एयर डिफेंस की रेस: S-400, THAAD, Iron Dome और Aegis में कौन है आगे?

न्यूज डेस्क। आज के समय में जब दुनिया में मिसाइल और ड्रोन हमलों का ख़तरा बढ़ता जा रहा है, तब एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defense Systems) किसी भी देश की सुरक्षा का सबसे अहम हिस्सा बन गए हैं। इनकी ताकत और तकनीकी क्षमता यह तय करती है कि युद्ध के समय कौन देश कितनी जल्दी और सटीक तरीके से जवाब दे सकता है।

1. S-400 Triumf (Russia)

निर्माता: अल्माज-एंटे (Almaz-Antey), रेंज: 400 किमी तक, ऊँचाई: 30 किमी तक। 

स्पेशल फीचर: एक साथ 36 टारगेट्स को ट्रैक कर सकता है और 72 मिसाइल दाग सकता है।

S-400 को रूस ने विकसित किया है और इसे दुनिया का सबसे एडवांस लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है। भारत समेत कई देशों ने इसे खरीदा है।

2. THAAD (Terminal High Altitude Area Defense) - USA

निर्माता: लॉकहीड मार्टिन (Lockheed Martin), रेंज: लगभग 200 किमी, ऊँचाई: 150 किमी। 

स्पेशल फीचर: बैलिस्टिक मिसाइलों को उनके टर्मिनल फेज में इंटरसेप्ट करता है।

THAAD एक एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम है जिसे उच्च ऊँचाई पर दुश्मन की मिसाइल को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मिसाइल को टक्कर मारकर नष्ट करता है — इसे "Hit to Kill" तकनीक कहते हैं।

3. Iron Dome (Israel)

निर्माता: राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स, रेंज: 70 किमी तक। 

स्पेशल फीचर: शॉर्ट-रेंज रॉकेट्स और मोर्टार शेल्स को इंटरसेप्ट करने में बेहद सटीक।

Iron Dome को खासतौर पर छोटे रॉकेट और मोर्टार हमलों से नागरिक क्षेत्रों की रक्षा के लिए बनाया गया है। इसकी सफलता दर 90% से अधिक बताई जाती है। इज़राइल के लिए यह लाइफलाइन जैसा बन गया है।

4. Aegis Combat System (USA)

निर्माता: लॉकहीड मार्टिन, इंस्टॉलेशन: युद्धपोतों और मिसाइल डिफेंस शील्ड्स में। 

स्पेशल फीचर: मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन और सटीक रडार ट्रैकिंग

Aegis System समुद्री रक्षा के लिए बना है, लेकिन इसे थल और वायु रक्षा में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें SM-3 और SM-6 जैसे मिसाइल होते हैं जो लंबी दूरी के टारगेट्स को भी हिट कर सकते हैं।

S-400, THAAD, Iron Dome और Aegis में कौन है आगे?

अगर बात लॉन्ग रेंज और मल्टी टारगेट की हो तो S-400 सबसे प्रभावशाली है। लेकिन THAAD बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्ट करने में सबसे खास है। जबकि शॉर्ट-रेंज और सटीकता के लिए Iron Dome अव्वल है। वहीं, समंदर में बहुस्तरीय सुरक्षा के लिए Aegis System सबसे भरोसेमंद है।

0 comments:

Post a Comment