आधुनिक युद्ध का चेहरा: ये 10 सबसे घातक फाइटर जेट्स

नई दिल्ली: बदलते वैश्विक परिदृश्य और रक्षा तकनीकों की तेज़ी से हो रही उन्नति के बीच, फाइटर जेट्स किसी भी देश की सैन्य क्षमता का सबसे अहम हिस्सा बन गए हैं। हवा में दुश्मन को मात देने वाले ये जेट महज मशीन नहीं, बल्कि आधुनिक युद्ध का चेहरा बन चुके हैं।

1 .F-35 Lightning II (USA)

विशेषताएँ: स्टेल्थ तकनीक, AI आधारित नियंत्रण, मल्टीरोल क्षमता

वेरिएंट: F-35A, F-35B, F-35C

यूनिट्स: 1000+

यह फाइटर अमेरिका का सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला 5वीं पीढ़ी का विमान है, जो हवा से हवा और हवा से ज़मीन तक सभी मिशन में दक्ष है।

2 . F-22 Raptor (USA)

विशेषताएँ: सुपरक्रूज़, हाई मैन्युवरबिलिटी, स्टेल्थ

क्यों खास: केवल अमेरिकी वायुसेना के पास

यह दुनिया का पहला 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट है, जिसे केवल USA के लिए ही बनाया गया था। हवा में वर्चस्व के लिए आज भी इसे बेजोड़ माना जाता है।

3 .Chengdu J-20 Mighty Dragon (चीन)

विशेषताएँ: लॉन्ग-रेंज स्टेल्थ, एयर सुपरिओरिटी

यूनिट्स: 200+

चीन द्वारा निर्मित यह फाइटर अमेरिकी वर्चस्व को चुनौती देने के इरादे से बनाया गया है। इसकी स्टेल्थ तकनीक और मारक क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है।

4 .Sukhoi Su-57 (रूस)

विशेषताएँ: स्टेल्थ तकनीक, सुपरक्रूज़, रडार से बचने की क्षमता

रूस का यह 5वीं पीढ़ी का पहला फाइटर जेट है, जिसे अमेरिका और चीन के मुकाबले खड़ा करने की कोशिश की गई है।

5 .KF-21 Boramae (दक्षिण कोरिया)

विशेषताएँ: आधुनिक एविऑनिक्स, स्टेल्थ डिज़ाइन, स्वदेशी विकास

यह दक्षिण कोरिया की आत्मनिर्भर रक्षा नीति का प्रतीक है और आने वाले समय में यह एशिया में संतुलन बदल सकता है।

6 .FC-31 Gyrfalcon (चीन)

विशेषताएँ: स्टेल्थ डिजाइन, कैरियर आधारित ऑपरेशन

यह विमान भविष्य में चीन के एयरक्राफ्ट कैरियर्स से संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है।

7 .F-15EX Eagle II (USA)

विशेषताएँ: भारी पेलोड (22 मिसाइल तक), आधुनिक रडार और अपग्रेड

यह पुरानी लेकिन विश्वसनीय F-15 सीरीज़ का आधुनिक संस्करण है, जो अब डिजिटल युद्ध के लिए भी सक्षम है।

8 .Dassault Rafale (फ्रांस)

विशेषताएँ: मल्टीरोल क्षमता, AESA रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम

यह फाइटर जेट हर मौसम में, किसी भी ऑपरेशन के लिए उपयुक्त है। भारत द्वारा भी इसे अपनी वायुसेना में शामिल किया गया है।

9 .Eurofighter Typhoon (यूरोप)

विशेषताएँ: डेल्टा विंग डिजाइन, सुपरक्रूज़, मल्टी नेशन प्रोजेक्ट

ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और स्पेन द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित यह फाइटर यूरोप की सामूहिक सुरक्षा का प्रतीक है।

10 .Sukhoi Su-35S (रूस)

विशेषताएँ: थ्रस्ट वेक्टरिंग, 4.5 जेनरेशन, 8000 KG पेलोड

यह विमान रूस की वायु शक्ति में मजबूती लाता है, और हवा में घातक मैन्युवरिंग की क्षमता रखता है।

0 comments:

Post a Comment