मतदान और मतगणना की तिथि
इन उपचुनावों के तहत 9 जुलाई 2025 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 11 जुलाई को की जाएगी। परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम और अधिसूचना
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 13 जून को चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 14 जून से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कुल रिक्त पद
इस उपचुनाव में कुल 2634 पदों के लिए चुनाव होगा, जिनमें शामिल हैं: ग्राम पंचायत सदस्य: 840 पद, मुखिया: 63 पद, पंचायत समिति सदस्य: 72 पद, जिला परिषद सदस्य: 8 पद, ग्राम कचहरी पंच: 1569 पद, सरपंच: 83 पद
मतदाता संख्या
राज्य निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, इन उपचुनाव क्षेत्रों में कुल 33,58,767 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें: पुरुष मतदाता: 17,58,892, महिला मतदाता: 15,99,785, थर्ड जेंडर मतदाता: 89
आदर्श आचार संहिता लागू
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मतदाता सूची और जानकारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही पूरा कर लिया है। मतदाता अपने नाम की पुष्टि आयोग की वेबसाइट पर जाकर “Search Electoral Roll” सेक्शन में कर सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment