यूपी में इस रोड पर बनेगा अंडरपास, 3 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी!

लखनऊ। अयोध्या और सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को कम करने के लिए जल्द ही नए अंडरपास बनाए जाने की तैयारी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने करीब 240 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए फाइल दोबारा भेजी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

अयोध्या रोड पर दो, सुलतानपुर रोड पर एक अंडरपास

प्रोजेक्ट के तहत अयोध्या रोड पर दो अंडरपास और सुलतानपुर रोड पर एक अंडरपास बनाने की योजना है। प्रस्तावित अंडरपास करीब 100 मीटर लंबा और चार लेन का होगा। इससे यू-टर्न लेने वाले वाहनों को मुख्य सड़क पर रुकने की जरूरत कम होगी और ट्रैफिक का दबाव घटाने में मदद मिलेगी।

जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

NHAI के अनुसार मंजूरी मिलने के बाद अंडरपास को जून 2028 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के तहत सड़क के दोनों तरफ एप्रोच रोड और जरूरी इंटरसेक्शन भी विकसित किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक निर्माण के दौरान जमीन और आसपास के प्रतिष्ठानों पर असर कम से कम रखने की योजना है।

किसान पथ की सर्विस रोड से गांवों को फायदा

इसी परियोजना में अयोध्या रोड से सुलतानपुर रोड तक किसान पथ की करीब 22 किलोमीटर सर्विस रोड भी बनाई जानी है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसे दिसंबर 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य है। सर्विस रोड बनने से किसान पथ से जुड़े कई गांवों को सीधा कनेक्टिविटी मिल सकेगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment