HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

कोरोना से निपटने के लिए 900 डॉक्टरों की हुई बहाली, CM नीतीश का बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना से निपटने के लिए नीतीश सरकार बड़े-बड़े फैसले ले रही हैं ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके। पिछले कुछ दिनों में कई सारे डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिसके कारण कोरोना से निपटने में परेशानी हो रही थी। 
इसी बीच CM नीतीश ने बिहार के लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया और 900 डॉक्टरों की बहाली की। मिली जानकारी के मुताबिक तकनीकी सेवा चयन आयोग द्वारा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टरों के पदों पर भर्ती के लिए अनशंसा की गई थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया हैं। 

आपको बता दें की बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बिहार इकाई द्वारा भी इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग लगातार की जा रही थी। अब इनके बहाली की प्रक्रिया को पूरी कर ली गई हैं। इन्हे बिहार के विभिन्न अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। इनकी तैनाती से कोरोना संकट से उबरने में आसानी होगी। 

कोरोना वैक्सीन: पटना एम्स में इंसानों पर किया गया वैक्सीन का दूसरा ट्रायल

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में मौजूद एम्स अस्पताल  में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दूसरी बार इस कोरोना वैक्सीन का ट्रायल इंसानों पर किया गया हैं। इसे एक अच्छी खबर मानी जा रही हैं। 
भारत बायोटेक के कोवैक्सिन नाम से विकसित वैक्सीन के पहले चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण का ट्रायल शुरू  हो गया है। खबर के मुताबिक पटना एम्स में तीस वर्षीय युवक पर ट्रायल का दूसरा डोज दिया गया है। यह डोज पटना एम्स के सीनियर डॉक्टर और वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों की टीम की देखरेख में दिया गया हैं। उम्मीद की जा रही हैं की इस वैक्सीन का दूसरा ट्रायल भी सफल होगा। 

पटना एम्स के अधीक्षक डॉ सी एम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की अभी तक वैक्सीन सफलता की ओर बढ़ रहा हैं। आपको बता दें की यहां 15 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल हुआ था। दूसरा डोज 14 दिन के बाद देना था और जिस युवक को 15 तारीख को पहला डोज पड़ा उसको 14 दिन पूरा होने के बाद दूसरा डोज दिया गया है। अभी तक जांच के बाद पता चला है की  युवक स्वास्थ्य है और इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ा है। 

बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को भेजे गए 6000 रुपये, क्या आपको मिला

न्यूज डेस्क: बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का कहर जारी हैं। इस बाढ़ के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई। साथ ही साथ उनके घर और मकान भी टूट चुके हैं। बिहार में बाढ़ की स्थिति बड़ी भयानक रूप ले चुकी हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। 
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बढ़ प्रभावित लोगों को बिहार सरकार आर्थिक सहायता के तौर पर उन्हें  6000 रुपये दे रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य में अब तक 60 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में छह-छह हजार रूपये सहायता राशि के तौर पर भेज दी गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है की  दस अगस्त तक सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेज दी जाएगी। अगर आपको ये राशि नहीं मिली हैं तो आप आपदा प्रबंधन विभाग को अपनी जानकारी दे सकते हैं। 

आपको बता दें की बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री के साथ हुई समीक्षा बैठक में विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राहत और बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी सीएम नीतीश कुमार को दी। साथ ही साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए की जा रही सहायता के बारे में भी बताया। 

योगी सरकार सख्त, अब इन लोगों पर होगी कारवाई, भरना पड़ेगा जुर्माना

न्यूज डेस्क: यूपी की योगी सरकार राज्य में टैक्स चोरी करने वाले लोगों पर सख्त हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शहरों में बड़े मकान बनाकर कम हाउस टैक्स जमा करने वालों पर कारवाई करने की प्लानिंग तैयार हो चुकी हैं। 
खबर के मुताबिक इन लोगों से योगी सरकार जुर्माना वसूल सकती हैं। आपको बता दें की योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में जमा होने वाले हाउस टैक्स का पूरा ब्योरा ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके बाद इसका मौके पर सत्यापन कराया जाएगा। ताकि टैक्स चोरी को रोका जा सके। साथ ही पता लगाया जाएगा कि कहां कितने मकान हैं और किससे कितना हाउस टैक्स मिल रहा है। 

