HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

पटना, भागलपुर, बक्सर समेत 18 जिलों के लोग दादा, प्रदादा या पुस्तैनी जमीन का कराये सर्वे

न्यूज डेस्क: पटना, भागलपुर, बक्सर समेत 18 जिलों के लोग दादा, प्रदादा या पुस्तैनी जमीन का सर्वे करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले जमीन के कागजातों को एकत्रित करना होगा। इसके बाद जमीन सर्वे फॉर्म को भरकर सर्वे कर्मचारी से सत्यापित कराना होगा।

सरकारी आदेश के बाद 18 जिलों में सर्वे शुरू किया गया है उनके 100 अंचलों में प्रथम चरण में सर्वेक्षण का काम होगा। इनमें से 50 अंचल उत्तर बिहार के हैं जबकि 50 अंचल दक्षिण बिहार के है। इन अंचलों के ग्रामीण इलाकों में  196 शावर बनाए गए हैं। इसमें 5100 मौजा का सर्वे किया जायेगा।

इन जिलों के अंचलों में जमीन सर्वे : पटना, भागलपुर, बक्सर, नवादा, मुजफ्फरपुर, गया, भोजपुर, सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, कैमर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सिवान और गोपालगंज जिले में सर्वे शुरू किया गया हैं। 

पटना, भागलपुर, बक्सर समेत 18 जिलों के लोग दादा, प्रदादा या पुस्तैनी जमीन का कराये सर्वे?

1 .दादा, प्रदादा या पुस्तैनी जमीन का सर्वे कराने के लिए वंशावली प्रमाण पत्र बनाने होंगे।

2 .इसके लिए आपको वंशावली फॉर्म भरना होगा। 

3 .वंशावली फॉर्म आप वेबसाइट http://dlrs.bihar.gov.in/Manual से डाउनलोड कर सकते हैं।

4 .इस वंशावली फॉर्म को भरने के बाद इसे सर्वे शिविर में सर्वे कर्मी के पास जमा करना होगा। 

5 .सर्वे कर्मी ग्राम सभा बुलाकर वंशावली का सत्यापन करेंगे। इसके बाद जमीन का सर्वे किया जायेगा।

पटना समेत देशभर के लोगों के लिए 65 पदों पर भर्तियां, योग्यता 12वीं पास

न्यूज डेस्क: पटना समेत देशभर के लोगों के लिए 65 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां भारतीय तटरक्षक बल ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर निकाली हैं। जो लोग भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी करना चाहते हैं वो अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 

पदों का विवरण : भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट के 65 पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास, ग्रेजुएट होना चाहिए। 

आवेदन की तिथि : भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 तक ही निर्धारित किया गया हैं। इसलिए आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

चयन प्रक्रिया : भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। इसके बारे में अधिक जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://joinindiancoastguard.cdac.in/

वेतनमान : केंद्र सरकार के नियमानुसार। 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 28 फरवरी।

दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ के लोग इस मोबाइल ऐप से नापे जमीन, करें डाउनलोड

न्यूज डेस्क: दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। इस खरीद बिक्री के दौरान लोग जमीन मापी के लिए अमीन को बुलाते हैं जिससे उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अब आप मोबाइल ऐप के द्वारा भी जमीन की नापी कर सकते हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जमीन नापी के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में GPS Fields Area Measure को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप की मदद से आप जमीन की स्टिक माप कर सकते हैं। साथ ही साथ जमीन नापी को अपने परिवार के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ के लोग इस मोबाइल ऐप से नापे जमीन, करें डाउनलोड?

1 .सबसे पहले अपने मोबाइल में GPS Fields Area Measure को डाउनलोड करें। इसकी सहायता से जमीन की लंबाई और चौड़ाई, एरिया को आसानी से नाप सकते हैं। 

2 .इस ऐप में सीमाओं के आसपास चलने / ड्राइविंग के लिए specific जीपीएस ट्रैकिंग / ऑटो माप की सुविधा मिलेगा। इससे जमीन का एरिया निकल जायेगा। 

3 .यह ऐप एकदम सटीक पिन प्लेसमेंट के लिए स्मार्ट मार्कर मोड की सुविधा देती हैं। 

4 . यह ऐप अपने पिन किए गए क्षेत्र, दिशा या मार्ग को अपने दोस्तों के साथ ऑटो-जेनरेट लिंक भेजने की सुविधा देती हैं। 

