HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

पटना जंक्शन को निजी हाथ में सौंपने की तैयारी, जानिए पूरी खबर

न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार देश के कई जंक्शन को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिस्ट में पटना जंक्शन भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दो बड़ी कंपनियां पटना जंक्शन को लेने के लिए दिलचस्पी दिखा रही हैं।  
खबर के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कुछ ट्रेनों को निजी हाथों में देने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद अब जंक्शन को भी निजी हाथों में सौपा जा रहा हैं। इसके लिए देश के 25 जंक्शन की लिस्ट तैयार की गई हैं। 

पूर्व-मध्य रेल के जीएम ने बताया कि स्टेशन के रखरखाव व ट्रेनों की धुलाई से लेकर स्टेशन परिसर की पार्किंग, सफाई, ट्रेनों में पानी भरने, स्टेशन को रोशन करने, प्लेटफॉर्म पर फूड स्टॉल लगाने के लिए निजी कंपनियों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा की निजी कंपनियों को ट्रेन परिचालन अथवा ट्रेन टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। 

रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

न्यूज डेस्क: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे के लिए कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद अपनी योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 
आवेदन की तिथि :
रेलवे के इन पदों के लिए उम्मीदवार  24 जुलाई 2020 से लेकर 22 अगस्त 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का नाम :  पदों की संख्या :
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (टेलीकम्युनिकेशन / एसएंडटी) :  10 पद
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) : 12 पद
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (वर्क्स) - 19 पद 

योग्यता। 
रेलवे के इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की योग्यता इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 3 साल का डिप्लोमा या बीएससी या चार साल की बैचलर डिग्री (BE/BTech) होनी चाहिए। 

आयु सीमा। 
उम्मीदवारों की न्यूनतन आयु सीमा 18 और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई हैं। सरकारी नियमानुसार आयु में छूट भी दिया गया हैं। 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : https://www.rrc-wr.com/EngineeringDepartment/Login

बिहार बोर्ड: 2 अगस्त से मिलेंगे मैट्रिक के मार्कशीट और सर्टिफिकेट

न्यूज डेस्क: बिहार बोर्ड से पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। बोर्ड ने आदेश दिया हैं की 2 अगस्त से मैट्रिक का मार्कशीट और सर्टिफिकेट मिलना शुरू हो जायेगा। आपको बता दें की इंटर में एडमिशन के लिए इसकी ज़रूरत होगी। 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा कार्यालय को दस्तवेज भेज दिए हैं। 2 अगस्त से मैट्रिक की मार्कशीट, क्रॉस लिस्ट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट मिलने लगेगा। खबर के अनुसार बिहार में 4 अगस्त से इंटरमीडिएट में एडमिशन होनी हैं। 

आपको बता दें की इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए इन सभी प्रमाण पत्रों को ज़रूरत होगी तभी आप एडमिशन ले पाएंगे। इसलिए छात्र इस प्रमाण पात्र को ले लें। जो छात्र 12वीं में एडमिशन के लिए आवेदन किये हैं वो अपना मैरिट लिस्ट बिहार बोर्ड के www.ofssbihar.in  पर जा कर देख सकते हैं।

बिहार में सैलरी और भत्ते को लेकर सरकार ने लाया नया नियम, पढ़िए पूरी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले लोगों के लिए सरकार ने सैलरी और भत्ते को लेकर नया नियम लाया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार औद्योगिक नियोजन स्थायी आदेश नियमावली 1947 में संशोधन किया गया है। साथ ही साथ कुछ नए नियम बनाये गए हैं। 
इस नियम के तहत कामगार संविदा पर हों या अस्थायी कर्मचारी, उनके वेतन या भत्ते में किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी। आपको बता दें की श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है की एक तरह के काम करने पर कर्मचारी को एक समान वेतन और भत्ता मिलेगा। इसमें किसी भी तरह का अंतर नहीं होगा। 

