1. सीने में दर्द या दबाव
सीने में भारीपन, दबाव, जकड़न या दर्द महसूस होना खासकर मेहनत या सीढ़ियां चढ़ने के दौरान सामने आए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह हृदय तक रक्त की आपूर्ति कम होने का संकेत हो सकता है।
2. चलते समय पैरों में दर्द
थोड़ा चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर पैरों में दर्द, ऐंठन या भारीपन होना और आराम करने पर राहत मिलना पैरों की धमनियों में रक्त प्रवाह कम होने से जुड़ा हो सकता है।
3. जल्दी थकान और सांस फूलना
सामान्य काम करने पर ही असामान्य थकान, कमजोरी या सांस फूलने की समस्या हो तो इसकी जांच कराना जरूरी है। खासकर यदि यह परेशानी लगातार बढ़ रही हो।
4. हाथ-पैर ठंडे या सुन्न पड़ना
रक्त संचार प्रभावित होने पर हाथ-पैरों में ठंडापन, झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो सकती है। बार-बार ऐसा होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
5. चक्कर या अचानक कमजोरी
मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह प्रभावित होने पर चक्कर, बोलने में परेशानी, चेहरे या शरीर के किसी हिस्से में अचानक कमजोरी जैसे गंभीर संकेत दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण अचानक आएं तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
कब रहें ज्यादा सतर्क
उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी धमनियों से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकती है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली महत्वपूर्ण है।

0 comments:
Post a Comment