HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

सोने-चांदी के रेट में बंपर उछाल, जानें दिल्ली, मेरठ, आगरा, लखनऊ, भोपाल का रेट

न्यूज डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा हैं। पेट्रोल-डीजल-गैस के साथ साथ सोने-चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही हैं। इसका असर अब भारत के बाजारों पर भी दिखाई देने लगा हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज यानि की बुधवार को  24 कैरेट सोने के भाव में 871 रुपये की वृद्धि देखने को मिली हैं। आज सोना महंगा होकर 51567 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, चांदी 1672 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ  67030 रुपये पर पहुंच गया।

जानकारों की मानें तो रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सोने-चांदी के भाव में और भी तेजी देखने को मिलेगी। देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में उछाल दिखाई दे रहा हैं। आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 51567 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला हैं। इस पर अगर आप 3 फीसद जीएसटी जोड़ दें तो आपको 53114 रुपये पड़ेगा।

सोने-चांदी के रेट में बंपर उछाल, जानें दिल्ली, मेरठ, आगरा, लखनऊ, भोपाल का रेट?

दिल्ली में आज 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट : 53,310 रुपये।

मेरठ में आज 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट : 53,380 रुपये। 

आगरा में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट : 53,100 रुपये।

लखनऊ में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट : 53,200 रुपये।

भोपाल में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट : 52,120 रुपये।

पटना, भागलपुर, गोपालगंज, बक्सर समेत 18 जिलों के लोग ऐसे करें जमीन सर्वे

न्यूज डेक्स : बिहार के पटना, भागलपुर, गोपालगंज, बक्सर समेत 18 जिलों के लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से जमीन सर्वे कर सकते हैं। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार ऑफलाइन के द्वारा जमीन सर्वे कराने के लिए आपको सबसे पहले सर्वे शिविर से सर्वे फॉर्म लेना होगा। इस फॉर्म में आपको जमीन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी भरकर आपको सर्वे शिविर में जमा करना होगा।

आपको बता दें की जब आप फॉर्म को सर्वे शिविर में जमा करेंगे। इसके बाद सर्वे अधिकारी इस फॉर्म को सत्यापित करेंगे। इसके लिए आपको जमीन से संबंधित दस्तावेज की कॉपी भी आपको देनी होगी। वहीं अगर जमीन आपके पूर्वजों के नाम की हैं तो वंशावली बनाकर जमा करना होगा।

वहीं अगर आप ऑनलाइन सर्वे कराना चाहते हैं तो आपको वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/Default पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आप जमीन सर्वे का फॉर्म ऑनलाइन के द्वारा भर सकते हैं और जमीन के दस्तावेज को भी अपलोड कर सकते हैं। 

जमीन सर्वे के फायदा :

1 .जमीन का खतियान जीवित रैयत के नाम से होगा।

2 .जमीन का नक्शा भी बदल जायेगा। 

3 .सर्वे से पहले जमीन का विवाद खत्म किया जायेगा। 

4 .जमीन की हर प्रक्रिया ऑनलाइन और डिजिटल हो जाएगी।

5 .जमीन की खरीद बिक्री होने पर खतियान भी अपडेट होता रहेगा।

दिल्ली, मेरठ, लखनऊ समेत देशभर के कर्मचारियों को मिलेगा एरियर

न्यूज डेस्क: दिल्ली, मेरठ, लखनऊ समेत देशभर के केंद्रीय कर्मचारी को होली से पहले एरियर का लाभ मिल सकता हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में मार्च के वेतन के साथ रुका हुआ एरियर जोड़कर ट्रांसफर किया जा सकता है। 

खबर के अनुसार अगर मार्च महीने में मिलने वाले डीए में जनवरी और फरवरी का डीए जोड़ लिया जाए तो एक कर्मचारी के खाते में 38,692 रुपए एरियर के रूप में मिल सकता हैं। होली से पहले इतनी रकम मिलने से कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। 

बता दें की देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को पहले 31% महंगाई भत्ता का लाभ मिलता आ रहा था। लेकिन अब सरकार द्वारा इसमें 3% बढ़ोतरी किए जाने पर कर्मचारियों को 34% के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी-फरवरी का पैसा एरियर के रूप में दिया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर के रूप में पैसे देने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं किया गया हैं। लेकिन उम्मीद है की बहुत जल्द कोई सूचना जारी किया जा सकता है।

इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल समेत सभी जिलों के लिए 193 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल समेत सभी जिलों के लिए 193 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को किया जा रहा हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

पदों का विवरण : भर्ती प्रक्रिया के द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग दंत चिकित्सक के 193 पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

योग्यता : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता बीडीएस उपाधि या मान्यता प्राप्त होना चाहिए। पूरी जानकारी आपको नोटिश से मिलेगी। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष एवं अधिक से अधिक 40 वर्ष होना चाहिए। आयु में छूट भी मिलेगी। 

आवेदन शुल्क : UR / OBC का आवेदन शुल्क 500/-रुपये लगेगा। जबकि ST / SC के लिए आवेदन शुल्क 250/-रुपये लगेगा। आपको ऑनलाइन के द्वारा आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

वेतनमान : मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://mppsc.mp.gov.in/

नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश के सभी जिले।

पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में छूटेंगे पसीने, शुरू होगी गर्मी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ठंड के मौसम के जानें के बाद पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में गर्मी शुरू होने वाली हैं। मार्च महीने में ही तापमान 30 डिग्री पहुंच गया हैं। जिससे ये माना जा रहा हैं की होली तक पसीने छूटने लगेंगे।

खबर के अनुसार बिहार के अलग-अलग जिलों में पछुआ हवा का प्रवाह लगातार बना हुआ है। जिसके कारण बिहार के मौसम में न केवल तेजी से बदलाव हो रहा है बल्कि तापमान में भी वृद्धि हो रही हैं। हालांकि सुबह के समय लोगों को हल्की ठंड लग रही हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो होली पर उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री, दक्षिण में 34-36 और उत्तर पूर्व में 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना हैं। यानि की बिहार में होली से गर्मी की तेज शुरूआत शुरू हो जाएगी। 

बिहार में जिलों का तापमान। 

बक्सर और बांका में अधिकतम 30.3 डिग्री सेल्सियस। 

पटना और गया का भी अधिकतम तापमान 30 रहा। 

भागलपुर का तापमान 29.4, मोतिहारी का 29.0 रहा।

पूर्णिया का 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मुजफ्फरपुर का तापमान 26.2 रहा।

पटना : बिहार में हेडमास्टर बनने के लिए देनी होगी 150 अंकों की परीक्षा

न्यूज डेस्क: बिहार में हेडमास्टर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में अब हेडमास्टर बनाना इतना आसान नहीं होगा। क्यों की अब इसके लिए एग्जाम देना होगा।

खबर के अनुसार नीतीश सरकार ने ये फैसला किया है की प्रारंभिक विद्यालयों में 40,506 प्रधान शिक्षकों और माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6421 हेडमास्टरों की भर्ती को लेकर 150 अंकों की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जायेगा।

बता दें की बिहार में प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के लिए लिखित परीक्षा होगी। यह 2 घंटे की परीक्षा होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक के होंगे। वहीं 0.25 प्रतिशत निगेटिव मार्किंग भी होगी। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य अध्ययन और शिक्षक कौशल यानी एप्टीट्यूट से प्रश्न पूछे जाएंगे। 

इतना ही नहीं इन पदों पर भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा एग्जाम लिया जायेगा। इसके लिए अप्रैल महीने में नोटिश जारी किया जायेगा।  31 से 47 वर्ष आयु के टीचर इन पदों पर भर्ती के पत्र होंगे। नोटिश में इसकी पूरी डिटेल्स जारी की जाएगी।

बिहार के नालंदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे 31 देशों के विद्यार्थी

न्यूज डेस्क: दुनिया का सबसे प्राचीन यूनिवर्सिटी एकबार फिर से देश दुनिया में अपनी पहचान बना रहा हैं। केंद्र और राज्य सरकार की मदद से नालंदा यूनिवर्सिटी का फिर से उधार किया जा रहा हैं। जो बिहार के साथ साथ देश के लिए गर्व का विषय हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में नालंदा यूनिवर्सिटी में 31 देशों के विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। राजगीर के 455 एकड़ लंबे-चौड़े परिसर में नालंदा यूनिवर्सिटी को फिर से बनाया जा रहा हैं। विवि की नई इमारतें 90 प्रतिशत बन गईं हैं।

आपको बता दें की सरकार नालंदा यूनिवर्सिटी को अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के रूप में विकसित कर रही हैं। आने वाले समय में ये बिहार के साथ साथ भारत की नई पहचान का केंद्र बनेगा। देश दुनिया के छात्र इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे। 