मिली जानकारी के मुताबिक औद्योगिक संस्थान के कर्मचारियों में अगर वह स्थायी कर्मी होंगे तो उन्हें किसी और रूप में परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा साथ ही काम करने का समय भी बराबर होगा। संविदा कर्मी को भी स्थायी कर्मियों के लिए उपलब्ध सभी कानूनी लाभों को पाने का अधिकार होगा। 

पटना में कोरोना से हाहाकार, 115 डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमित

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना कोरोना का केंद्र बनता जा रहा हैं। इस शहर में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ हैं। सबसे बड़ी बात यह है की यहां अबतक 115 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिससे नीतीश सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक पटना के पीएमसीएच में 52 और आईजीआईएमएस में 12 डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा यहां 50 नर्सें और 35 से अधिक मेडिकल स्टाफ भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पटना एम्स में भी 11 डॉक्टर अब तक कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

वहीं पटना एम्स में 50 मेडिकल स्टाफ भी पॉजिटिव हुए हैं। जिससे यहां की स्थिति भी अच्छी नहीं हैं। इस तरह से कोरोना वायरस डॉक्टरों को अपना शिकार बना रहा हैं। आपको बता दें की शुक्रवार को पीएमसीएच के एक और डॉक्टर समेत 9 मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया हैं। जिसके कारण पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात हो सकता हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए लोगों को सावधान किया जा रहा हैं। 
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है की इस बार मॉनसून की अक्षीय रेखा गया से होकर गुजर रही है। जिससे शनिवार को बिहार के उत्तर-पश्चिमी इलाके में भारी बारिश हो सकती हैं। बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान जताया गया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से सावधान रहने को कहा हैं। बारिश के समय घर में रहना ज्यादा बेहतर रहेगा। आपको बता दें की बिहार में जुलाई तक सामान्य से 45 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गयी है। वहीं पूरे प्रदेश में अभी तक 749 मिलीमीटर से अधिकि बारिश दर्ज की गयी है। जिसके कारण बिहार की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। 

इंडियन आर्मी में इंजीनियर बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू

न्यूज डेस्क: इंडियन आर्मी में इंजीनियर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की भारतीय सेना में इंजीनियर्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।  
पदों का विवरण। 
नोटिफिकेशन के मुताबिक  भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 132) के लिए वैकेंसी निकाली है। आप फटाफट अप्लाई करें। 

पदों की डिटेल्स। 
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स - 5
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन - 8
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन - 1
माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड माइक्रोवेव - 1
सिविल - 8
आर्किटेक्चर - 1
मैकेनिकल - 4
इलेक्ट्रॉनिक्स - 1
मेटलर्जिकल - 1
कंप्यूटर साइंस - 11

ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रारंभिक तिथि : 28 जुलाई 2020 

ऑनलाइन अप्लाई के लिए अंतिम तिथि : 26 अगस्त 2020 

योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट्स होनी चाहिए। फाइनल ईयर वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। 

आयु सीमा। 
नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की उम्र 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट भी दिया गया हैं। 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : joinindianarmy.nic.in

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली बहाली, जल्दी करें आवेदन

न्यूज डेस्क: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिश जारी किया हैं। जो उम्मीदवार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए अच्छा मौका हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन की तिथि :
नोटिफिकेशन के मुताबिक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 31 जुलाई 2020 से 10 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

पदों की संख्या - 100 पद

पदों का नाम : डिप्लोमा अपरेंटिस

योग्यता। 
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होनी चाहिए। 

आयु सीमा। 
नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क। 
आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं हैं। 

आवेदन के लिए लिंक : http://www.mhrdnats.gov.in/

बिहार में प्लस टू टीचर बनने का मौका, 25 अगस्त से शुरू होगी बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में प्लस टू टीचर बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 30 हजार सेकेंडरी और प्लस टू टीचर्स की नियुक्ति का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। उम्मीदवार इस शेड्यूल को देख सकते हैं। 
खबर के मुताबिक बिहार में 25 और 26 अगस्त को नगर निकाय नियोजन इकाइयों के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद इनका टीचर बनने का सपना पूरा हो जाएगा। 

वहीं  27 और 28 अगस्त को जिला परिषद नियोजन इकाइयों के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। आपको बता दें की बिहार शिक्षा विभाग ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जिला स्तर पर कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए सूचना भी जारी की गई हैं। 

बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी 31540, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बैंक ऑफ़ इंडिया में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बैंक ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 31 जुलाई 2020 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 अगस्त 2020 

पदों का विवरण :
मिली जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क और सामान्य बैंक अधिकारी के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। आप जल्दी से अप्लाई करें। 

योग्यता। 
बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए। 

वेतनमान: 23,700 - 31,540/-

आयु सीमा। 
बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क। 
Gen/OBC के लिए आवेदन शुल्क 200 रूपये निर्धारित की गई हैं। जबकि SC/ST/PWD के लिए आवेदन शुल्क 50 रूपये निर्धारित की गई हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bankofindia.co.in/

लोक सेवा आयोग ने 900 पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 8 अगस्त 2020 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 4 सितंबर 2020 

पदों का नाम : चिकित्सा अधिकारी      

पदों की संख्या : कुल 900 पद

योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई हैं। इसकी जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखें। 

आयु सीमा। 
नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम 40 साल निर्धारित की गई हैं। 

चयन प्रक्रिया। 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://jkpsc.nic.in/

झारखंड के 7 जिलों में बेकाबू हुआ कोरोना, हालात बेहद गंभीर

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस का संक्रमण अब झारखंड में भी बेकाबू होता जा रहा हैं। इस संक्रमण से यहां के हालात दिन प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक झारखंड में कोरोना की रफ़्तार बढ़ने लगी हैं। जिससे राज्य सरकार की चिंता भी बढ़ गई हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के कुछ जिलों में कोरोना तेजी के साथ फैल रहा हैं। अगर आप उस जिले में रहते हैं तो आप सावधान रहें तथा घर से निकलते समय मास्क पहले और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। ताकि खुद को कोरोना से बचाया जा सके। 

झारखंड के 7 जिलों में बेकाबू हुआ कोरोना। 
1 .जमशेदपुर 1810

2 .रांची 1314

3 .धनबाद 612

4 .हजारीबाग 485

5 .सिमडेगा 387

6 .कोडरमा 204

7 .पश्चिमी सिंहभूम 176

बिहार में नहीं सुधर रहे लोग, मास्क नहीं पहनने पर सख्त कारवाई के आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन यहां के लोगों में कोई सुधार नहीं हो रही हैं। सरकार के बार-बार चेतावनी के बाद भी बिहार में लोग मास्क नहीं पहन रहें। जिससे लोगों में संक्रमण फ़ैलाने का खतरा बना हुआ हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में मास्क नहीं पहनने के आरोप में लोगों से 28 लाख से अधिक जुर्माना बसूला गया है। पिछले 15 दिनों में करीब 17 हजार ऐसे लोग पकड़े गए जो बगैर मास्क के चल रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने की अनिवार्यता की गई है फिर भी लोगों की लापरवाही जारी रही।

इसी को देखते हुए बिहार पुलिस एक्शन मूड में आ गई हैं। अब मास्क नहीं पहनने वालों को जुर्माना के साथ साथ सख्त कारवाई की जाएगी। पुलिस लोगों से अपील कर रही हैं की घर से निकलते समय आप मास्क जरूर पहने। इससे आपके के साथ साथ दूसरों लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होंगे। 

यूपी के इन 10 जिलों में जानलेवा हुआ कोरोना, तेजी से फैल रहा वायरस

न्यूज डेस्क: यूपी में दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस का संक्रमण जानलेवा होता जा रहा हैं। इस संक्रमण से प्रतिदिन लोगों की जान जा रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है की यह संक्रमण यूपी के कई जिलों में तेजी के साथ फैल रहा हैं। जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। 
आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे यूपी के उन 10 जिलों के बारे में जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा हैं। अगर आप इन जिलों में रहते हैं तो आप सावधान रहें तथा सरकार के द्वारा जारी कोरोना गाइडलाईन का पालन करें। 

