1 जून की सुबह राहत की खबर: गैस सिलेंडर सस्ता!

न्यूज डेस्क: जून की शुरुआत के साथ ही तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव की घोषणा की है। जहां 19 किलो के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹24 की कटौती की गई है, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई राहत नहीं दी गई है।

बता दें की हर महीने की पहली तारीख को कंपनियां गैस सिलेंडर की दरों की समीक्षा करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के दाम, परिवहन लागत और डॉलर-रुपया विनिमय दर जैसे कई फैक्टर इस मूल्य निर्धारण को प्रभावित करते हैं।

कारोबारी उपभोक्ताओं को मिली राहत

19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, ढाबों, फूड स्टॉल्स, होटलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। कीमतों में की गई यह कटौती उन्हें थोड़ी राहत जरूर देगी।

कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें:

दिल्ली: ₹1,723.50

कोलकाता: ₹1,826.00

मुंबई: ₹1,674.50

चेन्नई: ₹1,881.00

आम उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत

जहां एक ओर कारोबारी वर्ग को थोड़ी राहत मिली है, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर की ऊंची कीमतें ही चुकानी होंगी। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला आम जनता को निराश कर सकता है।

घरेलू सिलेंडर की वर्तमान कीमतें:

दिल्ली: ₹853.00

कोलकाता: ₹879.00

मुंबई: ₹852.50

चेन्नई: ₹868.50

भविष्य की उम्मीद?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में अगर अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट जारी रही, तो घरेलू गैस के दामों में भी कटौती संभव है। इसके लिए केंद्र सरकार की नीति और तेल कंपनियों के आंतरिक मूल्यांकन की भूमिका अहम रहेगी।

0 comments:

Post a Comment