कुलपति प्रो. सुनैना सिंह नेजानकारी देते हुए  कहा कि अब तक विवि निर्माण में 17 देशों का साथ मिला है। हमारे 80 प्रतिशत छात्र विदेश के हैं। कई देशों के छात्रों ने स्कूल आफ हिस्टोरिकल स्टडीज और स्कूल आफ इनवायरमेंट स्टडीज के लिए नामांकन लिए हैं।

पटना हाईकोर्ट में 12वीं पास के लिए भर्तियां, वेतन 81,1000

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना हाईकोर्ट में 12वीं पास के लिए भर्तियां निकली हैं। इसके लिए कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का विवरण : पटना हाईकोर्ट में आशुलिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर टाइपिस्ट के 159 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास, स्नातक आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष एवं अधिक से अधिक 37 वर्ष होना चाहिए।

आवेदन की तिथि : पटना हाईकोर्ट के इन पदों पर आप 1 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://patnahighcourt.gov.in/

वेतनमान : 25,500 – 81,1000/-रूपये प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : पटना।

लखनऊ : यूपी के 12 आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के 12 आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई हैं। इन कॉलेजों में मानक पूरे न मिलने पर मान्यता निरस्त करने का फैसला किया गया हैं। 

खबर के अनुसार  केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौजूद 12 निजी कॉलेजों की मान्यता इस सत्र के लिए निरस्त करने का फैसला किया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 

केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद के इस फैसले से बीएएमएस की 880 सीटें फंस गई हैं। आयुष काउंसलिंग के प्रभारी डॉ. उमाकान्त के मुताबिक 12 कॉलेजों में 880 बीएएमएस की सीटें थीं। इन सीटों को अब लिस्ट से हटा दिया गया हैं।

यूपी के 12 आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द, देखें लिस्ट?

अपेक्स मेडिकल कॉलेज मिर्जापुर, 

भगवंत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बिजनौर, 

प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हाथरस, 

शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बलिया, 

जेडी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़,

केवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज आगरा, 

एमडी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज आगरा, 

डॉक्टर अनार सिंह मेडिकल कॉलेज फर्रुखाबाद, 

शहीद नरेंद्र आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़, 

एस एन एस के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर, 

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज शिकोहाबाद-फिरोजाबाद, 

डॉ. उमाकान्त के मुताबिक श्री कृष्ण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज वाराणसी, 

पटना से अहमदाबाद, चंडीगढ़, पुणे, चेन्नई, लखनऊ के लिए शुरू होगी विमान सेवा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से अहमदाबाद, चंडीगढ़, पुणे, चेन्नई, लखनऊ के लिए एक-एक जोड़ी विमानों का परिचालन शुरू किया जायेगा। इससे लोगों को आने-जाने की परेशानी दूर होगी।

खबर के अनुसार होली में घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए निजी विमानन कंपनियों ने पटना के लिए अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की हैं। इसके लिए समर शेड्यूल भी जारी किया गया हैं। पटना एयरपोर्ट से अब प्रतिदिन 100 विमानों का संचालन किया जायेगा।

पटना से पुणे, पटना से चंडीगढ़, पटना से रांची, पटना से अहमदाबाद, पटना से लखनऊ, पटना से मुंबई, पटना से दिल्ली, पटना से बेंगलुरु, पटना से हैदराबाद, पटना से कोलकाता रूट पर भी विमानों का अतरिक्त संचालन शुरू किया जायेगा।

किस रूट पर कितने विमान।

दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर प्रतिदिन 20 विमानों का संचालन होगा। 

बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु रूट पर 7 जोड़ी विमानों का संचालन होगा। 

पटना-कोलकाता-पटना रूट के लिए पांच जोड़ी विमानों का संचालन होगा। 

पटना-हैदराबाद-पटना रूट के लिए पांच जोड़ी विमानों का संचालन होगा। 

अहमदाबाद, चंडीगढ़, पुणे, चेन्नई एवं लखनऊ के लिए एक-एक जोड़ी विमानों का संचालन होगा।

दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ, आगरा में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट जारी, जानिए

न्यूज डेस्क: दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ, आगरा समेत देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट जारी कर दिए गए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियां हर महीने के पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर का रेट जारी करती हैं। उसी के अनुसार गैस सिलेंडर की बिक्री होती।

