बांदा में 122 पदों पर भर्ती
बांदा जिले में 122 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ये पद जिले की 9 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत हैं। इच्छुक महिलाएं 22 सितंबर 2026 की आधी रात तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
फतेहपुर में 389 पदों का मौका
फतेहपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 389 पद भरे जाएंगे। यहां आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 17 सितंबर 2026 आवेदन की आखिरी तारीख है।
बलरामपुर में 495 पद पर भर्ती
बलरामपुर जिले में भी बड़ी भर्ती निकली है। यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 495 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 2 सितंबर से शुरू हुए हैं और 23 सितंबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है।
अमरोहा में 105 पद पर बड़ा मौका
अमरोहा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 105 पद खाली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।
बरेली में सहायिका के 171 पद पर भर्ती
बरेली में आंगनवाड़ी सहायिका के 171 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो गई है, जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
कहां करना होगा ऑनलाइन के द्वारा आवेदन?
सभी संबंधित जिलों की आंगनवाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन upanganwadibharti.in के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने जिले की अधिसूचना में पात्रता, स्थानीय निवासी संबंधी शर्तें, जरूरी दस्तावेज और अन्य नियम जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment