HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

इटावा, लखनऊ, झांसी में निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के इटावा, लखनऊ, झांसी में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किये गए हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो नोटिश को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

1 .सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : प्रभारी/काउंसलर FLCC,  कार्यालय सहायक, संकाय।

 योग्यता : स्नातक, पीजी। 

 पदों की संख्या : कुल 04 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : इटावा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 13 मार्च 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.centralbankofindia.co.in

2 .डॉ. राम मनोहर लोहिा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : नॉन पीजी जूनियर रेजिडेंट। 

 योग्यता : बीडीएस, एमबीबीएस। 

 पदों की संख्या : 18 पद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 मार्च 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.drrmlims.ac.in

3 .सेंट्रल एग्रोफोरेस्ट्री रिसर्च इंस्टिट्यूट में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : युवा व्यावसायिक रहा

 योग्यता : बीएससी, बीटेक, बीसीए। 

 पदों की संख्या : कुल 02 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 मार्च 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.cafri.res.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप इटावा, लखनऊ, झांसी में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें। इसके बाद आवेदन करें। 

लखनऊ : यूपी में सरकारी स्कूल के बच्चों को 901 रुपये भत्ता देगी सरकार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मिड डे मील का बचा हुआ खाद्य सुरक्षा भत्ता जल्द ही दिया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार प्राइमरी स्कूल के बच्चों को डीबीटी के मध्यान से कुल 636 रुपये सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट में 901 रुपये भत्ता दिया जाएगा।

बता दें की राज्य के करीब 1.80 करोड़ बच्चों को मिड डे मील का बचा हुआ खाद्य सुरक्षा भत्ता मिलेगा। राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को 24 मार्च से 31 अगस्त तक 128 प्रतिदिन और उच्च प्राइमरी स्कूल के बच्चों को 24 मार्च से 22 अगस्त तक 121 दिन प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों को विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने इस सन्दर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। प्राइमरी स्कूल और उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।

पटना : बिहार के 35 शहरों में होगी जेईई मेन की परीक्षा, परीक्षा पैटर्न भी बदला

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जेईई मेन की परीक्षा बिहार के 35 शहरों में ली जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इससे एग्जाम देने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

खबर के अनुसार इस बार जेईई मेन परीक्षार्थी अपनी पसंद के परीक्षा केंद्र नहीं चुन सकते हैं। आवेदन पत्र में दिये गये पता के आधार पर ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। इसको लेकर वेबसाइट पर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

क्या होगा जेईई मेन का परीक्षा पैटर्न:

* सेक्शन ए में भौतिकी, रसायन व गणित के 20-20 प्रश्न वस्तुनिष्ठ पूछे जाएंगे। जबकि सेक्शन बी में प्रत्येक विषय से 10-10 प्रश्न न्यूमेरिक वैल्यू बेस्ड होंगे। 

* सेक्शन बी में 10 में से कोई पांच प्रश्न को हल करने होंगे। इस प्रकार 90 प्रश्नों में से 75 प्रश्न हल करने होंगे। 

* एक प्रश्न का उत्तर देने पर चार अंक एवं गलत उत्तर देने पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग होगी, निगेटिव मार्किंग प्रणाली प्रत्येक प्रश्न पर लागू होगी।

इन 35 शहरों में होगी जेईई मेन की परीक्षा:

पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरंभगा, पूर्णिया, मधेपुरा, मधुबनी, मोहितारी, मुंगेर, आरा, अरवल, अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, बेतिया, भभूआ, बक्सर, गोपालगंज, शेखपुरा, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, वैशाली, हाजिपुर, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय,  नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, सासाराम। 

लखनऊ, मेरठ, आगरा, गोरखपुर में ऐसे खरीदें जमीन, नहीं होगा धोखा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, आगरा, गोरखपुर में बहुत से लोग जमीन खरीदना चाहते हैं। लेकिन इन शहरों में जमीन से संबंधित बढ़ रहे फर्जीवाड़े को देखते हुए लोग जमीन खरीदने से पहले इस बात की टेंशन रखते हैं की कहीं उनके साथ धोखा ना हो जाये।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के इन शहरों में अगर आप जमीन खरीद रहें हैं तो आप कुछ जरुरी बातों का ख्याल रखें। इससे आपके साथ धोखा नहीं होगा और आप सही जमीन को अच्छी तरह से खरीद सकेंगे और उसपर घर भी बना सकेंगे।

लखनऊ, मेरठ, आगरा, गोरखपुर में ऐसे खरीदें जमीन, नहीं होगा धोखा?

1 .लखनऊ, मेरठ, आगरा, गोरखपुर में जमीन खरीदने से पहले आप जमीन बेचने वाले से जमीन का पुराना रजिस्ट्री पेपर मांगे और रजिस्ट्री ऑफिस में जा कर इस पेपर का सत्यापन करें। 

2 .जमीन के सही मालिक की पहचान के लिए आप यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और ऑनलाइन के द्वारा जमीन का डिटेल्स निकालें। 

3 .आप नजदीक के नगर नियम कार्यालय में जा कर ये पता कर लें की आप जो जमीन जमीन खरीद रहे हैं उसपर आप रहने के लिए घर बना सकते हैं या नहीं। 

4 .जमीन खरीदने से पहले जमीन की नापी सरकारी अमीन से आवश्य कराये। क्यों की सरकारी अमीन की नापी कोर्ट में मान्य होगी। 

5 .आप जमीन बेचने वाले को पैसा देने से पहले आप एक हजार के स्टाम्प पेपर पर सिविल कोर्ट में जाकर एग्रीमेंट कराये। 

6 .इतना करने के बाद आप जमीन खरीद सकते हैं। आपके साथ किसी तरह का कोई धोखा नहीं होगा। आप जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम से करा लें।

पटना : बिहार में मिड डे मील से हेडमास्टर परेशान, जानिए कारण

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद बिहार के सभी स्कूलों में मिड डे मील शुरू कर दिया गया हैं। लेकिन इसको लेकर सरकार के द्वारा नई गाइडलाइन जारी किया गया हैं। जिससे स्कूलों के हेडमास्टर परेशान नजर आ रहे हैं।

सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाईन के मुताबिक सभी स्कूलों के हेडमास्टर एमडीएम बनवाने के लिए किराना सामान, सब्जी और गैस सिलेंडर दुकानों से उधार लेकर बनाएंगे। उसके बाद दुकानदार द्वारा दिए गए वाउचर को सत्यापित करने के बाद विभाग सीधे दुकानदारों के खाते में राशि भेजेगी।

सरकार के इस फैसले से हेडमास्टरों की इनकम पर तो रोक लग गई हैं। लेकिन कई जगहों से ऐसी खबर आ रही हैं की दुकानदार विभाग के इस आदेश को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। और उधार में समान देने से इंकार कर रहे हैं। जिसके कारण हेडमास्टरों की परेशानी बढ़ रही हैं। 

बता दें की विद्यालय में खाना बनवाने के लिए विद्यालयों को सामान देने वाले दूकानदार कहते हैं की हम उधार पर सामान नहीं देंगे, चाहे खाना बने या नहीं बने। सरकार के इस नए आदेश से मिड डे मील का खाना बनाने में दिक्कत हो रही हैं।

पुणे और नागपुर मेट्रो रेल में 40 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: मेट्रो रेल में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पुणे और नागपुर मेट्रो रेल में 40 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA Metro) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

पदों का विवरण : महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA Metro) ने Manager, Fire Officer के 40 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार  B.E, B.Tech, Engineering, Graduate आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA Metro) के पदों पर आप 21 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क : GEN/ OBC के लिए आवेदन शुल्क 400/- रुपया, जबकि SC/ ST के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपया निर्धारित हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA Metro) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://recruitment.mahametro.org/

वेतनमान : नियमानुसार। 

नौकरी करने का स्थान : पुणे और नागपुर। 

Ukraine Russia War: संयुक्त राष्ट्र में सिर्फ 5 देशों ने रूस का दिया साथ

न्यूज डेस्क: रूस को यूक्रेन पर युद्ध करना भारी पड़ता जा रहा हैं। दुनिया भर के देशों के साथ साथ कई सारे संस्थान भी रूस पर लगातार बैन लगा रहे हैं। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में भी रूस का भारी विरोध देखने को मिल रहा हैं तथा रूस अकेला पड़ता जा रहा हैं। 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया। जिसमे 141 देशों ने समर्थन में वोट दिया, जबकि 5 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ अपना मतदान किया। जबकि 35 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। 