आपको बता दें की सरकार स्वकर निर्धारण प्रक्रिया के तहत भवन मालिक ने कितना हाउस टैक्स निर्धारित कराया है उसकी जांच के लिए एक टीम भेजने वाली हैं। जो लोग टैक्स की चोरी कर रहे हैं। उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इन लोगों को सरकारी नोटिस भी भेजा जा सकता हैं।

BPSC 2020: जानिए पूर्ण सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

न्यूज डेस्क: अगर आप साल 2020 में BPSC की परीक्षा देने वाले हैं या तैयारी कर रहे हैं तो आप सबसे पहले इसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। इससे आपको तैयारी करने में आसानी होगी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
1 .परीक्षा के प्रकार। 
BPSC परीक्षा के तीन प्रकार होते हैं। प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। 

2 .प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न। 
General Studies, General Knowledge, Current Affairs से 150 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए 2 Hours का समय दिया जाता हैं। 

3 .मुख्य परीक्षा (सब्जेक्टिव) का पैटर्न। 
सामान्य हिंदी (क्वालीफाइंग) 100 अंक का। 
सामान्य अध्ययन पेपर-1 300 अंक का। 
सामान्य अध्ययन पेपर-2 300 अंक का। 
वैकल्पिक पेपर से 300 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। 

आपको बता दें की सामान्य हिंदी में कम से कम 30 अंको को प्राप्त करना जरुरी माना जाता हैं। इन सभी के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता हैं। 

4 .इंटरव्यू
बता दें की इंटरव्यू में उस उम्मीदवार को बुलाया जाता है जो मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण होते हैं। इंटरव्यू 120 अंको का होता हैं। 

BPSC में अंतिम योग्यता सूची 1020 अंकों (साक्षात्कार के लिए 120 अंक और 900 मुख्य परीक्षा) में से तैयार की जाती हैं। इसके बाद रैकिंग बनाया जाता हैं।

बिहार में कोरोना से 14 लोगों की मौत, 5 जिलों में जानलेवा हुआ वायरस

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का वायरस जानलेवा होता जा रहा हैं। इस वायरस से लोगों की जान जा रही हैं तथा लोग खुद को डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 14 लोगों की जान चली गई हैं। 
इसके साथ ही बिहार में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 269 हो गया है। खबर के मुताबिक पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में एक साथ चार मरीजों की मौत हो गई। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसतरह से कोरोना बिहार में लोगों की जान ले रहा हैं। 

1 .पटना
पॉजिटिव मरीज : 7818
स्वास्थ्य मरीज : 4547
मरीजों की मौत : 41

2 .भागलपुर
पॉजिटिव मरीज : 2172
स्वास्थ्य मरीज : 1505
मरीजों की मौत : 34

3 .मुजफ्फरपुर
पॉजिटिव मरीज : 1943
स्वास्थ्य मरीज : 1400
मरीजों की मौत : 11

4 .गया
पॉजिटिव मरीज : 1891
स्वास्थ्य मरीज : 1094
मरीजों की मौत : 19

5 .नालंदा
पॉजिटिव मरीज : 1861
स्वास्थ्य मरीज : 1148
मरीजों की मौत : 15

महाराष्ट्र में 31 अगस्त तक लगा लॉकडाउन, जारी हुआ दिशा निर्देश

न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिसे देखते हुए यहां लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया हैं। साथ ही साथ लोगों के लिए कई तरह के दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। जिसका पालन राज्य में रहने वाले सभी वक्तियों को करना होगा। 
मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने 5 अगस्त से सुबह 9 बजे से 7 बजे के बीच मॉल्स, बिना थिएटर वाले मार्केट कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट और रेस्तरां खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही साथ कोरोना गाइडलाईन का पालन करने को भी कहा गया हैं। 

