HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज में 40 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज में 40 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) ने इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक आदि होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया : एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) के वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और निर्देशों का पालन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.aiesl.in

आवेदन शुल्क : Gen, OBC. 1000/- रुपया।

वेतनमान : नियमानुसार।

IGIMS पटना में अकाउंट ऑफिसर की भर्ती

न्यूज डेस्क: IGIMS पटना में अकाउंट ऑफिसर की भर्ती निकली हैं। इसके लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना (IGIMS) के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना (IGIMS) ने Account Officer, Assistant Account Officer के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 31 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया :  इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना (IGIMS) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप  इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना (IGIMS) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : http://igims.org/

वेतनमान : 15600-39100/- Per Month

नौकरी का स्थान : पटना।

लुधियाना : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में निकली भर्ती

लुधियाना : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में कई पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

चयन प्रक्रिया : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने यंग प्रोफेशनल-II के पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी, एमएससी होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2023 तक निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : बता दें की पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.pau.edu/

वेतनमान : 35000(Per Month)

नौकरी करने का स्थान : लुधियाना।

शिमला, मंडी और कांगड़ा में 52 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कांगड़ा में 52 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

1 .हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Principal

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 25 पद।

 नौकरी करने का स्थान : शिमला। 

 चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा/व्यक्तिगत साक्षात्कार

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 जनवरी 2023 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.hppsc.hp.gov.in

2 .इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंडी में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Junior Research Fellow

 योग्यता : M.Sc

 पदों की संख्या : कुल 01 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : मंडी।

 चयन प्रक्रिया : व्यक्तिगत साक्षात्कार

 नौकरी करने का स्थान : मंडी।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 जनवरी 2023 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.iitmandi.ac.in

3 .इंस्टिट्यूट ऑफ़ हिमालयन बिोरेसौर्स टेक्नोलॉजी में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Project Assistant, Project Associate I, अन्य पद।

 योग्यता : बीएससी, एमएससी, एमटेक आदि।

 पदों की संख्या : कुल 26 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : कांगड़ा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 जनवरी 2023 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.ihbt.res.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप शिमला, मंडी और कांगड़ा में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों की वेबसाइट पर जा कर नोटिश पढ़ें और आवेदन करें।

Jio 5G: लखनऊ समेत 11 नए शहरों में Jio 5G शुरू

न्यूज डेस्क: देश के अलग-अलग शहरों में रिलांयस जिओ के द्वारा 5G सर्विस शुरू किया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जिओ ने लखनऊ समेत 11 शहरों में जिओ 5G जी सर्विस शुरू कर दी हैं। इन शहरों में रहने वाले लोग बिना किसी अतरिक्त शुल्क के 5G का आनंद उठा सकते हैं। 

खबर के अनुसार जिओ ने लखनऊ, पंचकुला, मोहाली, चंडीगढ़, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी में 5G सर्विस शुरू की हैं। इसको लेकर जिओ के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सकें। 

आपको बता दें की जिओ के द्वारा ग्रहकों को वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जा रहा हैं। ग्राहक बिना किसी अतरिक्त रिचार्ज के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं और 5G का आनंद उठा सकते हैं। 

इन शहरों में हैं जिओ की 5G सर्विस। 

विशाखापत्तनम, तिरुमाला, विजयवाड़ा और गुंटूर। 

दिल्ली-एनसीआर के दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद। 

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, वाराणसी, कोच्चि और नाथद्वारा।

लखनऊ, पंचकुला, मोहाली, चंडीगढ़, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी।

लखनऊ से दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर के लिए चलेगी दो वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ से नई दिल्ली वाया कानपुर के बीच एक वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। जबकि दूसरा वंदे भारत ट्रेन का परिचालन लखनऊ से प्रयागराज के बीच होगा। 

खबर के अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एसके सपरा ने जानकारी देते हुए बताया है कि रेलवे बोर्ड से दो वंदे भारत चलाने के प्रस्ताव की मंजूरी मिल गई। 25 मार्च तक लखनऊ से इन दोनों ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा। 

आपको बता दें की वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे आधुनिक और हाईस्पीड ट्रेन हैं। इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा हैं। इस ट्रेन के परिचालन होने से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से नई दिल्ली वाया कानपुर और लखनऊ से प्रयागराज के बीच इस ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे से टाइमटेबल और इसके संचालन को लेकर प्रस्ताव मांगा हैं।