बता दें की संयुक्त राष्ट्र में जितने भी देश हैं उसमे से सिर्फ पांच देशों ने ही रूस का साथ दिया हैं। जिसमे बेलारूस, नॉर्थ कोरिया, एरितरेया, रूस और सीरिया शामिल हैं। इसके अलावा ज्यादातर देशों ने रूस के खिलाफ वोटिंग में हिस्सा लिया।

ये देश रहे वोटिंग से बाहर। 

वोट के दौरान भारत,  चीन, श्रीलंका, पाकिस्तान, वियतनाम, ज़िम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अल्जीरिया,  क्यूबा, इरान, इराक, नमिबिया, माली, निकारागुआ,  मंगोलिया, किरगिस्तान, एंगोलिया और बोलिविया बहार रहे। 

दिल्ली, मुंबई, पुणे, लखनऊ समेत देशभर के लिए 127 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: दिल्ली, मुंबई, पुणे, लखनऊ समेत देशभर के लिए 127 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। यह भर्तियां पश्चिमी नौसेना कमान (भारतीय नौसेना) के द्वारा निकाली गई हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार फटाफट आवेदन करें। 

पदों का विवरण : पश्चिमी नौसेना कमान (भारतीय नौसेना) ने Pharmacist, Fireman, Pest Control Worker के 127 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं पास आदि निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : पश्चिमी नौसेना कमान (भारतीय नौसेना) के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पश्चिमी नौसेना कमान (भारतीय नौसेना) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://indiannavy.nic.in/

आवेदन के लिए पता : फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान, बल्लाड पियर, टाइगर गेट के पास, मुंबई – 400 001

नौकरी करने का स्थान : मुंबई, गोवा।

लखनऊ : यूपी में महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजन को मिलेंगे 1000-1000 रुपये

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने यूपी में विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजन की पेंशन को 1000-1000 रुपये कर दिए हैं। इसकी पहली क़िस्त मार्च महीने में मिलेंगे।

बता दें की यूपी सरकार प्रदेश के विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजन को तीन महीने पर तीन हजार रुपये की क़िस्त सीधे उनके बैंक अकउंट में भेजेगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द पैसों की राशि भेजी जाएगी।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में करीब 56 लाख वृद्धजनों को और 29 लाख विधवाओं को पेंशन दी जाती है। वहीं प्रदेश में 11 लाख दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ मिलता है। सरकार अब इन्हे पांच सौ की जगह एक हजार का पेंशन इनके बैंक अकाउंट में भेजेगी।

ऐसे करें आवेदन : अगर आप भी वृद्धावस्था पेंशन योजना / विधवा पेंशन योजना / दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

आगरा से मंबई के लिए शुरू हुई विमान सेवा, जानें किराया

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आगरा से मुंबई से लिए विमान सेवा शुरू कर दिया गया हैं। इससे यात्रियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं तथा यात्रीगण ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार  इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-आगरा फ्लाइट बीते 17 जनवरी को बंद कर दी गई थी। जिसके कारण इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब एकबार फिर से विमान का संचालन शुरू किया गया हैं। 

आपको बता दें की बुधवार को पहले दिन आगरा-मुंबई रूट पर 262 यात्रियों ने सफर किया हैं। सुमित उपाध्याय, अध्यक्ष, पर्यटन प्रहरी ने जानकारी देते हुए कहा है की मुंबई-आगरा फ्लाइट दो मार्च से फिर से शुरू हो गई है। इससे पर्यटकों को काफी फायदा होगा।

आगरा से मुंबई का किराया : 5109 रुपया, समय 2 घंटा 10 मिनट। 

टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट लिंक : https://www.goindigo.in/

मेरठ, आगरा, देवरिया, लखनऊ, कानपूर, बरेली, इटावा, बलिया में पेट्रोल-डीजल का रेट जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में हो रही वृद्धि के बीच तेल कंपनियों ने मेरठ, आगरा, देवरिया, लखनऊ, कानपूर, बरेली, इटावा, बलिया में पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया हैं। 