यूपी के 10 जिलों में जानलेवा हुआ कोरोना, तेजी से फैल रहा वायरस। 
1 .नोएडा 5203

2 .गाजियाबाद 4781

3 .लखनऊ 4178

4 .वाराणसी 2767

5 .कानपुर 2636

6 .जौनपुर 1903

7 .आगरा 1730

8 .अलीगढ़ 1324

9 .गाजीपुर 1179

10 .आजमगढ़ 987

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में निकली भर्तियां, 12वीं पास करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: राजस्थान में नौकरी करने का अच्छा मौका मिल रहा हैं। क्यों की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन प्रकाशित किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 6 अगस्त 2020 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 4 सितंबर 2020 

पदों का नाम : ईसीजी टेक्निशियन       

पदों की कुल संख्या : 195 पद

योग्यता। 
भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों की योग्यता बायोलॉजी / मैथमेटिक्स से 12वीं पास होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखिये। 

आयु सीमा। 
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष। जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.rsmssbold.rajasthan.gov.in/

बिहार में 50 हजार के पार पहुंचा कोरोना, जानें एक-एक जिले का हाल

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण 50 हजार से पार पहुंच गया हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में एक साथ 2986 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 50000 से ज्यादा हो गई हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के नए-नए इलाकों से कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे यहां हड़कंप मचा हुआ हैं तथा बिहार सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार के एक-एक जिले के बारे में। तो आइये जानते हैं। 

बिहार में 50 हजार के पार पहुंचा कोरोना, जानें एक-एक जिले का हाल?
पटना 8229

भागलपुर 2172

मुजफ्फरपुर 1998

नालंदा 1998

गया 1957

रोहतास 1925

बेगूसराय 1639

सारण 1525

भोजपुर 1489

सिवान 1434

पश्चिमी चंपारण 1334

नवादा 1288

पूर्वी चंपारण 1186

वैशाली 1178

समस्तीपुर 1172

मधुबनी 975

बक्सर 942

गोपालगंज 888

औरंगाबाद 883

मुंगेर 879

खगडि़या 847

जहानाबाद 846

कटिहार 823

पूर्णिया 817

दरभंगा 780

सहरसा 629

लखीसराय 613

सुपौल 586

जमुई 553

शेखपुरा 523

अरवल 502

मधेपुरा 500

कैमूर 468

सीतामढ़ी 436

बांका 431

किशनगंज 424

अररिया 369

शिवहर 285

69000 की सैलरी चाहिए तो करें आवेदन, बिहार में मिल रही नौकरी

न्यूज डेस्क: आज के समय में ज्यादा तर लोग उस तरह की नौकरी करना पसंद करते हैं। जिसमे अच्छी सैलरी मिलती हैं। आपको बता दें की बिहार सरकार ने अच्छी सैलरी वाली वैकेंसी निकाल रखी हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
पदों का विवरण। 
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स बिहार ने वनवासी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्दी आवेदन करें। 

आवेदन की तिथि। 
आपको बता दें की बिहार में इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2020 तक निर्धारित की हैं। इससे पहले आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर लें। 

पदों की संख्या। 
नोटिफिकेशन के मुताबिक सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स बिहार ने वनवासी के 236 पदों पर भर्ती निकाली हैं। 