दिल्ली, गुरुग्राम और झज्जर में 153 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: दिल्ली, गुरुग्राम और झज्जर में 153 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

1 .Delhi Pharmaceutical Sciences & Research University (DPSRU) में निकली भर्ती। 

पद का नाम : Section Officer, Assistant Section Officer (ASO), Assistant Grade-I, Office Assistant, Technical Assistant, Lab Technician, Lab Assistant, Sr. Lab Assistant, Jr. Stenographer, Store Keeper, Assistant Store Keeper.

योग्यता : 10+2, Diploma, B.Sc

पदों की संख्या : कुल 45 पद। 

चयन प्रक्रिया : एग्जाम के द्वारा। 

नौकरी करने का स्थान : दिल्ली। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 8 जनवरी 2023 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : https://dpsru.edu.in/

2 .नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Young Professional

 योग्यता : M.Sc, M.E/M.Tech, आदि।

 पदों की संख्या : कुल 10 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : गुरुग्राम।

 वेतनमान : 50,000 Per Month

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09 जनवरी 2023 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.nhb.gov.in

3 .ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में भर्ती।

 पद का नाम : Multi Tasking Staff

 योग्यता : 10वीं पास।

 पदों की संख्या : कुल 98 पद। 

 चयन प्रक्रिया : एग्जाम के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : झज्जर

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 जनवरी 2023 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.becil.com

ऐसे करें आवेदन : अगर आप दिल्ली, गुरुग्राम और झज्जर में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

खेल समाचार : आईपीएल क्रिकेट के इतिहास में पांच बल्लेबाज ऐसे हुए हैं इन्होने अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं की इन पांच बल्लेबाजों में चार बल्लेबाज भारत के हैं। जबकि एक बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1  .विराट कोहली  : आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम हैं। कोहली ने आईपीएल के 223 मैच में 6624 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। जिसमे 5 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं।

2 .शिखर धवन  : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन का हैं। शिखर ने आईपीएल के 206 मैच में 6244 रन बनाये हैं। जिसमे 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं।

3 .डेविड वार्नर  : आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वार्नर तीसरे नंबर पर हैं। वार्नर ने 162 मैच में 5881 रन बनाये हैं। जिसमे 4 शतक और 54 अर्धशतक शामिल हैं।

4  .रोहित शर्मा : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में 227 मैच खेले हैं और 5879 रन बनाये हैं। जिसमे 1 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं।

5 .सुरेश रैना : इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर सुरेश रैना का नाम हैं। रैना ने आईपीएल के 205 मैच में 5528 रन बनाये हैं। जिसमे 1 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।

Organ Donation : शरीर के किन-किन अंगों को दान किया जाता हैं

नई दिल्ली : हमारा शरीर कई अंगों से मिलकर बना होता है। जब ये अंग खराब हो जाते हैं तो डॉक्टर सर्जरी के द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति के अंग को हमारे शरीर में लगाते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की आज के समय में शरीर के किन-किन अंगों को दान किया जाता हैं।

मेडिकल साइंस के अनुसार मृत्यु के बाद शरीर के कुछ अंगों को दान किया जा सकता है। वहीं जीवित रहते भी शरीर के कुछ अंग को दान किया जा सकता हैं। आज के समय में कई लोग ऐसे होते हैं जो मरने से पहले अपने शरीर के अंग को दान कर देते हैं। 

एक रिपोर्ट्स की मानें तो किडनी, लीवर, फेफड़ा, ह्रदय, पैंक्रियास, आंत और आंख को दान किया जा सकता हैं। जीवित रहते कोई व्यक्ति अपनी एक किडनी, एक फेफड़ा, लीवर का कुछ हिस्सा, पैंक्रियास और आंत का कुछ हिस्सा दान कर सकता है. 