खबर के मुताबिक सरकार ने कहा है की गोल्फ कोर्स, आउटडोर फायरिंग रेंज, आउटडोर जिमनास्टिक, टेनिस, आउटडोर बैडमिंटन को शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए खेलने की अनुमति दे दी है। जैसे जैसे हालत सामान्य होंगे वैसे वैसे लोगों को प्रतिबंधों में छूट मिलेगी। लेकिन राज्य में मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरुरी होगा। 

आपको बता दें की महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 9,211 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार लाख के पार पहुंच गई। इसतरह से यहां कोरोना का विस्तार लगातार हो रहा हैं। 

बिहार के गांवों में भी होगी कोरोना की जांच, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। शहरी इलाकों के बाद ये संकट गांव में पहुंचने लगा है जो राज्य के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने अपने अधिकारियों को आदेश दिया हैं की कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मी गांवों पर पहुंचे और गांव में जाकर कोरोना की जांच करें। साथ ही साथ उन्हें तुरंत कोरोना की रिपोट दें। 

सरकार ने रैपिड एंटीजन किट उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया हैं तथा हर दिन 20 हजार सैंपल टेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया हैं। सरकारी आदेश के बाद स्वास्थ्य कर्मी एक्टिव नजर आ रहे हैं। आपको बता दें की राज्य सरकार ने जांच का दायरा बढ़ाने के लिए अभी 3 लाख से अधिक रैपिड एंटीजन किट उपलब्ध कराया है। साथ ही साथ और अधिक किट के लिए केंद्र सरकार से बातचीत चल रही हैं। 

सरकार की बड़ी घोषणा, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को फ्री मिलेगा स्मार्टफोन

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में पढ़ाई करने की पूरी वेवस्था बदलती जा रही हैं। क्यों की कोरोना के कारण स्कूल कॉलेज बंद हैं। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन के द्वारा पढ़ाई कराई जा रही हैं। लेकिन बहुत से लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है जिससे उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही हैं और वो लोग पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। 
इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने घोषणा की है की राज्य में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को फ्री स्मार्टफोन दिया जाएगा ताकि वो ऑनलाइन के द्वारा पढ़ाई कर सके। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बहुत जल्द छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करेंगे। इससे आर्थिक रूप से असमर्थ छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।  

आपको बता दें की पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 वीं तक की छात्राओं को वितरण के लिए 50,000 स्मार्टफोन तैयार हैं। बहुत जल्द इसे सभी छात्राओं में बाटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

सरकारी नौकरी: ONGC में है बंपर वैकेंसी, ब‍िना परीक्षा होगा सेलेक्‍शन

न्यूज डेस्क: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें की ONGC में कई पदों पर भर्ती के बंपर वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 29 जुलाई 2020 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 17 अगस्त 2020 

पदों का विवरण :
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ONGC ने कुल 4182 रिक्तियों को भरने की घोषणा की हैं। इसके लिए ही आवेदन मांगे गए हैं। 

उम्मीदवारों की योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित की गई हैं। पूरी जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखें। 

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट भी दिया गया हैं। 

सेलेक्शन । 
ONGC के इन पदों पर उम्‍मीदवारों का सेलेक्शन मेर‍िट के आधार पर होगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

आवेदन प्रक्रिया। 
इच्छुक उम्मीदवार आध‍िकार‍िक वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

बैंक में ऑफिसर बनने का मिल रहा मौका, स्नातक करें आवेदन

न्यूज डेस्क: अगर आप बैंक में ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की देश का सबसे बड़ा बैंक SBI ऑफिसर बनने का मौका दे रहा हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 
आवेदन की तिथि :
नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई से 16 अगस्त के बीच ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का विवरण। 
आपको बता दें की SBI बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 3850 पदों पर भर्ती के लिए युवाओं से आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता। 
SBI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए। 

आयु सीमा। 
नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा अधिकतम 30 साल के उम्मीदवार ही बन सकते हैं।

आवेदन शुल्क। 
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए। वहीं एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं हैं। 

चयन प्रक्रिया। 
आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट : https://sbi.co.in/