5 .बिना अमीन की मदद से आप अपने जमीन खेत को नाप सकते हैं और इसे कट्ठा, बीघा, धुर. बिसा में बदल सकते हैं।

पटना, दरभंगा, सिवान, नवादा के लोग जमीन खतियान निकाले और सर्वे कराये

न्यूज डेस्क: पटना, दरभंगा, सिवान, नवादा समेत 18 जिलों के लोग जमीन खतियान निकाल कर जमीन सर्वे की प्रक्रिया को पूरा करें। इसको लेकर बिहार सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। जिन अंचल में सर्वे शिविर का गठन किया गया हैं उस अंचल के लोग सर्वे करा सकते हैं। 

खबर के अनुसार पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, भोजपुर, सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, कैमर, बक्सर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सिवान, गोपालगंज और नवादा जिले के 100 अंचलों में फिलहाल सर्वे शिविर का गठन किया गया हैं।

बता दें की अगर आपके पास जमीन का खतियान नहीं हैं तो आप आप जमीन के अन्य कागजातों के द्वारा भी जमीन का सर्वे करा सकते हैं। वहीं आप चाहें तो ऑनलाइन के द्वारा भी जमीन का खतियान फ्री में डाउनलोड कर उसे निकाल सकते हैं।

पटना, दरभंगा, सिवान, नवादा के लोग जमीन खतियान निकाले और सर्वे कराये?

1 .खतियान के लिए Department of Revenue and Land Reforms – Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

2 .वेबसाइट http://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx पर जानें के बाद आप जिला, अंचल और अपने मौजें को सही-सही सलेक्ट करें। 

3 .इसके बाद खाता, खेसरा, मौजा या खाताधारी के नाम से जमीन का खतियान देख सकते हैं और इसे डाउनलोड उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

लखनऊ समेत देशभर के युवाओं को आर्मी ज्वाइन करने का मौका

न्यूज डेस्क: लखनऊ समेत देशभर के युवाओं को आर्मी ज्वाइन करने का मौका मिल रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेजुएशन के साथ एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर युवाओं के लिए सेना में ऑफिसर पद पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें तथा अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आवेदन की तिथि : एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी 15 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट्स होना चाहिए। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र 19 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन दो स्टेज के एसएसबी के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : आप वेबसाइट http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10601_40_2122b.pdf पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

नौकरी करने का स्थान : देशभर में कहीं भी। 

वेतनमान : सरकारी नियमानुसार।

दिल्ली, मेरठ, गुरुग्राम, आगरा के लोग ना खरीदें ऐसी जमीन, डूब जाएगा पैसा

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दिल्ली, मेरठ, गुरुग्राम, आगरा में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। जिसके कारण इन शहरों में जमीन का फर्जीवाड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। आये दिन यहां के थानों में जमीन फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज हो रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप इन शहरों में जमीन खरीद रहें हैं तो आप सोच-विचार कर खरीदें। साथ ही साथ जमीन के सभी दस्तावेजों का सत्यापन आवश्य करें। बरना आपकी मेहनत की कमाई चली जाएगी तथा आपका पैसा डूब जायेगा।

दिल्ली, मेरठ, गुरुग्राम, आगरा के लोग ना खरीदें ऐसी जमीन, डूब जाएगा पैसा?

1 .अगर जमीन के सही मालिक की पहचान नहीं हो पा रही हैं तथा जमीन के कागजातों में भिन्नता दिखाई दे रही हैं तो आप ऐसी जमीन खरीदने से बचें।

2 .अगर जमीन पर किसी तरह का केस-मुकदमा कोर्ट में लंबित हैं तो आप इसतरह की जमीन को भूलकर भी ना खरीदें। 

3 .एक जमीन के एक से अधिक मालिक हो सकते हैं। अगर सभी मालिक जमीन रजिस्ट्री करने को तैयार नहीं तो आप उस जमीन को ना खरीदें। 

