1 .BSFC में 259 पदों पर भर्ती
BSFC ने 2026 भर्ती के तहत 259 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें अकाउंटेंट, लोअर ग्रेड क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोलर समेत कई पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू होकर 24 सितंबर 2026 तक चलेगी।
योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को जरूर जांच लें।
2 .BPSSC में कंपनी कमांडर के 65 पद
दूसरी ओर, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
दोनों भर्तियों के पद, योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी है। सही जानकारी के बाद ही आवेदन फॉर्म भरें और जमा करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।
.png)
0 comments:
Post a Comment