योग्यता। 
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरुरी हैं। 

चयन प्रक्रिया। 
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा। 

आवेदन करने के लिए लिंक : http://www.csbc.bih.nic.in/Contact.htm

दाद, खाज, खुजली की दवा है ये पत्ता, तीन दिनों में कर देगा ठीक

न्यूज डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग दाद, खाज, खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में आयुर्वेदिक विज्ञान के मुताबिक जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे पत्ते के बारे में जिससे दाद, खाज, खुजली की समस्या खत्म हो जाएगी। 
करेला का पत्ता। 
अगर आप दाद, खाज, खुजली की समस्या से परेशान हैं तो करेला का पत्ता आपके लिए रामबाण साबित होगा। इससे आपकी ये समस्या ठीक हो जाएगी। साथ ही साथ स्किन का दाग, धब्बा भी समाप्त हो जाएगा। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आयुर्वेदिक डॉक्टरों की मानें तो इस पत्ते में कई तरह के ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा पर मौजूद बैक्ट्रिया को ख़त्म करने का काम करते हैं। इससे दाद, खाज, खुजली समाप्त हो जाती हैं। 

इस्तेमाल करने का तरीका। 
आप करेला के पत्ते को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाद, खाज और खुजली वाले स्थान पर लगाएं। एक घंटे के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। ये प्रक्रिया दिन में दो बार करें। आपको आराम मिलेगा और आपकी ये परेशानी ख़त्म हो जाएगी। 

यूपी में कहां-कहां निकली है सरकारी नौकरी, यहां देखिये पूरी डिटेल

न्यूज डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की यूपी में कहां-कहां सरकारी नौकरी निकली हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .इंडियन आर्मी भर्ती। 
 पद का नाम : सैनिक जनरल ड्यूटी
 योग्यता : 10वीं पास होनी चाहिए। 
 पदों की संख्या : 99 
 नौकरी का स्थान : लखनऊ 
 आखिरी तारीख : 31 अगस्त 2020

2 .ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड
 पद का नाम : प्रोग्रामर
 योग्यता : स्नातक। 
 पदों की संख्या : 5
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2020-08-02

3 .संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
 पद का नाम : तकनीशियन
 योग्यता : डिप्लोमा, स्नातक। 
 पदों की संख्या : 30
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2020-08-17

4 .संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
 पद का नाम : ड्राइवर / जूनियर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट / अधिक रिक्तियों
 योग्यता : उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 8TH, MSW, DMLT निर्धारित की गई हैं। 
  पदों की संख्या : 178
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2020-08-17

कैसे करें अप्लाई। 
किसी भी पद पर आवेदन करने के लिए उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाये नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन करें। 

कोरोना को लेकर सीएम योगी का 5 ऐलान, सभी जिलों में हुआ लागू

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अब कोरोना फ़ैल चूका हैं। इस फैलाव को रोकने के लिए सीएम योगी अपने अधिकारियों के साथ बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। ताकि इस बढ़ती समस्या पर काबू पाया जा सके तथा लोगों को कोरोना संकट से मुक्ति मिल सके। 
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं  यहां कोरोना को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। जिससे सभी जिलों में लागू कर दिया गया हैं। लोगों को इस ऐलान के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग इस ऐलान का पालन कर सकें। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 

1 .यूपी के सभी जिलों में प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक पहले की तरह लॉकडाउन लागू रहेगा। 

2 .यूपी के सभी जिलों से नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया हैं। 

3 .यूपी में अन्तरार्ष्ट्रीय हवाई सेवा, मेट्रो रेल के अलावा सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य सामूहिक गतिविधियां निषिद्ध रहेंगी। 

4 .मास्क ना लगाने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी। साथ ही साथ पहली बार 500 और दूसरी बार 1000 जुर्माना लगाया जाएगा। 

5 .यूपी के सभी जिलों में रहने वाले लोगों को संक्रमण के खतरे के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनसे घरों के अंदर ही रहने की अपील की गई है। साथ ही साथ कोरोना गाइडलाईन का पालन करने को कहा गया है। 

बिहार के 11 जिलों में विस्फोटक हुआ कोरोना, लोगों की ले रहा जान

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण विस्फोटक होता जा रहा जा रहा हैं। इस संक्रमण के कारण लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही हैं तथा लोग खुदा को डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। एक रिपोट की मानें तो बिहार के कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण लोगों की जान ले रहा हैं तथा प्रतिदिन कई लोग इस वायरस से संक्रमित हो  रहे हैं। 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में कोरोना वायरस से 282 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं 11 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना सबसे ज्यादा विस्फोटक हैं। इन जिलों में कोरोना दोगनी गति के साथ लोगों को अपना शिकार बना रहा हैं। 