यूपी में नौकरियों की बरसात, सैलरी 41000 के पार, 12वीं पास करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: यूपी में नौकरियों की बरसात हो रही हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 अगस्त 2020 

पदों का विवरण :
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च ने डाटा एंट्री ऑपरेटर,  क्षेत्र अन्वेषक / कार्यकर्ता और प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता :
डाटा एंट्री ऑपरेटर,  क्षेत्र अन्वेषक / कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। तो वहीं  प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता स्नातक निर्धारित की गई हैं। 

उम्र सीमा। 
उम्र संबंधित जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखिए। 

चयन प्रक्रिया। 
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://nicpr.icmr.org.in/

नौकरी का स्थान : नोएडा, उत्तर प्रदेश।

बिहार में जमीन खरीदने से पहले ऑनलाइन करें जांच, विवाद व फर्जीवाड़े से बचें

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन का विवाद व फर्जीवाड़ा बढ़ता जा रहा हैं। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं तथा इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार के एक बेवसाइट लॉन्च की है। जिस वेबसाइट से आप किसी भी जमीन की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। इससे आप विवाद व फर्जीवाड़े से बच जाएंगे। 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य के जमीन का डाटा उपलब्ध करा दिया हैं। जहां से आप ऑनलाइन जमीन की पूरी जांच कर सकते हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा पता लगा सकते हैं की उस जमीन का मालिक कौन हैं। जमीन पर किसी तरह का विवाद तो नहीं हैं। 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मुताबिक जमीन की पूरी जानकारी आप वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ पर जा कर प्राप्त कर सकते हैं। जमीन की जानकारी के लिए आपको खसरा नंबर, खाता नंबर की ज़रूरत पड़ेगी। आप जमीन खरीदने से पहले इसकी जांच जरूर करें। इससे आपको भविष्य में किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। 

यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ हाई अलर्ट

न्यूज डेस्क: यूपी के कई जिलों में मानसून का चक्र बनने से भारी बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ यहां वज्रपात की भी संभावना बनी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए चेतावनी जारी किया है तथा लोगों को बारिश और वज्रपात से सावधान रहने को कहा है। 
खबर के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बांदा, हमीरपुर, झांसी और जालौन. इसके अलावा कानपुर नगर और देहात, औरैया और कन्नौज जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 24 घंटे के अंदर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं। यहां 100 मिमी से भी ज्यादा बारिश हो सकती है। साथ ही साथ इन जिलों में बिजली गिरने का भी खतरा हैं। इसलिए आप सावधान रहें। इस स्थिति में घर में रहना ज्यादा बेहतर होगा। 

बिहार में 31 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जारी हुआ गाइडलाईन

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के कारण बिहार में स्कूल-कॉलेज मार्च महीने से बंद हैं। फिलहाल खुलने की भी संभावना नहीं दिखाई दे रही हैं। क्यों की बिहार सरकार ने साफ कर दिया है की जब तक केंद्र सरकार इसकी इजाजत नहीं देता हैं बिहार में स्कूल-कॉलेज नहीं खोलें जाएंगे। 
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं के केंद्र सरकार एक अगस्त से अनलॉक-3 शुरू करने वाला हैं। इसको लेकर गाइडलाईन भी जारी किया गया हैं। इस गाइडलाईन में जानकारी दी गई हैं की 31 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखा जाएगा। अभी फिलहाल इसे खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

केंद्र के आदेश के बाद ये साफ हो गया है की बिहार में भी 31 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 31 अगस्त के बाद अगर स्थिति सामान्य होती है और कोरोना का संकट कम होता हैं तो स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार किया जा सकता हैं। फिलहाल राज्य में ऑनलाइन के द्वारा ही पढ़ाई कराई जाएगी। 