खबर के अनुसार आज जारी किये गए पेट्रोल-डीजल के रेट में किसी भी तरह के कोई बदलाव नहीं किये गए हैं। ये आम आदमी के लिए फिलहाल राहत देने वाली बात हैं। इन जिलों में पेट्रोल डीजल के दामों में कल की तरह ही स्थिरता बनी हुई हैं।

वहीं जानकारों की मानें तो देशभर में बहुत जल्द पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि देखने को मिलेगी। क्यों की यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध का असर अब तेल बाजार पर दिखाई देने लगा हैं। बहुत जल्द भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होगा।

मेरठ, आगरा, देवरिया, लखनऊ, कानपूर, बरेली, इटावा, बलिया में पेट्रोल-डीजल का रेट जारी?

मेरठ में आज पेट्रोल का रेट : 95.17 रुपये।

मेरठ में आज डीजल का रेट : 86.68 रुपये।

आगरा में आज पेट्रोल का रेट : 95.11 रुपये।

आगरा में आज डीजल का रेट : 86.62 रुपये।

देवरिया में आज पेट्रोल का रेट : 95.40 रुपये।

देवरिया में आज डीजल का रेट : 86.92 रुपये।

लखनऊ में आज पेट्रोल का रेट : 95.14 रुपये।

लखनऊ में आज डीजल का रेट ; 86.68 रुपये।

कानपूर में आज पेट्रोल का रेट : 95.29 रुपये।

कानपूर में आज डीजल का रेट : 86.81 रुपये।

बरेली में आज पेट्रोल का रेट : 94.96 रुपये।

बरेली में आज डीजल का रेट : 86.49 रुपये।

इटावा में आज पेट्रोल का रेट : 95.55 रुपये।

इटावा में आज डीजल का रेट : 87.04 रुपये।

बलिया में आज पेट्रोल का रेट : 96.80 रुपये।

बलिया में आज डीजल का रेट : 88.29 रुपये।

नई दिल्ली में 16 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नई दिल्ली में 16 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। आप नोटिश को पढ़ें तथा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) ने Personal Assistant के 16 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 12वीं, स्नातक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 मार्च तक ऑफलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया : राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट :  https://ntro.gov.in/

वेतनमान : 25500 - 81100 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : नई दिल्ली।

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सारण समेत 18 जिलों में जमीन सर्वे करेंगे अमीन और कानूनगो

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, भोजपुर, सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, कैमर, बक्सर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सिवान, गोपालगंज और नवादा जिले में अमीन और कानूनगो दोनों मिलकर जमीन सर्वे की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। 

खबर के अनुसार सरकार ने राज्य के इन सभी जिलों में शिविर लगाकर जमीन सर्वे की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा हैं। इसके लिए इन जिलों के 100 अंचलों में अमीन और कानूनगो की तैनाती कर दी गई हैं। साथ ही साथ इन्हे दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सारण समेत 18 जिलों में जमीन सर्वे करेंगे अमीन और कानूनगो?

अमीनों की क्या होगी भूमिका : सर्वे के दौरान अमीन भू-खंडों की मापी और माप के अनुसार नक्शा बनाने का काम करेंगे। आप अमीन से याददाश्त पंजी, रैयत  की स्वघोषणा, वंशावली, एरियल एजेंसी से प्राप्त मैप आदि दस्तावेजों की मदद ले सकते हैं। स्वघोषणा हेतु प्रपत्र-2 का वितरण एवं संधारण के अलावे विवादास्पद एवं गैर सत्यापित भूमि की विवरण तैयार करने की भूमिका भी अमीन की हैं। 

कानूनगो की क्या होगी भूमिका : सर्वे के दौरान भू-धारियों से प्राप्त स्वघोषणा संबंधी दस्तावेजों की जाँच एवं सत्यापन करना कानूनगो का काम हैं। रैयतों द्वारा समर्पित वंशावली का सत्यापन करना तथा खेसरा पंजी में दर्ज की गई प्रविष्टियों के अतिरिक्त अमीन डायरी की नियमित जांच करना कानूनगो का काम हैं। 