बिहार के 11 जिलों में विस्फोटक हुआ कोरोना, लोगों की ले रहा जान। 
1 .पटना 8229

2 .भागलपुर 2172

3 .मुजफ्फरपुर 1998

4 .नालंदा 1998

5 .गया 1957

6 .रोहतास 1925

7 .बेगूसराय 1639

8 .सारण 1525

9 .भोजपुर 1489

10 .सिवान 1434

11 .पश्चिमी चंपारण 1334 

बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार में हाई कोर्ट के आदेश के कारण शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया रोक दी गयी हैं। लेकिन नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एक नोटिश जारी किया हैं। जिसमे कहा गया है की 5 क्लास तक की शिक्षक भर्ती की नियोजन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। 
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने पांचवी तक के शिक्षकों के नियोजन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित करने का आदेश दिया है। वहीं क्लास 6 से लेकर 8 तक के शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया जारी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं आएगी। 

सरकारी आदेश के मुताबिक शिक्षा विभाग ने कहा है की बिहार में शिक्षक भर्ती की नियोजन प्रक्रिया जारी रहेगी। लेकिन फिलहाल हाई कोर्ट के फैसले के कारण नियोजन पत्र जारी नहीं किया जाएगा। लेकिन बहुत जल्द इसपर भी विचार किया जा रहा हैं।  

बिहार में आज से 16 दिनों का लॉकडाउन, ये 11 चीजें पूरी तरह रहेगी बंद

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट को देखते हुए बिहार में एक बार फिर 16  दिनों का लॉकडाउन लगाया गया हैं। ये लॉकडाउन 16 अगस्त तक जारी रहेगा। इस लॉकडाउन के दौरान कई साड़ी पाबंदियां जारी रहेगी। साथ ही साथ लोगों को लॉकडाउन का पालन करना होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
बिहार में आज से 16 दिनों का लॉकडाउन, ये 11 चीजें पूरी तरह रहेगी बंद। 
1 .बस सेवा पूरी तरह रहेगी बंद। 

2 .धार्मिक स्थलों को बंद रखा जाएगा। 

3 . पार्कों को भी बंद रखा जाएगा। 

4 .सामाजिक कार्यक्रम बंद रहेंगे। 

5 . राजनीतिक सभा बंद रहेगी। 

6 .सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद रहेंगे। 

7 .मनोरंजन और खेल-कूद के स्थान बंद रहेंगे। 

8 .तमाम भीड़भाड़ वाले आयोजन नहीं होंगे। 

9 .स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। 

10 .कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। 

11 .प्रशिक्षण और अनुसंधान जैसे तमाम संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। 

CM नीतीश कुमार का 10 फरमान, बिहार में आज से हो गया लागू

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना संकट को ख़त्म करने के लिए सीएम नीतीश कुमार अपने अधिकारियों के साथ मीटिंग पर मीटिंग कर रहे हैं और कोरोना को दूर करने की रणनीति बना रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की सीएम नीतीश ने अपने अधिकारियों को कई तरह के आदेश दिए हैं जिसे बिहार में लागू कर दिया गया है। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
CM नीतीश कुमार का 10 फरमान, बिहार में आज से हो गया लागू। 
1 .मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो इच्छुक हैं, उन सबकी कोरोना संक्रमण की जांच हो। 

2 .CM नीतीश कुमार ने ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दें। 

3 .सीएम नीतीश ने पटना के प्रमंडलीय आयुक्त को निर्देश दिया कि रोहतास, नालंदा और पटना जिलों में जांच की संख्या और बढ़ाएं।

4 .होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को फ्री में दवा उपलब्ध कराई जाये। 