4 .अगर जमीन किसी मंदिर या मठ की हैं तो आप इसे भूलकर भी ना खरीदें। 

5 .अगर जमीन सरकार के संबंधित विभाग की हैं तो आप इसे भूलकर भी ना खरीदें। 

6 .अगर कोई कंपनी या फर्म रेरा से रजिस्टर नहीं हैं तो आप उससे जमीन ना खरीदें। 

7 .जमीन पर किसी तरह का लोन लिया गया हैं और लोन की राशि पूरी नहीं हुई हैं तो उसे ना खरीदें।

मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ समेत सभी जिलों में इन लोगों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

न्यूज डेस्क: मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ समेत सभी जिलों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये ऐलान किया हैं की यूपी के सभी जिलों में उज्ज्वला योजना के प्रत्येक लाभार्थी को गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जायेगा। 

खबर के अनुसार सीएम ने कहा है की उज्ज्वला के प्रत्येक लाभार्थी को हर दीपावली में गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। साथ ही साथ 60 वर्ष के ऊपर के सभी महिलाओं को परिवहन निगम की बस में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। ये लोग मुफ्त में बस से सफर कर सकेंगे।

बता दें की सीएम योगी यूपी के लोगों के विकास को लेकर कई तरह की योजना के बारे में बता रहें हैं। उन्होंने कहा है की अब तक मुख्यमंत्री सामूहिक योजना में 51 हजार रुपये कन्यादान को लेकर दिए जाते थें। लेकिन अब यह राशि एक लाख रुपये होगी।

उत्तर प्रदेश में बहुत से लोग मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत अपनी बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये सरकार से प्राप्त करते हैं। लेकिन सरकार अब इन लोगों को एक लाख रुपये देगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत सभी जिलों में 10 मार्च बाद मिलेगा फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत सभी जिलों में 10 मार्च के बाद फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

खबर के अनुसार योगी सरकार ने दिसंबर महीने में ही फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। लेकिन चुनाव अचार संहिता के कारण कई लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया हैं। लेकिन 10 मार्च के बाद इन्हे फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन दिया जायेगा। 

बता दें की सरकार ने इसके लिए टैबलेट और स्मार्टफोन की खरीद कर ली हैं। इसलिए जिन छात्रों को अभी तक स्मार्टफोन और टैबलेट नहीं मिला हैं वो टेंशन ना लें। क्यों की विभाग आचार संहिता खत्म होने के तुरंत पर इसकी डिलीवरी शुरू कर देगी।

विभाग के अधिकारीयों की मानें तो चुनावी अचार संहिता के कारण छात्र-छात्राओं को फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन नहीं मिल रहा हैं। लेकिन 10 मार्च बाद चुनावी अचार संहिता खत्म हो जाएगी। इसके बाद छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। विभाग ने सभी छात्रों के डाटा भी तैयार कर लिए हैं। 

जयपुर : राजस्थान कृषि विभाग में 400 पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान कृषि विभाग में 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। 

राजस्थान के कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बता की कृषि विभाग में 400 पदों पर भर्ती को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) को विभाग द्वारा सूचना भेज दी गई हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा ये भर्ती की जाएगी। 

मंत्री मीणा ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए ये बात कही हैं। आपको बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जो लोग राजस्थान कृषि विभाग में नौकरी करना चाहते हैं वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नजर बनाये रखें। क्यों की भर्ती के सन्दर्भ में कभी भी नोटिश जारी की जा सकती हैं। नोटिश जारी होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, बनारस में जमीन खरीदने के लिए लोन कैसे ले, जानिए

न्यूज डेस्क: लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, बनारस में अगर आप जमीन खरीदने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आप कई बैंक से संपर्क कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में इन शहरों में कई बैंक ऐसे हैं जो जमीन के लिए लोन देते हैं।

खबर के अनुसार इन शहरों में जिस प्‍लॉट को आप खरीदने की सोच रहे हैं, वो नगरपालिका या कॉरपोरेशन के दायरे में आता हो आपको आसानी के साथ लोन मिल जायेगा। लेकिन अगर जमीन कृषि हेतु उपयोग की जाती हैं तो आपको लोन नहीं मिलेगा।

जानकार बताते की कई बैंक और वित्तीय संस्थान प्‍लॉट लोन को एक जोखिम भरा लोन मानते हैं, इसीलिए होम लोन की तुलना में प्‍लॉट लोन का ब्‍याज कुछ बेसिस प्‍वॉइंट ज्‍यादा होता। यह लोन आप अधिकतम 15 साल तक के लिए ले सकते हैं।