जयपुर : राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 46 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: राजस्थान के जयपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 46 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया जा चूका हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में  46 प्रोफेशनल्स पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदन की तिथि : आपको बता दें की इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया हैं।

उम्मीदवारों की योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। 

उम्मीदवारों की आयु सीमा : बता दें की उम्मीदवार की अधिकतम आयु 46 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। आप आयु में छूट की जानकारी नोटिश से प्राप्त करें। 

उम्मीदवारों का चयन : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://jobs.hrrl.in/Recruit_hrrl/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

वेतनमान : 80,000 - 2,40,000/- INR

नौकरी का स्थान : जयपुर, राजस्थान।

लखनऊ : यूपी में सभी ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलेंगे 1000 रुपये

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में ई-श्रम कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले होने वाली हैं। क्यों की यूपी सरकार बहुत जल्द इन लोगों के बैंक अकाउंट में 1000 रुपये की दूसरी क़िस्त भेजने वाली हैं। 

खबर के अनुसार ई-श्रम कार्ड योजना के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में एक हजार रुपये की पहली क़िस्त भेजी जा चुकी हैं। वहीं 10 मार्च के बाद दूसरी क़िस्त सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

आपको बता दें की चुनावी अचार संहिता के कारण ई-श्रम कार्ड योजना की दूसरी क़िस्त मिलने में देरी हो रही हैं। लेकिन 10 मार्च के बाद जैसे ही अचार संहिता खत्म होगा उसके बाद दूसरी क़िस्त की राशि भेज दी जाएगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में बहुत से लोगों को पहली क़िस्त की राशि नहीं मिली हैं। लेकिन आपको बता दें की एक हजार रुपये की किस्त उन ई-श्रम कार्ड धारकों को दिया गया हैं। जिन्होंने 31 दिसंबर तक ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

लखनऊ : यूपी-बिहार होकर चलने वाली 25 ट्रेनों का परिचालन रद्द

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी-बिहार होकर चलने वाली 25 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के नैनी और प्रयागराज छिवकी के बीच तीसरी लाइन के लिए नान-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया हैं तो कुछ ट्रेनों के फेरे कम किये हैं।

यूपी-बिहार होकर चलने वाली 25 ट्रेनों का परिचालन रद्द?

ट्रेन नंबर 09065 सूरत-छपरा फेस्टिवल स्पेशल 07 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09066 छपरा-सूरत फेस्टिवल स्पेशल 09 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 10 मार्च, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 11 मार्च, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 13 मार्च, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 14 मार्च, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस 13 मार्च, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15657 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 15 मार्च, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 07 मार्च, 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 08 मार्च, 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 06509 बंगलोर सिटी-दानापुर क्लोन स्पेशल 07 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 06510 बंगलोर सिटी-दानापुर क्लोन स्पेशल 09 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09447 अहमदाबाद-पटना क्लोन स्पेशल- 02 और 09 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09448 पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल 04 और 11 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 12389 गया-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 06 और 13 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 12390 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-गया एक्सप्रेस 08 और15 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 02396 अजमेर-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस- 04 और 11 मार्च, 2022 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 02395 राजेंद्रनगर टर्मिनल-अजमेर एक्सप्रेस- 02 और 09 मार्च, 2022 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 22806 आनंद विहार टर्मिनस-भुवनेश्वर एक्सप्रेस- 07 और 14 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस-05 और 12 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22198 वी.लक्ष्मीबाई-कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस 04 और 11 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता-वी.लक्ष्मीबाई सुपरफास्ट एक्सप्रेस 06 और 13 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 01665 रानी कमलापति (भोपाल)-अगरतल्ला एक्सप्रेस 03 और 10 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 01666 अगरतल्ला-रानी कमलापति (भोपाल) एक्सप्रेस 06 और 13 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 04193/04194 प्रयागराज जं.-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज जं. मेमू-14 मार्च 2022 तक रद्द रहेगी।

रांची : झारखंड में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना

न्यूज डेस्क:  झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के बाद झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू हो सकती हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा विचार किया जा रहा हैं। इस सन्दर्भ में बहुत जल्द कोई फैसला लिया जा सकता हैं। 

खबर के अनुसार झारखंड के विधानसभा में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर लगातार मांग उठ रही हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सरकार से कहा कि नई पेंशन योजना में कई खामियां हैं। इसलिए सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर विचार करें। 