बिहार में 6 माह से नहीं मिला है नियोजित शिक्षकों को वेतन, शिक्षकों में आक्रोश

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार के कर्मचारी किस तरह से काम करते हैं उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की राज्य में कुछ नियोजित शिक्षकों 6 माह से वेतन नहीं मिला हैं। जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति ख़राब होती जा रही हैं। इससे शिक्षकों में आक्रोश भी दिखाई दे रहा हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी आदेश के बावजूद सारण जिले के एकमा, रीविगंज, दिघवारा, सोनपुर, परसा और मढ़ौरा नगर पंचायत नियोजन इकाई के सभी नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला हैं। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ये शिक्षकों सरकार और उनके सिस्टम से जवाब मांग रहे हैं। 

शिक्षकों का कहना है कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा हैं। इससे उनके घरों में भुखमरी की समस्या उत्पन हो गई हैं। इतना ही नहीं यहां नगर पंचायत के शिक्षकों के साथ साथ जिला परिषद् के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों के माध्यमिक शिक्षकों का भी वेतन भुगतान बैंक के उदासीनता के कारण लंबित है।  

CM नीतीश ने रातों रात लिया फैसला, बिहार में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन

न्यूज डेस्क: बिहार में लॉकडाउन बढ़ने को लेकर चर्चा जोरों पर हो रही हैं। क्यों की यहां कोरोना का संकट गहराता जा रहा हैं। इसी बीच कई मीडिया चैनल में ये दिखाया गया की बिहार में 1 अगस्त से 16 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया हैं। जिसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होंगे लगा। 
इन सभी के बीच बिहार सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने कहा की सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के संबंध में 29 जुलाई का एक पत्र वायरल हो रहा है, जो फेक है। बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने का कोई फैसला नहीं लिया गया हैं। राज्य में रहने वाले लोग इस तरह के फेक न्यूज पर ध्यान ना दें। 

आपको बता दें की सीएम नीतीश ने सभी जिला प्रशासन को आदेश दिया हैं की वो अपने जिले में 31 जुलाई तक लॉकडाउन का पालन सख्ती के साथ करें। साथ ही साथ लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करें तथा उन्हें कोरोना गाइडलाईन पालन करने की सलाह दें। ताकि कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाया जा सके।

Unlock-3: बिहार में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, यहां देखें गाइडलाईन

न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-3 को लेकर गाइडलाईन जारी कर दिया गया हैं। लेकिन अगर आप बिहार में रहते हैं तो आपको बता दें की यहां 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया हैं। इसके बाद यहां भी अनलॉक-3 की शुरुआत हो सकती हैं। 
बिहार सरकार शुरू से ही केंद्र द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करती हैं। इस हिसाब से बिहार में अनलॉक-3 के दौरान सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल को खोला जा सकता है। लेकिन कंटेनमेंट जोन में इसे खोलने की इजाजत नहीं दी गई हैं। इस बात का ख्याल सभी लोगों को रखना हैं।  

केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाईन के मुताबिक अब रात में लगने वाला नाइट कर्फ्यू लागू नहीं होगा।स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक कार्यक्रम पहले की तरह ही बंद रहेंगे। इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया हैं। हालांकि बिहार सरकार इस गाइडलाईन पर कोई सूचना जारी नहीं किया हैं। 

बंपर बहाली: बिहार में सीधे अंकों के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा का चुनाव नजदीक आता जा रहा हैं। इस चुनाव में जानें से पहले नीतीश सरकार युवाओं को आकर्षित करने के लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। खबर के मुताबिक बिहार में कई पदों पर बंपर बहाली होने वाली हैं। जिसमे से कुछ पदों पर चयन एग्जाम के मुताबिक होगा तो कुछ पदों पर युवाओं का चयन सीधे अंकों के आधार पर किया जाएगा। 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार सरकारी अस्पतालों में 6477 डॉक्टरों और 9571 ए-ग्रेड नर्सों की नियुक्तियां करने जा रही हैं । इसके लिए विभाग को सूचना दे दी गई हैं। विभाग इन पदों पर भरने की पूरी तैयारी कर रही हैं। 

