बिहार में बिगड़ेगा मौसम: आंधी-बारिश के आसार

पटना। बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन के साथ-साथ रातों में भी गर्म हवाएं लोगों को बेचैन कर रही हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, राहत की खबर है कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम के बदलने के संकेत दिए हैं।

बुधवार से बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जून से बिहार में मौसम का मिजाज बदल सकता है। विशेष रूप से उत्तर-मध्य और पश्चिमी बिहार के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

किन-किन जिलों में होगी बारिश?

उत्तर पश्चिम बिहार के ज़िलों – पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज आदि इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

उत्तर मध्य बिहार के ज़िलों – सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर। यहां भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

उत्तर पूर्व बिहार के क्षेत्रों – सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार। इन जिलों में भी कुछ स्थानों पर मेघगर्जन व वर्षा का अनुमान है।

दक्षिण पश्चिम बिहार में रहेगा शुष्क मौसम

राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जैसे कि: बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार यानी 12 जून को इन जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment