्तीपुर, सिवान, गोपालगंज, सारण समेत 18 जिलों के करीब 100 अंचलों में दूसरे चरण का जमीन सर्वे शुरू किया गया हैं। इस जमीन सर्वे में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं ताकि सभी लोगों के जमीन का सर्वे किया जा सके। 

खबर के अनुसार बिहार में इस जमीन सर्वे के द्वारा लोगों के जमीन का सत्यापन किया जायेगा। साथ ही साथ जीवित रैयत के नाम से जमीन का नया खतियान तैयार किया जायेगा। वहीं जमीन का डिजिटल नक्शा भी तैयार होगा। साथ ही साथ भूमि विवाद को भी खत्म किया जायेगा।

आपको बता दें की पहले चरण में राज्य के 20 जिलों में जमीन सर्वे शुरू किया गया था। इसके बाद सरकार ने 18 जिलों में जमीन सर्वे शुरू किया हैं। आप जमीन के दस्तावेजों के साथ सर्वे फॉर्म भरकर जमीन सर्वे की प्रक्रिया को पूरा करें। 

जमीन सर्वे के लिए दस्तावेज : खतियान, केवाला, लगान रसीद, खसरा-खतौनी, रजिस्ट्री पेपर आदि कोई भी दस्तावेज होनी चाहिए। 

जमीन सर्वे के लिए भरे ये फॉर्म : भूमि के सर्वेक्षण में जमीन के ब्योरा के लिए प्रपत्र-2 फॉर्म को भरें और अगर जमीन दादा परदादा या किसी ऐसे व्यक्ति के नाम हैं जो जीवित नहीं हैं तो आप वंशावली 2 पृष्ठों के प्रपत्र-391 को भरें। 

जमीन सर्वे फॉर्म के लिए वेबसाइट : https://dlrs.bihar.gov.in/

लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा समेत इन शहरों का बढ़ेगा दायरा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा समेत कई शहरों का दायरा बढ़ाने जा रही हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार योगी सरकार पहले चरण में लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी और अलीगढ़ जैसे शहरों की सीमा बढ़ाएगी। इससे इन शहरों के आस-पास के गांवों को काफी फायदा होगा और उन गांवों का शहरीकरण किया जायेगा। 

वहीं इन शहरों की सीमाओं के विस्तार के बाद दूसरे चरण में धार्मिक व पर्यटन वाले शहरों का भी दायरा बढ़ाया जाएगा। जिन इलाकों को शहर में शामिल किया जायेगा। उन इलाकों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। 

आपको बता दें की विकास प्राधिकरण अधिनियम में दी गई व्यवस्था के तहत निकाय से विकास प्राधिकरण की सीमा आठ किलोमीटर अधिक बढ़ाई जा सकती हैं। विकास प्राधिकरणों से इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव मांगा जाएगा और फिर इसकी स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा जायेगा।

लखनऊ, मेरठ, उन्नाव समेत हर जिले से 10 स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, उन्नाव समेत हर जिले से 10 परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर योगी सरकार के द्वारा नए-नए कदम उठाये जा रहे हैं। साथ ही साथ स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाने को लेकर भी काम किया जा रहा हैं।

बता दे की महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिलों के स्कूल कर्मियों को चिह्नित करते हुए इस सन्दर्भ में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है। ताकि जल्द से जल्द हर जिले से 10 परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा सके। 

मिली जानकारी के अनुसार यूपी सरकार इस साल प्रदेशभर में 750 परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की योजना पर काम कर रही हैं। इस स्कूल में छात्रों के लिए आधुनिक कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब, बुक लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास स्थापित किये जाएंगे।