साथ ही साथ पथ निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के चार सौ और अवर अभियंता के छह सौ पदों पर शीघ्र नियुक्ति होने वाली है। आपको बता दें की डॉक्टर और इंजीनियर जैसे विभिन्न श्रेणी के कई ऐसे भी पद हैं, जिन्हें सीधे अंकों के आधार पर भरा जाएगा। वहीं कुछ पदों के लिए एग्जाम भी लिया जा सकता हैं। इस संदर्भ में बहुत जल्द नोटिश जारी किया जा सकता हैं। 

बिहार में नहीं बढ़ा है लॉकडाउन, फेक खबर हो रहा वायरल

न्यूज डेस्क: बिहार में अचानक से एक खबर वायरल होने लगी जिसमे ये कहा गया की यहां 16 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया हैं। इसी बीच बिहार में लॉकडाउन की खबरों को लेकर सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है की राज्य में जो खबर वायरल हो रही है वो फेक हैं। 
आपको बता दें की राज्य सरकार ने 31 जुलाई तक बिहार में लॉकडाउन लगाया हैं। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई का कहना है कि बिहार में लॉकडाउन के संबंध में आज शाम को बैठक होगी। इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि लॉकडाउन बढ़ाया जायेगा या नहीं। 

लेकिन फिलहाल जो खबर वायरस हो रही हैं। उसमे कोई सच्चाई नहीं हैं। आपको बता दें की बिहार सरकार और गृह मंत्रालय की तरफ से ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया हैं। कोई निर्णय लिया जाएगा तो सरकार खुद सूचना जारी करेगी। 

बिहार में कोरोना के 2328 नए मरीज मिले, देखें जिलेवार आंकड़ें

न्यूज डेस्क: बिहार में एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपना कहर दिया हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 2328 नए कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 45919 हो गई है। इस तरह से बिहार में कोरोना की लंबी चेन बनती जा रही हैं। 
खबर के अनुसार आज बिहार के पटना में 337 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि भोजपुर में 161, रोहतास में 124, सारण में 120, नालंदा में 116 और औरंगाबाद में 109 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। साथ ही साथ पश्चिम चंपारण के 97, पूर्वी चंपारण के 76, गया के 72, बेगूसराय व पूर्णिया के 70-70 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया हैं। 

वहीं बिहार के कटिहार में 65, खगड़िया, बक्सर में 59-59, भागलपुर में 57, वैशाली में 54, सीवान में 53 , समस्तीपुर में 49, अररिया में 48, गोपालगंज में 42, किशनगंज में 40, जहानाबाद में 38, मुंगेर कैमूर में 37-37, मुजफ्फरपुर में 34, मधुबनी में 33, सहरसा में 32, सुपौल में 30, मधेपुरा व नवादा में 29-29, शेखपुरा में 25, जमुई में 24, अरवल में 22, दरभंगा में 21, बांका में 20, शिवहर में 17, सीतामढ़ी में 12 और लखीसराय में  9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

B.A, B.Sc वालों के लिए बिहार में निकली नौकरी, 43000 होगी सैलरी

न्यूज डेस्क: जो लोग बिहार में नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एपिडेमियोलॉजी में कई पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी किया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सूचना पढ़ें और आवेदन करें। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 अगस्त 2020 

पदों का विवरण। 
सूचना के मुताबिक नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एपिडेमियोलॉजी ने परियोजना तकनीकी सहायक के 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता। 
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एपिडेमियोलॉजी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता B.A, B.Sc पास होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

आयु सीमा। 
आयु संबंधित जानकारी के लिए आप नौतीदीकेशन देखिए। 

चयन प्रक्रिया। 
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एपिडेमियोलॉजी के इन पदों उम्मीदवारों का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.nie.gov.in/

बिहार के 11 जिलों में रात को नहीं आएगी बिजली, एसडीओ ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क: बिहार के कई जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी हैं। जिससे उन जिलों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की राज्य के 11 जिलों में रात के समय बिजली बाधित हो सकती हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा - मोतिहारी 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन में अप्रत्याशित बाढ़ का पानी बढ़ जाने के कारण उस लाइन से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिसका असर राज्य के 11 जिलों में हो सकता हैं। बिहार के मधुबनी, दरभंगा, मोतिहारी, छपरा, सिवान, बेतिया, समस्तीपुर,  मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीतामढ़ी व शिवहर जिला भी बिजली प्रभावित हो सकती हैं। 