खबर के अनुसार एक मार्च को जारी घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में तेल कंपनियों ने किसी तरह के बदलाव नहीं किये हैं। हालांकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया गया हैं। इनके दामों में करीब 105 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई हैं।

जानकारों की मानें तो रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में जबरदस्त उछाल देखि जा रही हैं। ऐसे में इसका असर एलपीजी गैस पर भी पड़ रहा हैं। हालांकि देश के कई राज्य में चुनाव हो रहे हैं। जिससे घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि नहीं हो रही हैं। लेकिन चुनाव बाद इसके दामों में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। 

दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ, आगरा में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट जारी, जानिए?

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : 899.50 रुपये।

गुरुग्राम में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : 908.50 रुपये।

मेरठ में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : 897.50 रुपये।

लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : 937.50 रुपये।

आगरा में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : 912.50 रुपये।

गुरुग्राम, करनाल और अम्बाला में निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और अम्बाला में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां कई संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा कर सकते हैं।

1 .श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : टीम लीड्स, जूनियर टीम लीड्स और इंटर्न्स। 

 योग्यता : स्नातक। 

 पदों की संख्या : कुल 20 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक :  www.svsu.ac.in

2 .नेशनल डेरी रिसर्च इंस्टिट्यूट, करनाल में भर्तियां। 

 पद का नाम : ऑफिस असिस्‍टेंट,सीनियर रिसर्च फेलो, जूनियर रिसर्च फेलो

 योग्यता : ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट। 

 पदों की संख्या : कुल 30 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.ndri.res.in

3 .भारत संचार निगम लिमिटेड, अम्बाला में भर्तियां। 

 पद का नाम : डिप्लोमा प्रशिक्षु

 योग्यता : डिप्लोमा पास। 

 पदों की संख्या : 27 पद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.bsnl.co.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप हरियाणा के गुरुग्राम, करनाल और अम्बाला में नौकरी करना चाहते हैं तो इन संस्थानों के वेबसाइट पर जा कर जल्द से जल्द आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिलों के प्राइवेट स्कूलों में होगा मुफ्त एडमिशन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर समेत सभी जिलों के मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को मुफ्त में एडमिशन दिया जायेगा। इसके लिए आप आज से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

खबर के अनुसार बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम आरटीई के तहत कक्षा एक और प्री प्राइमरी की 25 प्रतिशत सीटों पर तीन चरणों में प्रवेश दिए जाएंगे। पहले चरण के लिए आप 2 मार्च से 25 मार्च तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

वहीं दूसरे चरण में 2 से 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि तृतीय चरण में 2 मई से 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जायेंगे। आप आधिकारिक वेबसाइट  rte25.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। 

इन लोगों का होगा मुफ्त एडमिशन। 

एससी, एसटी, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग, एचआईवी या कैंसर से पीड़ित माता-पिता के बच्चे या निराश्रित बच्चे। साथ ही साथ बीपीएल कार्डधारक, दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन प्राप्त करने वाले परिवार को भी इसका लाभ मिलेगा। 

पटना, बक्सर, सीवान, दरभंगा समेत प्रदेशभर के लोग कराये जमीन सर्वे, जानें नियम-कानून


न्यूज डेस्क:
पटना, बक्सर, सीवान, दरभंगा समेत प्रदेशभर के लोग अपने जमीन का सर्वे आवश्य कराये। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सभी जिलों में जमीन सर्वे का काम शुरू हो गया हैं। पहले चरण में 20 जिलों के बाद दूसरे चरण में 18 जिलों में जमीन सर्वे शुरू किया गया हैं। 

पटना, बक्सर, सीवान, दरभंगा समेत प्रदेशभर के लोग कराये जमीन सर्वे, जानें नियम-कानून?