कांग्रेस विधायक की बातों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना पर नफा-नुकसान का आकलन करने के बाद विचार करेगी। पुरानी पेंशन योजना लागू को लेकर इस पर समेकित रूप से विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा की आम नागरिकों के साथ सरकारी कर्मियों के प्रति भी सरकार की चिंताएं हैं, लेकिन  पुरानी पेंशन योजना पर नफा-नुकसान का आकलन करने के बाद ही कोई फैसला लिया जायेगा और सदन को इसके बारे में सूचित किया जायेगा।

पटना : सीएम नीतीश कर ऐलान, बिहार में जमीन सर्वे के बाद होगी चकबंदी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ने कहा है की राज्य के सभी जिलों में जमीन के सर्वे-सेटलमेंट का काम अगले साल पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद राज्य में चकबंदी का काम शुरू होगा।

खबर के अनुसार नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में 60 प्रतिशत हत्याएं जमीन के विवाद के कारण होती हैं। लेकिन जमीन सर्वे के बाद जमीन से संबंधित विवाद काफी हद तक कम हो जाएंगे और लोगों को जमीन से संबंधित परेशानी से  छुटकारा मिलेगा। 

बिहार में जमीन सर्वे के दौरान जो भी जमीन विवादित मिल रहा हैं उस जमीन के विवाद को खत्म करने का प्रयास लगातार किया जा रहा हैं। लोगों की आपसी सहमति और प्रशासन के सहयोग से जमीन से संबंधित विवाद को खत्म किया जा रहा हैं।

सीएम ने कहा की जमीन विवाद के निष्पादन और इसकी संख्या कम करने को लेकर जिलाधिकारी से थाने स्तर तक नियमित बैठकें हो रही हैं। जमीन सर्वे के बाद कौन सी जमीन किसके नाम पर है, यह तुरंत पता चल जाएगा। इससे लोगों की परेशानियां भी दूर होगी।

दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, नोएडा में जमीन खरीदते समय 7 कागज लेने चाहिए?

न्यूज डेस्क: दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, नोएडा में अगर आप जमीन खरीद रहे हैं तो आपको जमीन बेचने वाले से कम से कम 7 कागज जरूर लेनी चाहिए। साथ ही साथ इन कागजों की जांच करानी चाहिए। इससे आपके साथ धोखाधड़ी नहीं होगा। 

खबर के अनुसार देश के इन शहरों में आये दिन धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की खबर आती हैं। इसलिए अगर आप इन शहरों में जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आप सोच-समझकर और सावधानी पूर्वक करें ताकि आपको भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े। 

बता दें की जमीन खरीदते समय आपको सही और फर्जी कागजों के बीच अंतर पता नहीं चल रहा हैं तो आप किसी अच्छे वकील की सलाह ले सकते हैं या फिर नजदीक के रजिस्ट्री कार्यालय में जा कर इन कागजातों की जांच कर सकते हैं। 

दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, नोएडा में जमीन खरीदते समय 7 कागज लेने चाहिए?

1 .रजिस्ट्री की ऑरिजनल कॉपी।

2 .जमीन-प्लॉट के मैप कॉपी।

3 .विक्रेता से पुरानी रजिस्ट्री मतलब जिनसे विक्रेता ने खरीदी वो रजिस्ट्री भी ले।

4 .प्लॉट पर लोन नही लिया गया है, इसका नोन encumbrance certificate ले।

5 .जमीन मालिक की ओर से पावर ऑफ अटॉर्नी (POA) के जरिए बेची जा रही है तो पावर ऑफ अटॉर्नी की कॉपी लें।

6 .टैक्स रसीदें भी आवश्य लें। 

7 .बिक्री विलेख की कॉपी आवश्य लें।

दिल्ली, इंदौर, लखनऊ में निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिल्ली, इंदौर, लखनऊ में बंपर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए अभिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

1 .राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) में निकली भर्तियां। 

पद का नाम : Personal Assistant

पदों की संख्या : कुल 16 पद। 

योग्यता : 12वीं, स्नातक। 

नौकरी करने का स्थान : दिल्ली। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 मार्च 2022