5 . जिन लोगों को कोरोना संक्रमण की थोड़ी भी आशंका है, उन्हें चिकित्सकीय परामर्श जरूर उपलब्ध कराएं, ताकि उनमें आत्मविश्वास का भाव आए।

6 .स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जा कर कोरोना की जांच करेंगे। 

7 .कोरोना मरीजों को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसका फीडबैक डॉक्टरों को प्रतिदिन लेना होगा। 

8 .आपदा राहत केन्द्रों में एंटीजन जांच अवश्य करायी जाय।

9 .सभी जिलों में अधिक से अधिक जांच हो, ताकि कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनका बचाव किया जा सके। 

10 .शहरी इलाकों से ग्रामीण इलाकों तक लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाये। 

बिहार में निकली बंपर बहाली, अंकों के आधार पर मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की यहां कई सारे संस्थानों में भर्ती की प्रक्रिया चाल रही हैं। जिसमे अंकों के आधार पर नौकरी दी जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 
1 .आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना
 पद का नाम : वरिष्ठ निवासी
 योग्यता : MBBS 
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2020-08-17

2 .पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया
 पद का नाम : अपरेंटिस
 योग्यता : 10वीं पास। 
 पदों की संख्या : 69
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2020-08-10

3 .डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी
 पद का नाम : सहेयक प्रोफेसर
 योग्यता : मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 
 पदों की संख्या : 39
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2020-08-02

4 .इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
 पद का नाम : चीफ लाइब्रेरियन
 योग्यता : B.Lib की डिग्री होनी चाहिए। 
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2020-08-04

इसमें से किसी भी पद पर आवेदन करने के लिए उसमे आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें और नोटिफिकेशन पढ़ें। आपको बता दें की इन पदों पर नौकरी अंकों के आधार पर दिया जाएगा। 

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी, वेतन के लिए जारी हुई राशि

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले सभी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। क्यों की बिहार सरकार ने प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को के मई महीने का वेतन की राशि जारी कर दी है। बहुत जल्द ये राशि शिक्षकों के बैंक अकाउंट में डाल दिया जाएगा। 
मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी पत्र भेजा है। जिसमे कहा गया है की सभी प्राइमरी शिक्षकों के मई माह का वेतन जल्द से जल्द उनके खाते में भेजें जाये। इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। 

आपको बता दें की इसके लिए सरकार ने  8 अरब 39 करोड़ 86 लाख रु रिलीज किया है। इस पैसे सभी  प्राइमरी शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा। विभाग ने इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली हैं। बहुत जल्द शिक्षकों को वेतन भुगतान शुरू हो जाएगा।

बिहार में फ्री कराएं पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री, ये है पूरी प्रक्रिया।

न्यूज डेस्क: बिहार में भाईचारे से हुए जमीन बंटवारा के बाद रिकार्ड को ठीक करने के लिए यहां फ्री में रजिस्ट्री का प्रावधान किया गया है। कभी कभी बंटवारे के समय जमीनी विवाद खुनी संघर्ष तक पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में अगर पांच लोग आपस में बैठकर पुश्तैनी जमीन का बंटवारा करते हैं तो रिकार्ड के लिए फ्री मे रजिस्ट्री होने की व्यवस्था की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक बंटवारे की जमीन में रजिस्ट्री फीस नहीं लगेगी। सिर्फ सांकेतिक शुल्क पर रसीद काटा जाएगा। इससे राज्य में रहने वाले लोगों को फायदा होगा तथा भाई-भाई के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं होगा। 


बिहार में रहने वाले लोग अपनी पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री वेबसाइट www.bhumijankari.gov.in पर जा कर खुद ऑनलाइन के द्वारा कर सकते हैं। इसके लिए उनसे किसी भी प्रकार का रजिस्ट्री फीस नहीं लिया जाएगा। ये प्रक्रिया बहुत ही आसान और सिंपल हैं। आप इस वेबसाइट पर जा कर इसके बारे में पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।