जमीन बाप-दादा के नाम हैं : अगर जमीन बाप दादा के नाम हैं तथा वो जीवित नहीं हैं तो आप वंशावली बनाकर जमीन का सर्वे कराये। 

जमीन आपके नाम हैं : अगर जमीन आपके नाम हैं तो जमीन के केवाला पेपर से जमीन सर्वे को आसानी से करा सकते हैं।

जमीन का कागज नहीं : अगर जमीन का कागज नहीं हैं तो आप बिहार भूमि की वेबसाइट से जमीन का कागज फ्री में निकाल सकते हैं। 

आप बिहार में नहीं हैं : अगर आप बिहार में नहीं रहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा भी अपने जमीन का सर्वे करा सकते हैं। DLRS की अधिकारिक वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जा कर Online Survey Form लिंक पर क्लिक करके सर्वे फॉर्म भर सकते हैं।

जमीन का बंटवारा हुआ हैं : अगर आपके जमीन का अभी-अभी बटवारा हुआ हैं तो आप पंचनामा के द्वारा भी जमीन सर्वे करा सकते हैं।

जमीन पर मुकदमा हैं : अगर आपके जमीन पर मुकदमा हैं तो आप कोर्ट द्वारा जारी आदेश के कागजातों से सर्वे करा सकते हैं।

जमीन गिरवी हैं : अगर जमीन गिरवी हैं तथा जमीन के कागज बैंक में जमा हैं तो आप बैंक एग्रीमेंट पेपर से जमीन सर्वे करा सकते हैं।

जबलपुर, रेवा, रायसेन, भोपाल में निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के जबलपुर, रेवा, रायसेन, भोपाल में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों ने नोटिश भी जारी किया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो नोटिश को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

1 .नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ, जबलपुर में भर्तियां। 

 पद का नाम : परियोजना अनुसंधान सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर बी, अन्य पद।

 योग्यता : 12वीं, बीएससी, एमएससी।

 पदों की संख्या : 02 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.nirth.res.in

2 .सैनिक स्कूल रेवा में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : नर्सिंग, महिला सामान्य कर्मचारी

 योग्यता : 10वीं, डिप्लोमा, बीएससी।

 पदों की संख्या : कुल 4 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.sainikschoolrewa.ac.in

3 .केंद्रीय विद्यालय रायसेन में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : नर्स, कंप्यूटर शिक्षक, अन्य पद। 

 योग्यता : स्नातक, बीएड, डिप्लोमा।

 पदों की संख्या : कुल 7 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.raisen.kvs.ac.in

4 .नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन, भोपाल में भर्तियां। 

 पद का नाम : प्रधान डिजाइनर, डिजाइनर, संकाय,

 योग्यता : B.Tech/B.E, Diploma, B.Des.

 पदों की संख्या : कुल 23 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.nidmp.ac.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप जबलपुर, रेवा, रायसेन, भोपाल में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें। इसके बाद दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

सैनिक स्कूल मैनपुरी में 14 पदों पर निकली भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक स्कूल मैनपुरी में 14 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : सैनिक स्कूल मैनपुरी में लैब असिस्टेंट, लाइब्रेरियन के 14 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योग्यता : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार  Any Graduate, B.A, B.Com, B.Ed, B.Sc, Diploma, B.Lib, 12TH, 10TH, D.P.Ed आदि निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : सैनिक स्कूल मैनपुरी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सैनिक स्कूल मैनपुरी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.sainikschoolmainpuri.com/noti

नौकरी करने का स्थान : मैनपुरी। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 मार्च 2022

वेतनमान : नियमानुसार।

पटना, भागलपुर, नालंदा, पूर्णिया समेत सभी जिलों में ऐसे करें फर्जी जमीन की पहचान

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, नालंदा, पूर्णिया समेत सभी जिलों में आये दिन जमीन फर्जीवाड़े की शिकायत आती रहती हैं। कई जमीन बेचने वाले दलाल लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर जमीन बेचने की कोशिश करते हैं। इससे आम आदमी को कई तरह के आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप बिहार के शहरों में जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आप जमीन को सही तरीकों से पहचान आवश्य करें। साथ ही साथ आप ये पता करें की आप जो जमीन खरीद रहे हैं उस जमीन का असली मालिक कौन हैं।

पटना, भागलपुर, नालंदा, पूर्णिया समेत सभी जिलों में ऐसे करें फर्जी जमीन की पहचान?