प्लॉट लोन के लिए दस्तावेज : अगर आप प्लॉट लोन लेना चाहते हैं तो आपसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलेरी सर्टिफिकेट, बैंक स्टेटमेंट की कॉपी, जमीन के कागजात, एड्रेस प्रूफ, जमीन एग्रीमेंट के कागजात आदि मांगे जाएंगे। इसके बाद आपको लोन मिल जायेगा। 

प्लॉट लोन के लिए बैंकों का ब्याज। 

SBI 6.75% – 7.30% per annum की ब्याज दर से प्लॉट लोन देती है। 

HDFC Bank - 7.05% – 7.95% per annum की ब्याज दर से प्लॉट लोन देती हैं। 

ICICI Bank - 7.00% से लेकर 7.80% per annum की ब्याज दर से प्लॉट लोन देती है। 

महाराष्ट्र बैंक 6.95%-7.25% per annum की ब्याज दर से प्लॉट लोन देती है। 

Federal Bank 7.65% – 7.80% per annum की ब्याज दर पर लोन देती है।

नोट : अन्य बैंकों की जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जाएं और इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज पर कब्जा

खेल समाचार : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं तथा तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली हैं।

खबर के अनुसार इस जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा 16 टी20 मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। साथ ही साथ लगातार दो टी20 सीरीज में भी जीत हासिल की हैं।

बता दें की दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत के सामने 184 रन का मजबूत लक्ष्य रखा था। लेकिन भारत की टीम ने इस लक्ष्य को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच के हीरो रहे  श्रेयस अय्यर, जिन्होंने 44 गेंदों में ताबड़तोड़ 74 रन की पारी खेली।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले मैच में 26 गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले श्रेयस ने इस बार सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाला। रोहित और ईशान किशन के सस्ते के आउट होने के बाद श्रेयस ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम इंडिया को जीत भी दिलाई।

दिल्ली, लखनऊ, मेरठ समेत देशभर के लोगों के लिए सरकारी बैंक में भर्तियां

न्यूज डेस्क: दिल्ली, लखनऊ, मेरठ समेत देशभर के लोगों के लिए सरकारी बैंक में भर्तियां होने वाली हैं। ये भर्तियां देश के सरकारी एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक एक्सिम बैंक के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया यानी एक्सिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 25 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : एक्सिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : अनारक्षित/इडब्लूएस के लिए अधिकतम आयु 35 साल, एससी और एसटी के लिए 40 साल तथा ओबीसी के लिए 38 साल निर्धारित हैं।

चयन प्रक्रिया : एक्सिम बैंक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एक्सिम बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 14 मार्च 2022

वेतनमान : 55000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : देशभर में कहीं भी।

भागलपुर से गुजरेंगे ये 6 नेशनल हाइवे, यहां देखिये लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार के भागलपुर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में बिहार के भागलपुर से 6 नेशनल हाइवे गुजरेंगे। उससे यहां के लोगों को राज्य के किसी भी जिले में आना बेहद आसान हो जायेगा।

खबर के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा उत्तर प्रदेश के कानपुर को कहा जाता हैं। लेकिन कानपूर के बाद बिहार के भागलपुर का नंबर आने वाला हैं। जहां से सबसे ज्यादा नेशनल हाइवे गुजरेगा। इसको लेकर तैयारी भी की जा रही हैं।

भागलपुर से गुजरेंगे ये 6 नेशनल हाइवे, यहां देखिये लिस्ट?

1 .मुंगेर से मिर्जाचौकी तक गुजरने वाली सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसे एनएच 333ए का दर्जा दिया गया है। यह सड़क मुंगेर पुल के रास्ते भागलपुर होकर जाएगी।

2 .भागलपुर-ढ़ाकामोड़-भलजोर (हंसडीहा) एनएच-133ई के चौड़ीकरण के निर्माण की योजना भी है। बहुत जल्द इस नेशनल हाइवे का चौड़ीकरण किया जायेगा।

3 .एनएच-31 खगड़िया के महेशखूंट से सहरसा की ओर कट गया है और यह एनएच-107 कहलाता है। अब फुलौत पुल बनने के बाद यह मधेपुरा में 106 से जुड़कर सीधे भागलपुर से गुजरेगा।