आपको बता दें की इन इलाकों में केवल 40 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति हो पा रही है। जिसके कारण शाम के बाद बिजली की समस्या बढ़ सकती है। इसकी जानकारी  मधुबनी के टाउन बिजली एसडीओ राकेश रंजन ने दिया हैं। उन्होंने कहा है की कुछ दिनों में ये समस्या ठीक हो जाएगी।  

महिला मिलिट्री पुलिस के पदों पर भर्तियां, 31 अगस्त तक करें आवेदन

न्यूज डेस्क: महिला मिलिट्री पुलिस में भर्ती की चाहत रखने वाले महिलाओं के लिए यह एक अच्छी खबर हैं। क्यों की इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। महिला उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन की तिथि। 
महिला मिलिट्री पुलिस के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2020 तक निर्धारित की गई हैं। 

योग्यता। 
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक महिला मिलिट्री पुलिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा। 
महिला मिलिट्री पुलिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 17 से लेकर 21 वर्ष निर्धारित की गई हैं। 

चयन प्रक्रिया। 
मिली जानकारी के मुताबिक महिला मिलिट्री पदों पर चयन के लिए शारीरिक दक्षता और मेडिकल की जांच के बाद  लिखित परीक्षा होगी। 

कैसे करें आवेदन। 
आपको बता दें की सेना की महिला मिलिट्री पुलिस बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सूचना पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक आवेदन करें। 

बिहार में आ रही 8 बड़ी कंपनियां, इस जिले में लगेगी फैक्ट्री

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की यहां बहुत जल्द आठ बड़ी कंपनियां आने वाली हैं। जिससे लोगों को रोजगार मिल सकता हैं तथा उनके जीवन की आर्थिक परेशानी दूर हो सकती हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में नए निवेशकों ने बिहार के द्वार पर दस्तक देनी शुरू कर दी है। यहां मध्य प्रदेश के भोपाल की डीआरएम कंपोसाइट्स कंपनी यहां थर्मोप्लास्टिक पाइप बनाने की फैक्ट्री लगाने की इच्छुक है। बहुत जल्द फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती हैं। 

वहीं बिहार में एक बिस्कुट निर्माता कंपनी भी यहां एक बड़ा प्लांट लगाना चाहती है। इनके प्रस्ताव को बियाडा की जमीन आवंटन करने वाली समिति ने स्वीकृति दे दी है। यह कंपनी बिहार के पटना में बिहटा के समीप फैक्ट्री लगाने वाली हैं। आपको बता दें की ITC और अजंता समेत चार कंपनियां भी बिहार में पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में जमीन तलाश कर रही हैं। 

स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में निकली बंपर वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

न्यूज डेस्क: स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 24 जुलाई 2020 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जुलाई 2020 

पदों का नाम :     
सहायक अधीक्षक (गैर चिकित्सा), ग्रेड II     

पदों की कुल संख्या: 105 पद

योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन से लें। 

आयु सीमा। 
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखें। 

चयन प्रक्रिया। 
स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड के इन पदों पर चयन मैरिट के आधार पर होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://wbhrb.in/

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी, रेड जोन में है ये 15 जिले

न्यूज डेस्क: बिहार में बारिश एक बार फिर कहर मचा सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पटना, भोजपुर, वैशाली, सममस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद में आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही साथ जिला प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया हैं। 
खबर के अनुसार मौसम विभाग ने 15 जिलों को रेड जोन में रखा है। क्यों की इन जिलों में मानसून का चक्र बना हुआ हैं। जिससे यहां भारी बारिश होने की स्थिति बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर बिहार समेत बिहार के कई जिलों के लिए 1 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। यहां बारिश से भारी तबाही मच सकती हैं। 

आपको बता दें की बिहार में पहले से ही सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऐसी स्थिति में अगर बारिश होती हैं तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती हैं। अभी वर्तमान समय में बिहार के 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।