1 .आप सबसे पहले जमीन बेचने वाले से जमीन की पुरानी रजिस्ट्री पेपर की मांग करें और उसे नजदीक के निबंधन कार्यालय में जा कर जांच कराये। 

2 .आप बिहार भूमि की अधिकारी वेबसाइट पर जा कर जमीन का खसरा, खतैनी, नकल को ऑनलाइन के द्वारा चेक करें। 

3 .आप जमीन बेचने वाले से जमीन का पुराना और नया रसीद की मांग करें। इन सभी दस्तावेजों से आप ये पता करें की इसमें कोई भिन्नता तो नहीं हैं।

4 .अगर जमीन कोई कंपनी के द्वारा बेचीं जा रही हैं तो उस कंपनी की जांच रेरा कार्यालय में जा कर आवश्य करें और कंपनी के बारे में पता करें। 

5 .आप जमीन खरीदने से पहले किसी अच्छे वकील से राय लें। साथ ही साथ आप सीधे जमीन मालिक से मिलकर बात करें। 

6 .आप जो भी जमीन खरीद रहे हैं उस जमीन का बिना एग्रीमेंट कराये पैसे की लेन-देन भूलकर भी ना करें। आप जमीन का एग्रीमेंट पहले करा लें, इसके बाद पैसा दें।

लखनऊ विश्वविद्यालय में 5 मार्च से होगी बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा


न्यूज डेस्क
: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 मार्च से लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी। इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय समेत 30 कॉलेजों में सेंटर बनाया गया हैं। 

खबर के अनुसार लखनऊ विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में बीएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मार्च, नौ मार्च एवं 11 मार्च 2022 को होगी। इसको लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया हैं। सुबह नौ से 12 बजे की पाली में एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। 

आपको बता दें की पांच मार्च को मेजरमेंट एण्ड इवैलुएशन इन एजुकेशन का एग्जाम  लिया जायेगा। वहीं नौ मार्च को थियोरिटिकल फाउण्डेशन ऑफ करिकुलम का एग्जाम होगा। जबकि 11 मार्च को गाइडेंस ऑफ काउसलिंग की परीक्षा होगी।

मिली जानकारी के अनुसार बीएड परीक्षा के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय समेत 30 कॉलेजों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। नकल मुक्त परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए सभी सेंटरों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसकी निगरानी में एग्जाम लिया जायेगा। 

एग्जाम से संबंधित सूचना के लिए वेबसाइट : https://www.lkouniv.ac.in/

लखनऊ, मेरठ, कानपूर, गोरखपुर में कैसे करें पुश्‍तैनी प्रॉपर्टी में अपने हिस्‍से का दावा

न्यूज डेस्क: लखनऊ, मेरठ, कानपूर, गोरखपुर में कई सारे लोग ऐसे हैं जिनके पास पुश्तैनी प्रॉपर्टी हैं। लेकिन कुछ लोगों को उनका बड़ा भाई, चाचा या परिवार के कोई अन्य सदस्य उन्हें पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आप कानून के अनुसार पुश्‍तैनी प्रॉपर्टी में अपने हिस्‍से का दावा कैसे कर सकते हैं। 

पुश्‍तैनी प्रॉपर्टी है क्या : कानून के अनुसार पुश्‍तैनी प्रॉपर्टी उस प्रॉपर्टी को कहते हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं। यानी की दादा, परदादा के नाम की जमीन पुश्तैनी जमीन की श्रेणी में आता हैं। इस जमीन पर बेटा और बेटी दोनों को जन्म से अधिकार होता हैं।

लखनऊ, मेरठ, कानपूर, गोरखपुर में कैसे करें पुश्‍तैनी प्रॉपर्टी में अपने हिस्‍से का दावा?

1 .पुश्तैनी और पिता की प्रॉपर्टी में अपना हिस्‍सा चाहिए तो इसके लिए आपको कई तरह के क़ानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा। 

2 .अगर आप पुश्तैनी जमीन का वारिस हैं तो आप सीधे कोर्ट में प्रॉपर्टियों का बंटवारा करने के लिए वकील की मदद से आवेदन दे सकते हैं।

3 .अगर पिता विना वसीहत लिखे इस दुनिया से गुजर गए हैं तो उनकी संपत्ति पर अपने हिस्से का दावा करने के लिए आपको सक्‍सेशन सर्टिफिकेट के लिए अप्‍लाई करना होगा। 

4 .सक्सेशन सर्टिफिकेट यानी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र कानूनी उत्तराधिकारी को सत्यापित करता है। यह उत्तराधिकार कानूनों के अनुसार मृतक की चल-अचल संपत्ति को पाने का हक देता है। 

5 .सक्‍सेशन सर्टिफिकेट पाने के लिए आपको सिविल कोर्ट या हाई कोर्ट में एप्‍लीकेशन फाइल करनी होगी। इसके बाद आपको पिता की संपत्ति में हिस्सा मिल जायेगा।