4 .एप्रोच रोड से एनएच-31 के बिहपुर से एक सड़क पुल के रास्ते वीरपुर (सुपौल) तक जाएगी। इस पथ को एनएच बनाएगा। इसे एनएच 106 के नाम से जाना जाएगा। यह भी भागलपुर को टच करेगी।

5 .विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनने वाले फोरलेन पुल नवगछिया के एनएच-31 और भागलपुर के एनएच 80 से जुड़ेगा। पथ विभाग ने इसे एनएच 131 बी का नाम दिया हैं।

6 .पूर्वंचल एक्सप्रेस-वे को बक्सर से भागलपुर तक बनाने की योजना पर काम हो रहा हैं। केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी हैं।

लखनऊ में 10वीं पास के लिए निकली भर्तियां, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: लखनऊ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में 10वीं पास के लिए भर्तियां निकली हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

खबर के अनुसार आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC) ने 29 जनवरी से 04 फरवरी 2022 के रोजगार समाचार पत्र में भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के 45 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : भर्ती प्रक्रिया के तहत आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC), लखनऊ में नाई, चौकीदार, रसोइया, एलडीसी और धोबी के 47 पदों पर भर्ती किया जायेगा। आप फटाफट आवेदन को पूरा करें। 

उम्मीदवारों का चयन : इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवारों की आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। 

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ऑफलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

आवेदन के लिए पता : COMMANDANT AMC CENTRE AND COLLEGE LUCKNOW. Commandant, AMC Centre & College, Lucknow (UP)- 226002.

नौकरी करने का स्थान : लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में बनेगा खेत का नया खतियान

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में खेत का नया खतियान बनाया जायेगा। इसको लेकर जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के सभी 38 जिलों में दो चरणों में भूमि सर्वेक्षण कराने की योजना है। 

खबर के अनुसार पहले चरण में 20 जिले में जमीन सर्वे का काम पहले से हो रहा है। जबकि 18 जिलों में जमीन सर्वे का काम शुरू किया गया हैं। इस सर्वे को पूरा करने के बाद जमीन-खेत का नया खतियान बनाया जायेगा जो जीवित रैयत के नाम होगा। 

बता दें की सर्वे के आधार पर सभी जमीन मालिक के नाम से नया खतियान ओर नक्सा सरकार की ओर से जारी किया जायेगा। इससे जमीन से संबंधित विवाद खत्म होंगे। साथ ही साथ जमीन-खेत की खरीद-बिक्री भी आसान और पारदर्शी हो जाएगी। 

जमीन सर्वे के फायदा। 

जमीन सर्वे के बाद जमीन का खतियान जीवित रैयत के नाम से बनेगा। 

जमीन की खरीद बिक्री होने पर खतियान और नक्सा दोनों में बदलाव होंगे। 

जमीन रजिस्ट्री के दौरान ही खतियान और नक्शा ऑनलाइन अपडेट हो जायेगा।

आपको जमीन की हर जानकारी ऑनलाइन के द्वारा मिलेगी। इससे आपके साथ धोखाधड़ी नहीं होगा।

भोपाल, बेंगलुरु, हैदराबाद में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: भोपाल, बेंगलुरु, हैदराबाद में डाटा एंट्री ऑपरेटरकी भर्तियां निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों ने अपने आधिकरिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

1 .आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भोपाल में वैकेंसी।

 पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर

 योग्यता : 12वीं पास।

 नौकरी करने का स्थान : भोपाल।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.aiimsbhopal.edu.in 

2 .कर्नाटक नीरवरी निगम लिमिटेड में भर्तियां। 

 पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, अन्य पद।

 योग्यता : पदों के अनुसार। 

 पदों की संख्या : 9 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 03 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.knnlindia.com

3 .नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नुट्रिशन में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : प्रोजेक्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर बी

 योग्यता : 12वीं पास। 

 नौकरी करने का स्थान : हैदराबाद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.ninindia.org

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप भोपाल, बेंगलुरु, हैदराबाद में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन को पूरा करें।