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://ntro.gov.in/

2 .भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Indore) में भर्तियां। 

पद का नाम : सहायक प्रोफेसर। 

पदों की संख्या : कुल 36 पद। 

योग्यता : पीजी, पीएचडी। 

नौकरी करने का स्थान : इंदौर। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 मार्च 2022

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://www.iiti.ac.in/

3 .भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) में निकली भर्तियां। 

पद का नाम : सहायक प्रबंधक

पदों की संख्या : कुल 100 पद। 

योग्यता : स्नातक, पीजी। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 मार्च 2022

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://www.sidbi.in/

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप दिल्ली, इंदौर, लखनऊ में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कल, ये होगी संभावित प्लेइंग इलेवन

खेल समाचार: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कल मोहाली में खेला जायेगा। इसको लेकर दोनों देश की टीम मोहाली पहुंच गई हैं। टी20 सीरीज पर कब्जा करने के बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा करने के इरादे से उतारेगी।

खबर के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ओपनिंग के लिए उतर सकते हैं। इसको लेकर टीम में रणनीति बन रही हैं। खेल जानकारों की मानें तो श्रीलंका के खिलाफ मयंक अग्रवाल को रोहित शर्मा का नया ओपनिंग पार्टनर बनाया जा सकता है। 

आपको बता दें की चोटिल केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में केएल राहुल की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने उतर सकते हैं। वहीं पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली और ऋषभ पत्र की भी वापसी होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी। 

रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो में घर बैठे निकालें जमीन का रसीद

न्यूज डेस्क: झारखंड के रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग घर बैठे अपने जमीन का रसीद निकाल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड सरकार ने जमीन रसीद निकालने तथा लगान जमा करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं।

खबर के अनुसार झारखंड के किसी भी जिले में रहने वाले लोग झारखण्ड राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा जमीन का रसीद डाउनलोड कर सकते हैं और फिर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। 

रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो में घर बैठे निकालें जमीन का रसीद?

1 .आप झारखण्ड राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट Jharbhoomi.nic.in पर विजिट करें।  

2 .अब आपको बकाया देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

3 .अब आप जिला का नाम, अंचल नाम, हल्का नाम, मौजा नाम को सेलेक्ट करें। 

4 .उसके बाद खाता नंबर से खोजे पर टिक कर खाता नंबर डालना है। 

5 .खोजें बटन पर क्लीक करते ही आपके सामने उस खाता संख्या से जितने भी लोगो के जमीन का प्लाट होगा उन सभी लोगो का नाम आपके सामने दिखाई देगा।

6 .अब आपको जिस व्यक्ति का रशीद काटना है उसके सामने बने देखे बटन पर क्लिक करें। 

7 . अब आपके सामने उस प्लाट का विवरण, लगान विवरण आ जायेगा। 

8 .अब आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन का लगान भरकर रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।

बरेली में 27 पदों पर निकली भर्तियां, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली में 27 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां आईसीएआर - सेंट्रल एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI) के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : आईसीएआर - सेंट्रल एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI) ने 27 निजी सचिव, सहायक पदो पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : आईसीएआर - सेंट्रल एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं पास, स्नातक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मार्च 2022 से 18 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया : आईसीएआर - सेंट्रल एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईसीएआर - सेंट्रल एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI) के आधिकारिक साइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक साइट: https://cari.icar.gov.in/

वेतनमान : 35400-142200 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : बरेली, उत्तर प्रदेश।

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ, आगरा के लोग फोन में डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस

न्यूज डेस्क: दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ, आगरा समेत देशभर के लोग अपने फोन में ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कर लें। क्यों की केंद्र सरकार ने ई-ड्राइविंग लाइसेंस को मान्यता दे दिया हैं। अब आप ट्रैफिक पुलिस को अपने मोबाइल से ड्राइविंग लाइसेंस दिखा सकते हैं।

खबर के अनुसार अगर आप घर से निकलने के दौरान अपना ड्राइविंग लाइसेंस भूल जाते हैं तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं हैं। केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय ने ई-ड्राइविंग लाइसेंस को देशभर में मान्य कर दिया हैं। आप कहीं भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको बता दें की केंद्र सरकार ने आपके ड्राइविंग लाइसेंस को आपके फोन में सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए डिजिलॉकर ऐप भी उपलब्ध करा दिया हैं आप इस एप के जरिए इसकी सॉफ्ट कॉपी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ, आगरा के लोग फोन में डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस?