मेरठ, मुरादाबाद, गोरखपुर, बरेली के लोग 5 मिनट में बनाएं जाति और आय प्रमाण पत्र

न्यूज डेस्क: मेरठ, मुरादाबाद, गोरखपुर, बरेली के लोग 5 मिनट में जाति और आय प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही साथ अप्लाई करने के दो सप्ताह के अंदर ऑनलाइन के द्वारा इन प्रमाणपत्रों को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए इन्हे भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार ने सभी तरह के प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। इससे आम आदमी के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा हैं तथा लोग आसानी से घर बैठे जाति, आय प्रमाणपत्र बना रहे हैं।

जाति प्रमाणपत्र क्या हैं: आपको बता दें की जाति प्रमाणपत्र उन नागरिकों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज हैं जो एससी, एसटी, ओबीसी जैसे पिछड़े समुदाय वर्ग के हैं। जाति प्रमाणपत्र के द्वारा इन समुदाय के लोगों को कई तरह की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। स्कूल, कॉलेज आदि में नामांकन के लिए आरक्षण दिए जाते हैं। सरकारी नौकरियों में भी इसकी ज़रूरत पड़ती हैं।

आय प्रमाणपत्र क्या हैं : दरअसल आय प्रमाण पत्र राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज है जो एक परिवार की वार्षिक आय को मान्य करता है। इससे ये पता चलता हैं की उस व्यक्ति के परिवार की वार्षिक आय कितनी हैं।

मेरठ, मुरादाबाद, गोरखपुर, बरेली के लोग 5 मिनट में बनाएं जाति और आय प्रमाण पत्र?

1 . जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ई-डिस्ट्रिक यूपी की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जाये। 

2 .इसके बाद आपको होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना हैं और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना हैं। 

3 .अब आपको लॉगिन करना हैं और आवेदन भरे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

4 .इसके बाद आपको जाति और निवास में में से जो भी बनाना है उसपर क्लिक करें। 

5 .अब UP Caste Certificate Application Form खुलेगा उसे सही से भरकर सब्मिट करें। 

6 .सभी आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करें। आपका आवेदन पूरा हो जायेगा, इसका मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर आ जायेगा।

7 .15 दिन के अंदर इसी वेबसाइट से आप अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

पटना, मुजफ्फरपुर, रांची में निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पटना, मुजफ्फरपुर, रांची में बंपर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग इन शहरों में नौकरी करना चाहते हैं वो अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

1 .स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार, पटना में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

 योग्यता : B.Sc, GNM

 पदों की संख्या : 4050 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 03 मार्च 2022

 आवेदन करने के लिए वेबसाइट : www.statehealthsocietybihar.org

2 .टाटा मेमोरियल सेंटर, मुजफ्फरपुर में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : चालक

 योग्यता : 10वीं पास।

 पदों की संख्या : 3 पद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 मार्च 2022

 आवेदन करने के लिए वेबसाइट : www.tmc.gov.in

3 .सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च, रांची में भर्तियां। 

 पद का नाम : परियोजना सहायक, अन्य पद।

 योग्यता : बीटेक, डिप्लोमा, एमएससी। 

 पदों की संख्या : 60 पद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2022

 आवेदन करने के लिए वेबसाइट : www.cimfr.nic.in

ऐसे करें आवेदन : पटना, मुजफ्फरपुर, रांची में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पटना, नालंदा, बक्सर समेत सभी जिलों में छात्राओं को 50-50 हजार रुपये देगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने अपने बजट सत्र के दौरान ये घोषणा किया हैं की राज्य में ग्रेजुएशन पास करने वाली सभी छात्राओं को 50-50 हजार रुपये सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे। 

नीतीश सरकार ने ऐलान किया है की सशक्त महिला सक्षम योजना के अंतर्गत 12वीं पास सभी लड़कियों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं ग्रेजुएशन पास लड़कियों को सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की वित्तीय मदद दिया जायेगा। 

बता दें की सोमवार को बिहार सरकार ने विधानसभा में  अपना बजट पेश किया। जिसमें सरकार के द्वारा कई बड़ी घोषणाएं की गई। इसमें महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। राज्य की महिलाओं के लिए सरकार ने कई तरह की घोषणाएं की।

वहीं  सरकार ने बजट के दौरान स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का भी प्रावधान किया। इसके तहत छात्रों को 12वीं पास के बाद आगे की पढ़ाई के लिए लोन दिया जायेगा। इसके लिए सरकार ने 1,17,230 छात्रों के लिए 700 करोड़ का बजट रखा हैं।

