नीचे नए पदों और भर्ती की मुख्य जानकारियाँ दी गई हैं:
कुल पद: 1298
नई सेवाएँ: 34 नई सेवाओं के पद जोड़े गए हैं। जिसमे अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी के 27 पद, समाज कल्याण विभाग में सहायक निदेशक के 2 पद, दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग में 1 पद, बाल संरक्षण इकाई में 2 पद और सहकारिता विभाग में सहायक निदेशक 2 पद।
सबसे ज्यादा रिक्तियां:
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी – 502 पद
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 459 पद
वरीय उप समाहर्ता – 100 पद
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जून
प्रारंभिक परीक्षा की संभावना: 30 अगस्त
अन्य जानकारियाँ:
अब तक 17 विभागों ने रिक्त पदों की सूचना भेजी है। अन्य विभागों को भी पदों की जानकारी के लिए पत्राचार किया गया है। अगर आवेदन प्रक्रिया के दौरान और पद रिक्त होते हैं, तो उन्हें भी भर्ती में जोड़ा जाएगा। यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है। सभी इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।
आवेदन के लिए वेबसाइट : https://bpsc.bihar.gov.in/
0 comments:
Post a Comment