वहीं मौत के बाद आंख समेत बाकी तमाम अंगों दान किये जाते हैं। मेडिकल साइंस के अभी तक के रिसर्च में नवजात बच्चों से लेकर 90 साल के बुजुर्गों तक के अंगदान सफल साबित हुए हैं। इससे कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकी हैं।

जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर में 2026 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर में 2026 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। ये भर्ती उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : बता दें की उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने अप्रेंटिस के 2026 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योग्यता : इन पदों का आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, आईटीआई पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : All Other Candidates के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपया, जबकि SC, ST, BC, Women के लिए कोई शुल्क नहीं हैं। 

चयन प्रक्रिया : उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://nwr.indianrailways.gov.in

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 फरवरी 2023

नौकरी करने का स्थान : जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर।

यूपी के कुशीनगर में 28 पदों पर निकली भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 28 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए कुशीनगर जिला की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : District Homeopathic Office, Kushinagar में Yoga Trainer के 28 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार डिप्लोमा, स्नातक, पीजी आदि होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 7 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप कुशीनगर जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://kushinagar.nic.in/

नौकरी करने का स्थान : कुशीनगर।

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा बिहार, पटना-बांका समेत 15 जिलों में कोल्ड-डे

न्यूज डेस्क: बिहार में चल रही बर्फीली हवाओं से यहां के तापमान में लगातार गिरावट हो रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना-बांका समेत 15 जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति उत्पन हो गई हैं तथा लोगों को कनकनी और ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा हैं।

खबर के अनुसार पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी का असर बिहार में देखने को मिल रहा हैं। इसके असर से भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। जबकि गया और समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिन तक बिहार के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं। साथ ही साथ सुबह के समय कई जिलों में घने कोहरे की स्थिति भी उत्पन होगी। जिसके कारण वाहन चलाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती हैं। 

पटना-बांका समेत 15 जिलों में कोल्ड-डे?

भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री

गया और समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री 

बांका में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

औरंगाबाद में 7.3 और रोहतास में 8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ 

पटना और नवादा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। 

पूर्णिया 8.7 डिग्री, शेखपुरा 7.7 डिग्री, बेगूसराय 7.5 डिग्री 

अररिया 9.2 डिग्री, किशनगंज 9.5 डिग्री और पूर्वी चंपारण में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यूपी में बढ़ी ठंड, आगरा-उन्नाव-मैनपुरी समेत 24 जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण प्रदेश में ठंड बढ़ गई हैं। साथ ही साथ लोगों को कनकनी और घने कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने आगरा-उन्नाव-मैनपुरी समेत 24 जिलों में भारी ठंड को लेकर चेतावनी जारी की हैं। अगले 24 घंटे के अंदर प्रदेश के इन जिलों में तापमान दो डिग्री तक नीचे आ सकता हैं। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 

आपको बता दें की मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में रहने वाले लोगों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। 

इन जिलों में भारी ठंड को लेकर येलो अलर्ट। 

आगरा, उन्नाव, मैनपुरी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, हरदोई, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हापुड़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बदायूं , शाहजहांपुर और संभल। 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर में 76 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर में 76 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर ने Administrative Assistant के 76 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट्स होनी चाहिए। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 6 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://iisc.ac.in/careers/regular-positions/

वेतनमान : लेवल-3 के अनुसार।

नौकरी करने का स्थान : बेंगलुरु।

मुरादाबाद से शुरू होंगी दिल्ली-लखनऊ की फ्लाइट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नए साल पर मुरादाबाद एयरपोर्ट से विमान सेवा का संचालन शुरू किया जायेगा। पहले चरण में मुरादाबाद से दिल्ली और लखनऊ के लिए फ्लाइट का संचालन किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह चाहल ने जानकारी देते हुए बताया है की साल 2023 की पहली तिमाही में उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि फ्लाइट रूट लाइसेंस जारी होने के बाद फाइनल किया जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की मुरादाबाद एयरपोर्ट विमान संचालन को लेकर तैयार हैं। एयरपोर्ट पर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही हैं। वहीं डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) को लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया जा चुका है। बहुत जल्द लाइसेंस जारी हो जायेगा। 

एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, टर्मिनल, बड़े हवाई जहाजों के लिए रनवे समेत सभी ज़रूरी निर्माण और सुविधाएं जुटा ली गई हैं। लाइसेंस जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के लोग मुरादाबाद एयरपोर्ट से भी विमान सेवा का आनंद उठा सकेंगे।