Russia-Ukraine War: रूस की फुटबॉल टीम को FIFA ने किया सस्पेंड, खिलाड़ी परेशान

न्यूज डेस्क: रूस को यूक्रेन पर हमला करना अब भारी पड़ता जा रहा हैं। रूस जिस तरह से यूक्रेन को बर्बाद कर रहा हैं। उसी तरह से दुनिया के अलग-अलग संस्थान रूस के खिलाड़ियों पर भी बैन लगा रहे हैं तथा उसे बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक FIFA और UEFA ने रूस की फुटबॉल टीमों और उसके खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिए हैं। अब रूस फुटबॉल का वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तथा उसके खिलाड़ी दुनियाभर में आयोजित होने वाले फुटबॉल लीग में भी हिस्सा नहीं लेंगे।

बता दें की रूस की फुटबॉल टीम ना तो वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेल पाएगी और ना ही उसके क्लब UEFA की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने दिया जायेगा। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भी रूसी खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया हैं।

जानकारों की मानें तो रूस का यूक्रेन पर हमला करना उनके खिलाड़ियों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा हैं। जिससे रूस के खिलाड़ी परेशान नजर आ रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने युद्ध रोकने तक की अपील की हैं। आज के समय में रूस पूरी दुनिया से कटता जा रहा हैं। यहां तक की ओलंपिक समिति ने भी व्लादीमीर पुतिन को 2011 में दिये गये ‘ओलंपिक आर्डर’ को वापस ले लिया है। 

शिमला में 60 पदों पर निकली भर्तियां, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 60 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। 

पदों का विवरण : सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड ने Graduate Apprentice, Technician Apprentice के 60 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार डिप्लोमा, आईटीआई आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा।

आवेदन की तिथि :

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 28 फरवरी 2022

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2022 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://sjvnindia.com/

नौकरी करने का स्थान : शिमला, हिमाचल प्रदेश। 

दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत देशभर के लिए 155 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत देशभर के युवाओं के लिए 155 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। ये भारतीय भारतीय नौसेना में होगी। इसके लिए नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। आवेदन शुरू कर दिया गया हैं। 

पदों का विवरण : आपको बता दें की इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमिशन से 155 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

योग्यता : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक पास होना चाहिए। 

आवेदन की तिथि : भारतीय नौसेना के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की भारतीय नौसेना के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा। इसके बारे में पूरी जानकारी नोटिश से प्राप्त करें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in

नौकरी करने का स्थान : देशभर में कहीं भी।

मुंबई के बैंक ऑफ बड़ौदा में 42 पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: मुंबई के बैंक ऑफ बड़ौदा में 42 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में मनेजर के 42 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। आप फटाफट आवेदन को पूरा करें। 

योग्यता : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार B.E, B.Tech, C.A, Graduate, M.Tech, Master Degree डिग्री आदि निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 28 फरवरी, जबकि अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन शुल्क : GEN/ OBC के लिए आवेदन शुल्क 600/-रुपया, जबकि SC/ ST/ PWD/ Woman के लिए आवेदन शुल्क 100/-रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक साइट: https://www.bankofbaroda.in/

नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

पटना में 5 मार्च तक मिलेगा STET-2019 का अंक पत्र

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में 2 मार्च से 5 मार्च तक STET-2019 का अंक पत्र दिया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। छात्र अपना अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

खबर के अनुसार पटना जिला को प्राप्त STET-19 के अंक पत्रों की कुल संख्या लगभग 17000 है, सभी अभ्यर्थी से अनुरोध किया गया हैं की वो अपने दस्तावेजों को लेकर राजकीय बालक उच्च विद्यालय राजेंद्र नगर पटना में बनाए गए काउंटर से अपना अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं। 

आपको बता दें की पटना के राजेंद्रनगर में बनाये गए काउंटर सेंटर पर 5 मार्च तक 17000 स्टूडेंट्स को अंकपत्र दिया जाएगा। जो छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित STET परीक्षा 2019 में भाग लिए थें वो अंक पत्र रिसीव कर लें।

अंक पत्र वितरण का समय : वितरण कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। 

अंक पत्र वितरण का स्थान : राजकीय बालक उच्च विद्यालय राजेंद्र नगर पटना।