शिवहर, अररिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल सबसे गरीब जिला, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रति व्यक्ति आय के अनुसार बिहार के शिवहर, अररिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल सबसे गरीब जिला के लिस्ट में शामिल हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों का प्रति व्यक्ति आय सबसे कम हैं।

खबर के अनुसार बिहार के 2020-21 के आर्थिक सर्वेक्षण से इसका पता चला है की पटना में प्रति व्यक्ति आय शिवहर की सात गुनी है। यानि की पटना जिला बिहार के अमीर जिलों में पहले नंबर पर हैं। जबकि शिवहर जिला सबसे निचे हैं।

आपको बता दें की शिवहर के अलावा अररिया, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और मधुबनी जिला बिहार का सबसे पिछड़ा और गरीब जिला हैं। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार इन जिलों के लोगों का प्रति व्यक्ति आय अन्य जिलों के लोगों के मुकाबले सबसे कम हैं।

शिवहर, अररिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल सबसे गरीब जिला, देखें लिस्ट?

शिवहर जिले में प्रति व्यक्ति आय 19.6 हजार, 

अररिया जिले में प्रति व्यक्ति आय 20.6 हजार, 

सीतामढ़ी जिले में प्रति व्यक्ति आय 22.1 हजार, 

पूर्वी चंपारण जिले में प्रति व्यक्ति आय 22.3 हजार, 

मधुबनी जिले में प्रति व्यक्ति आय 22.6 हजार, 

सुपौल जिले में प्रति व्यक्ति आय 22.9 हजार, 

किशनगंज जिले में प्रति व्यक्ति आय 23.2 हजार,

 नवादा जिले में प्रति व्यक्ति आय 23.4 हजार,

जयपुर, जोधपुर, अजमेर समेत सभी जिलों में घर बैठे बनाये जाति प्रमाणपत्र

न्यूज डेस्क: राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर समेत सभी जिलों में रहने वाले लोग घर बैठे जाति प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में जाति प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया हैं। अब आप ऑनलाइन के द्वारा जाति प्रमाणपत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार छात्र-छात्राएं को सरकारी जॉब के लिए जाति प्रमाण पत्र के तहत आरक्षण लेने का लाभ प्राप्त होता है। साथ ही साथ इससे SC, ST,OBC स्टूडेंट सभी प्रकार की स्कॉलरशिप का लाभ लेते हैं। इसलिए आप फटाफट जाति प्रमाणपत्र बनवा लें।

जयपुर, जोधपुर, अजमेर समेत सभी जिलों में घर बैठे बनाये जाति प्रमाणपत्र?

1 .राजस्थान के किसी भी जिले में रहने वाले लोग जाति प्रमाणपत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://emitra.rajasthan.gov.in/content/emitra/en/home.html पर विजिट करें। 

2 .इस वेबसाइट पर जा कर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करें। 

3 .इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जा कर service के सेक्शन में Available service के लिंक में क्लिक करके Application के ऑप्शन का चयन करें।

4 .अब आपको कौन से श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र बनाना है उसका चयन करें। 

5 .अब आपकी स्क्रीन में जाति प्रमाण पत्र फॉर्म खुलेगा। उस फॉर्म को सही-सही भरें। 

6 .फॉर्म में पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी के साथ मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को फॉर्म के साथ अपलोड करें। इसके बाद शुल्क जमा करें। 

7 . अब राजस्थान जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरा हो जायेगा।

जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास में निकली बंपर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

1 .ट्रॉपिकल फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट, जबलपुर में भर्तियां। 

 पद का नाम : लोअर डिवीजन क्लर्क, बढ़ई, प्लंबर, अन्य पद।

 योग्यता : 10वीं, 12वीं, आईटीआई। 

 पदों की संख्या : 42 पद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 मार्च 2022

 आधिकारिक वेबसाइट : www.tfri.icfre.gov.in

2 .मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन, इंदौर में भर्तियां। 

 पद का नाम : डेंटल सर्जन 

 योग्यता : बीडीएस।

 पदों की संख्या : 193 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मार्च 2022

 आधिकारिक वेबसाइट : www.mppsc.nic.in 

3 .राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर।

 पद का नाम : सहायक

 योग्यता : B.Sc, M.Sc

 पदों की संख्या : 2 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मार्च 2022