* सबसे पहले आप अपने फोन में DigiLocker एप को डाउनलोड करें। 

* आप DigiLocker में अपने फोन नंबर और आधार नंबर से साइन-अप करें।

* इसके बाद आप इस DigiLocker एप में साइन इन करें। 

* साइन होने के बाद Get Issued Documents पर क्लिक करें।

* फिर सर्च बार में driving licence सेलेक्ट करें।

* अब आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना होगा।

* इसके बाद अपना लाइसेंस नंबर डालें। फिर Get Document पर क्लिक करें। 

* इसके बाद आपके सामने ड्राइविंग लाइसेंस दिखाई देने लगेगा।

* यहां दिए गए PDF बटन पर क्लिक कर आप इसे अपने फोन में इसे सेव करें।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल के लोग ऐसे निकालें जमीन के कागज

न्यूज डेस्क: गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल समेत हरियाणा के किसी भी जिले में रहने वाले लोग अब अपने जमीन के कागजात ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं। इसको लेकर हरियाणा सरकार के द्वारा वेबसाइट पोर्टल उपलब्ध करा दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार अब आप अपने खेत, प्लाट या जमीन का भूलेख नकल जमाबंदी घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह के कार्यालय में जानें की ज़रूरत नहीं होगी। साथ ही साथ आप आसानी के कागजात भी निकाल सकेंगे। 

गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल के लोग ऐसे निकालें जमीन के कागज?

1. जमाबंदी की ऑफिसियल वेबसाइट https://jamabandi.nic.in/ पर जाये जाइये

2. इसके बाद जमाबंदी नकल विकल्प को सेलेक्ट करे। 

3. इसके बाद आप जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करे।

4. इसके बाद ओनर लिस्ट में अपना नाम को चुने।

5. इसके बाद आप Nakal विकल्प को सलेक्ट करें।

6. इसके बाद bhulekh Check करे। 

7. फिर आप जमाबंदी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

8. आप Khewat, Khasra और Date Of Mutation से bhulekh भी निकाल सकते हैं।

उदयपुर: राजस्थान में आंगनबाड़ी के 304 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: राजस्थान के उदयपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यहां आंगनबाड़ी के 304 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यकर्ता, सहायिका, सहयोगिनी के 304 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : आंगनबाड़ी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 08वीं ,10वीं, 12वीं पास निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा  कम से कम 18 वर्ष एवं अधिक से अधिक 40 वर्ष होना चाहिए।

आवेदन की तिथि : महिला एवं बाल विकास विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश से पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://wcd.rajasthan.gov.in/

नौकरी करने का स्थान : उदयपुर, राजस्थान।

पटना से पुणे, रांची और चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई फ्लाइट, जानें किराया

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से पुणे, रांची और चंडीगढ़ के लिए एकबार फिर विमानों का संचालन शुरू कर दिया गया हैं। साथ ही साथ टिकटों की ऑनलाइन बिक्री भी शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार होली से पहले इस रूट पर विमान सेवा शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। क्यों की अभी से ही ट्रेनों की टिकटों में बेटिंग चल रही हैं। ऐसे में आप होली पर घर आना चाहते हैं तो आप फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं।

आपको बता दें की पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट ने विमानों का समर शिड्यूल जारी की है। इसमें कहा गया हैं की अब पटना एयरपोर्ट से प्रतिदिन 100 विमानों का संचालन होगा। यह नया विमान शिड्यूल एक मार्च से 26 मार्च तक के लिए जारी रहेगा।

पटना से पुणे, रांची और चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई फ्लाइट, जानें किराया?

पटना से पुणे का फ्लाइट किराया : 5202 रुपया।

पटना से रांची का फ्लाइट किराया : 2500 रुपया।

पटना से चंडीगढ़ का फ्लाइट किराया : 5204 रुपया।

ऐसे करें टिकट बुक : आप https://www.makemytrip.com/ वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।