नए साल पर करें इन मंत्रों का जाप, पूरे साल होगा लाभ

पटना : आज से नए साल की शुरूआत हो रही हैं। इस नए साल के अवसर पर मंत्रों का जाप करना लाभकारी साबित होगा। इससे जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही साथ पूरा साल सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ बीतेगा। 

ज्योतिष बताते हैं की मंत्रों का जाप करने से इंसान के जीवन पर ईश्वर की कृपा बनी रहती हैं। इससे इंसान के जीवन में आने वाली परेशानियां समाप्त हो जाती हैं और इंसान को जीवन के हर कार्य में सफलता मिलता हैं। इसलिए नए साल की शुरुआत मंत्रों के जाप से कर सकते हैं। 

नए साल पर करें इन मंत्रों का जाप, पूरे साल होगा लाभ?

1 .कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। 

करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।।

ऐसे करें मंत्र जाप : नए साल की सुबह अपनी हथेलियों को देखते हुए इस मंत्र का जाप करें। इससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

2 .‘गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। 

नर्मदे सिन्धु कावेरि जल स्मिन्सन्निधिं कुरु।।

ऐसे करें मंत्र जाप : ज्योतिष की मानें तो नए साल की सुबह स्नान के दौरान इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और गया में मिले कोरोना के नए मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और गया में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई हैं। 

खबर के अनुसार विगत 24 घंटे के अंदर बिहार के अलग-अलग जिलों में कुल 57,613 सैम्पल की जांच हुई है। जिसमे 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।  गया और मुजफ्फरपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा 2-2 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 

वहीं पटना और दरभंगा में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। नए साल पर कोरोना के नए मामलों को लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर हैं तथा लोगों से सावधानी बरतने और मास्क लगाने की भी अपील कर रहा हैं।

दरअसल चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा हैं। जिसे देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बिहार में अभी तक कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिले हैं।

दिल्ली, चेन्नई और पुणे में 100 पदों पर निकली भर्ती

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली, चेन्नई और पुणे में 100 पदों पर भर्ती निकली हैं। ये भर्ती तीन अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

1 .शहीद भगत सिंह कॉलेज में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : Assistant Professor

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 88 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : नई दिल्ली।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जनवरी 2023 

 आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंक : www.sbsc.in

2 .नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च इन ट्यूबरक्लोसिस में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Project Junior Medical Officer

 योग्यता : MBBS

 पदों की संख्या : कुल 02 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : चेन्नई।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 जनवरी 2023 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.nirt.res.in

3 .वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट में निकली भर्ती।

 पद का नाम : Steno Typist

 योग्यता : स्नातक।

 पदों की संख्या : कुल 01 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : पुणे।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09 जनवरी 2023 

 आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल : www.vsisugar.com

ऐसे करें अप्लाई : दिल्ली, चेन्नई और पुणे में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और समय से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

बिहार के भागलपुर, भोजपुर, बक्सर समेत 14 जिलों के SP-SSP बदले

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के भागलपुर, भोजपुर, बक्सर समेत 14 जिलों के SP-SSP बदले गए हैं। इसको लेकर सामान्य प्रसासन विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार पटना के एसएसपी  मानवजीत सिंह ढिल्लों का हाल ही में प्रोमोशन हुआ था। ऐसे में सम्भावना थी की उनका तबादला किया जायेगा। लेकिन मानवजीत सिंह ढिल्लों का तबादला नहीं किया गया है। वो अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे।

बिहार के भागलपुर, भोजपुर, बक्सर समेत 14 जिलों के SP-SSP बदले?

गौरव मंगला को सारण का नया एसपी बनाया गया है। 

विनय तिवारी को समस्तीपुर का एसपी बनाया गया है। 

मनीष कुमार को बक्सर का नया एसपी बनाया गया है। 

विनीत कुमार को रोहतास का नया एसपी बनाया गया है। 

आशीष भारती को गया का नया एसएसपी बनाया गया है।

अंबरीश राहुल को नवादा जिले का नया एसपी बनाया गया है 

राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर का एसएसपी बनया गया हैं।

आनंद कुमार को भागलपुर का नया एसएसपी बनाया गया है। 

कांतिकेश कुमार मिश्रा मोतिहारी के नए एसपी बनाए गए हैं। 

स्वर्ण प्रभात को गोपालगंज जिले का नया एसपी बनाया गया है। 

प्रमोद कुमार यादव को भोजपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है। 