 आधिकारिक वेबसाइट : www.rvskvv.net

4 .बैंक नोट प्रेस देवास में भर्तियां। 

 पद का नाम : जूनियर तकनीशियन

 योग्यता : आईटीआई पास। 

 पदों की संख्या : 81 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 मार्च 2022

 आधिकारिक वेबसाइट : www.bnpdewas.spmcil.com

ऐसे करें आवेदन : अगर आप जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। आवेदन शुरू हो चूका हैं।

महंगे होंगे रसोई गैस सिलेंडर, जानें दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, आगरा, लखनऊ का रेट

न्यूज डेस्क: रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, आगरा, लखनऊ समेत देशभर में  रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं और लोगों को महंगी सिलेंडर खरीदनी पड़ सकती हैं। 

खबर के अनुसार वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत होने से रसोई गैस महंगी हो सकती हैं। वर्तमान समय में दुनियाभर में गैस की भारी किल्लत हो गई है। इसका असर भारत पर भी हो सकता हैं और अप्रैल महीने से भारत में भी गैस सिलेंडर महंगी हो सकती हैं। 

आपको बता दें की दुनियाभर में चल से उथल-पुथल के कारण न सिर्फ रसोई गैस महंगी होगी बल्कि सीएनजी पीएनजी और बिजली की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। इसका सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ेगा और लोगों का खर्चा बढ़ेगा।

महंगे होंगे रसोई गैस सिलेंडर, जानें दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, आगरा, लखनऊ का रेट?

आज दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 899.50 /14.2 KG

आज गुरुग्राम में रसोई गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 908.50 /14.2 KG

आज मेरठ में रसोई गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 897.50 /14.2 KG

आज आगरा में रसोई गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 912.50 /14.2 KG

आज लखनऊ में रसोई गैस सिलेंडर का रेट :  ₹ 937.50 /14.2 KG

मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बाराबंकी, सहारनपुर के लोग ऐसे देखें जमीन का नक्शा

न्यूज डेस्क: मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बाराबंकी, सहारनपुर समेत यूपी के किसी भी जिले में रहने वाले लोग फ्री में जमीन का नक्शा प्राप्त कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार ने जमीन नक्शा को वेबसाइट पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया हैं। जिसे आप ऑनलाइन के द्वारा देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग ने भू नक्शा उत्तर प्रदेश चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करवाया है। इससे लोगों को जमीन नक्शा के लिए किसी कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ रहे हैं और उन्हें आसानी से जमीन का नक्शा मिल रहा हैं।

खबर के अनुसार इस जमीन के नक्शे को आप अपने मोबाइल फोन के द्वारा भी देख सकते हैं। किसी भी गांव के जमीन नक्शा को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। इसके लिए आपसे किसी तरह के शुल्क नहीं लिए जाएंगे। 

मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बाराबंकी, सहारनपुर के लोग फ्री पाए जमीन का नक्शा?

1 .फ्री में जमीन नक्शा के लिए वेबसाइट http://upbhunaksha.gov.in/bhunaksha/09/index.html को गूगल में सर्च करें। 

2 . इसके बाद आपके सामने तीन ऑप्शन दिखाई देगा। 

3 .State में उत्तर प्रदेश को सेलेक्ट करें।  जिला में जहाँ का भू नक्शा देखना हो उसे सेलेक्ट कीजिये। वहीं तहसील में उस जिले के अंतर्गत आने वाले अपना तहसील चुने। गांव में अपना गांव चुनिए।

4 .इतना करने के बाद आपके सामने जमीन का नक्शा खुल जायेगा। आप खाता / खसरा नंबर से अपने जमीन-खेत की पहचान कर सकते हैं। 

5 .आप इस नक्शे को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली में 149 पदों पर निकली भर्तियां, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: नई दिल्ली में 149 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 149 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार DM, DNB, Graduate, M.Ch, Master Degree, MD, Medical Degree, PG आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आप आयु में छूट की जानकारी नोटिश से प्राप्त करें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://mamc.ac.in/

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 मार्च 2022 

वेतनमान : 95000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : नई दिल्ली।

बेंगलुरु में 85 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेंगलुरु में 85 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। आप नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) / डिजाइन ट्रेनी (DT) के 85 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में संबंधित ब्रांच में ग्रेजुएट, एमबीए, पीजी आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 मार्च 2022

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट :  https://online.cbexams.com/halreg2022

नौकरी करने का स्थान : बेंगलुरु।

पूर्णिया और भागलपुर एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर बड़ी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार के पूर्णिया और भागलपुर एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना हाईकोर्ट ने पूर्णिया और भागलपुर में एयरपोर्ट के लिए आ रही भू-अर्जन की समस्‍या पर रिपोर्ट मांगी है।

खबर के अनुसार हाई कोर्ट ने राज्य के सभी हवाईअड्डों के निर्माण एवं विस्तार में आ रही समस्यायों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार को तुरंत समाधान करने के आदेश दिए हैं। साथ ही साथ इसके निर्माण कार्य को पूरा करने को कहा हैं।

बता दें की बिहार में काफी लंबे समय से पूर्णिया और भागलपुर एयरपोर्ट को विकसित करने की बात चल रही हैं। लेकिन अभी तक इस एयरपोर्ट का विकास नहीं हुआ हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल एवं न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ ने गौरव कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई की हैं। 

याचिका पर सुनवाई करते हुए करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने गया, पटना, दरभंगा, पूर्णिया समेत अन्य हवाईअड्डों के विस्तार की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साथ ही साथ संबंधित जिलों के डीएम को कहा है की वो अपने क्षेत्र के हवाईअड्डे के निर्माण एवं विस्तार के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया को देखें और इसका सावधान करें।

दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, आगरा समेत देशभर के लोग घर बैठे मंगाए काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद

न्यूज डेस्क: दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, आगरा समेत देशभर के लोग घर बैठे काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद मंगा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक काशी विश्वनाथ का प्रसाद ई-मनी ऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा। 

खबर के अनुसार यह डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा। इसमें श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट आदि होगा। 

काशी विश्वनाथ का प्रसाद प्राप्त करने के आपको अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 251 रुपए का ई-मनी ऑर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। इसके बाद स्पीड पोस्ट के द्वारा प्रसाद दिए पते पर पहुंच जायेगा। 

बता दें की देशभर के लोगों के पास घर-घर प्रसाद पहुंचाने के लिए इसकी शुरुआत डाक विभाग और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए एक एग्रीमेंट के तहत हुई है। इसके तहत लोगों के घर-घर तक काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद पहुंचाया जायेगा। 

लखनऊ, मेरठ समेत सभी जिलों के लिए 134 पदों पर भर्तियां, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: लखनऊ, मेरठ समेत सभी जिलों के लिए 134 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी कर दिया गया हैं। जो लोग उत्तर प्रदेश में नौकरी करना चाहते हैं वो उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का विवरण : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने विशेषज्ञ/सलाहकार लैब असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर समेत 134 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार  B.Com, B.Sc, Diploma, M.Sc आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट भी दी जाएगी। 

ऐसे करें अप्लाई : आप वेबसाइट https://uprvunl.org/uprvunl/en/post/recruitment-notices पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें। 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 मार्च 2022 

सैलरी : सरकारी नियमानुसार। 

नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

मेरठ, प्रयागराज, बुंदेलखंड, गोरखपुर, बलिया से गुजरेगी 4 नए एक्सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मेरठ, प्रयागराज, बुंदेलखंड, गोरखपुर, बलिया से चार नए एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इसको लेकर तेजी के साथ तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे और सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना का काम साल 2024 तक पूरा हो जायेगा। इन एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से यूपी के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।

मेरठ, प्रयागराज, बुंदेलखंड, गोरखपुर, बलिया से गुजरेगी 4 नए एक्सप्रेस-वे?

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस: बता दें की गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण गोरखपुर आजमगढ़ के बीच तेजी से चल रहा है। यह एक्सप्रेस-वे 90 किमी लंबा होगा। 

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे: बता दें की चित्रकूट से इटावा तक बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस का काम तेजी के साथ किया जा रहा हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे: गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बनने जा रहा है। यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा। इसकी लंबाई 594 किमी हैं। इसके लिए 95 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण किया गया हैं। 

बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे: इस एक्सप्रेस-वे का काम भी जल्द पूरा किया जायेगा। इससे इन इलाकों के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।