बक्सर के एसपी पद से नीरज कुमार सिंह की छुट्टी कर दी गई है। 

सारण एसपी संतोश कुमार को साइडलाइन करते हुए पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल, पटना बनाया गया है। 

भोजपुर के एसपी संजय कुमार सिंह को साइिड लाइन करते हुए एसपी आतंकवाद निरोधक दस्ता,पटना बनाया गया है। 

समस्तीपुर के एसपी रहे हृदयांश को समादेष्टा को bmp-2 डेहरी के साथ-साथ समादेष्टा बिहार पुलिस सशस्त्र पुलिस महिला, सासाराम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

पटना, नालंदा, पूर्णिया सहित बिहार में 8 करोड़ लोगों को मिलेगा फ्री अनाज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नए साल के अवसर पर पटना, नालंदा, पूर्णिया सहित बिहार में 8 करोड़ लोगों को फ्री अनाज का लाभ मिलेगा। इसको लेकर केंद्र सरकार के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन देने की योजना को दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इससे बिहार के करीब  8 करोड़ 71 लाख गरीब लोगों फ्री राशन का लाभ मिलेगा। 

आपको बता दें की खाद्य सचिव विनय कुमार ने सभी जिलाधिकारी को आदेश देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सभी लाभुकों को 31 दिसंबर 2023 तक फ्री अनाज दिया जायेगा। इसके लिए इनसे कोई शुल्क नहीं लिए जाएंगे। 

दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में फ्री राशन देने की योजना शुरू की थी। यह योजना दिसंबर 2022 में खत्म हो रही थी। लेकिन केंद्र सरकार ने अब इस योजना को दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया हैं।

पटना से सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, टिकट करें बुक

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा निर्देश भी जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार 26 दिसंबर से 30 जनवरी 2023 तक इस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में  जहानाबाद, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, बोकारो स्टील सिटी, रांची और अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। यात्रीगण ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

ट्रेन नंबर 03253 : पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 26 दिसंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से दोपहर 15.00 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 03.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 03254 : सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर 2022 से 01 फरवरी 2023 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सिकंदराबाद से रात 21.40 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन सुबह 09.30 बजे पटना पहुंचेगी।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल समेत सभी जिलों में 527 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल समेत सभी जिलों में 527 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर National Health Mission (NHM), Haryana ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार समय से पहले आवेदन करें।

पदों का विवरण : National Health Mission (NHM), Haryana ने MLHP cum CHO के 527 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. Nursing/ B.A.M.S आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जनवरी 2023 से लेकर 14 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप National Health Mission (NHM), Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://nhmharyana.gov.in/page?id=249

नौकरी करने का स्थान : गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल समेत सभी जिलों में।

लखनऊ : यूपी पुलिस में इस साल होंगी 40 हजार पदों पर भर्ती

लखनऊ : यूपी पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नए साल पर बड़ा तोहफा मिलने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस में बहुत जल्द 40 हजार पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा, इसकी तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक एवं सिपाही समेत 40 हजार पदों पर चयन की प्रकिया शुरू कर दी हैं। बोर्ड के द्वारा जल्द ही अधिसूचना प्रकाशित किया जा सकता हैं। 

आपको बता दें की यूपी पुलिस रेडियाे शाखा के 2430 पदों पर चयन के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा कराए जाएंगे। साथ ही साथ यूपी पुलिस में जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती को लेकर बोर्ड के पास विभाग की ओर से अधियाचन भेज दिया गया हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती। 

फायरमैन के 1007 पद। 

जेल वार्डर के 1582 पद। 

आरक्षी पीएसी के 8540 पद। 

कंप्यूटर आपरेटर के 693 पद। 

आरक्षी नागरिक पुलिस के 26210 पद। 

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 829 पद।

अहमदाबाद और गांधीनगर में 46 पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: अहमदाबाद और गांधीनगर में 37 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन अहमदाबाद और रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी गांधीनगर के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

1 .इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : Junior Research Fellow, Research Associate, Project Associate I

 योग्यता : B.Tech/B.E, M.Sc, M.E/M.Tech, आदि।

 पदों की संख्या : कुल 33 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : अहमदाबाद।

 चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा / व्यक्तिगत साक्षात्कार

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 जनवरी 2023

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.isro.gov.in 

2 .रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में निकली भर्तियां।

पद का नाम : Pro Vice Chancellor , Senior Internship And Placement Manager,  Registrar, Finance Officer, Section Officer, Recruitment Officer, Private Secretary आदि।

योग्यता : Bachelors Degree,  Masters Degree, M.Sc, M.E/M.Tech, आदि।

पदों की संख्या : कुल 13 पद। 

नौकरी करने का स्थान : गांधीनगर।

चयन प्रक्रिया : व्यक्तिगत साक्षात्कार।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 जनवरी 2023 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.rsu.ac.in

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें दिल्ली से पटना तक का रेट?

नई दिल्ली : नए साल पर लोगों को महंगाई की मार पड़ी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की एक जनवरी 2023 को दिल्ली से पटना तक एलपीजी सिलेंडर के रेट में वृद्धि हुई हैं। हालांकि ये वृद्धि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई हैं। 

खबर के अनुसार आज यानि की एक जनवरी को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई हैं। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किये गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर लोगों को पहले की तरह ही मिलता रहेगा। 

आपको बता दें की दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट  25 रुपये बढ़कर 1769 रुपये पहुंच गया हैं। जबकि मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1721 रुपये हो गया हैं। वहीं कोलकाता में इसका रेट 1870 रुपये हो गया हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर(14.2 किलो) का रेट?

दिल्ली में : 1053 रुपया। 

मुंबई में : 1050.5 रुपया। 

भोपाल में : 1058.5 रुपया। 

इंदौर : 1081 रुपया। 

लखनऊ में : 1090.5 रुपया। 

रांची में : 1110.5 रुपया। 

पटना : 1151 रुपया। 

कोलकाता में : 1079 रुपया। 

आगरा में : 1065.5  रुपया। 

देहरादून में : 1072 रुपया।

पटना : बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला

पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कई आईएएस अफसरों का तबादला किया गया हैं। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग में सचिव के पद पर तैनात 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमरेंद्र कुमार को सरकार के द्वारा लखीसराय का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं सरकार ने कई अधिकारियों को अतरिक्त प्रभार दिए हैं।

बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला?

जय सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। 

असंगबा चुबा आओ को सेंट्रल ड्यूटी के लिए रिलीव कर दिया है। 

अमरेंद्र कुमार को लखीसराय का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

संजय कुमार को मुंगेर प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

जीतेंद्र श्रीवास्तव को सरकार ने सचिव गृह विभाग के पद पर तैनात किया है।

गोपाल मीणा को आयुक्त तिरहुत प्रमंडल के पद पर प्रोन्नति देते हुए पोस्टिंग दी गई है।

विवेक कुमार सिंह को अब राजस्व परिषद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

संजीव हंस को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।

अभय कुमार सिंह को सचिव पर्यटन विभाग के साथ-साथ प्रबंध निदेशक कंप्लीट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

वंदना किनी को सरकार ने राजस्व परिषद से हटाते हुए उन्हें मुख्य परामर्शी बिहार राज्य योजना परिषद पटना के पद पर तैनात किया है।

यूपी के गोरखपुर-बहराइच-गोंडा समेत 5 जिले में मिले नए कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर यूपी के गोरखपुर-बहराइच-गोंडा समेत 5 जिले में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसकी जानकारी यूपी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई हैं। 

खबर के अनुसार 24 घंटे के अंदर गोरखपुर में कोरोना के एक नए मरीज मिले हैं। जबकि  बहराइच, गोंडा और प्रयागराज में भी 1-1 मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं यूपी के महाराजगंज में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

हालांकि इनमे अभी तक कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई हैं। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं। साथ ही साथ मास्क लगाने को कहा हैं ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सकें।

इन जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज। 

मेरठ में कोरोना के 7 एक्टिव मरीज। 

कुशीनगर मेंकोरोना के  6 एक्टिव केस। 

महाराजगंज और अमरोहा में 3-3 एक्टिव मरीज हैं।

गौतमबुद्ध नगर, अम्बेडकर नगर, गोरखपुर और लखनऊ में 4-4 एक्टिव केस हैं।