HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

बलरामपुर जालौन, मिर्जापुर में महिला बटालियन की स्थापना

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ, गोरखपुर व बदायूं के बाद यूपी के बलरामपुर जालौन, मिर्जापुर में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई हैं। ये प्रक्रिया इन जिलों में तीन और महिला पीएसी बटालियन की स्थापना को लेकर किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में तीन और महिला पीएसी बटालियन की स्थापना किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसके लिए बलरामपुर जालौन, मिर्जापुर में भूमि अधिग्रहण का काम भी किया जा रहा हैं।

आपको बता दें की इससे पहले यूपी के लखनऊ, गोरखपुर व बदायूं में तीन महिला पीएसी बटालियन की स्थापना का निर्णय किया गया था। लखनऊ व गोरखपुर में महिला पीएसी बटालियन के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं। जबकि बदायूं में महिला बटालियन का निर्माण कार्य शुरू हो गया हैं। 

प्रदेश में बेटियों व महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार ने बलरामपुर, जालौन, मिर्जापुर में भी महिला पीएसी बटालियन स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए इन जिलों में जमीन चिन्हित कर लिया गया हैं।

लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिलों में स्थापित होंगे खेलो इंडिया सेंटर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिलों में एक जिला एक खेल योजना के अंतर्गत खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किये जाएंगे। इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने जानकारी देते हुए कहा है की एक जिला एक खेल योजना के तहत सभी जिलों में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी। इस योजना को उत्तर प्रदेश में लागू किया जायेगा।

आपको बता दें की इस योजना के तहत  ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अब ब्लाक स्तर पर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही साथ खेल से संबंधित सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी। वहीं खिलाड़ियों को खेल सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए जियो टैगिंग कराई जा रही हैं। 

खेल मंत्री ने राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। इस कैलेंडर के तहत युवा विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और उसकी तैयारी भी कर सकते हैं।

पटना, बक्सर, दरभंगा समेत 18 जिलों में इन कागजों से कराएं जमीन सर्वे

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बक्सर, दरभंगा समेत 18 जिलों में जमीन सर्वे की प्रक्रिया को शुरू किया गया हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के इन जिलों में आप अपने जमीन के किसी भी दस्तावेज के साथ जमीन सर्वे करा सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार पहले चरण में बिहार के 20 जिलों में जमीन सर्वे चल रहा था। लेकिन दूसरे चरण में  पटना, बक्सर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, भोजपुर, सारण, सीवान, औरंगाबाद, कैमर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज और नवादा में सर्वे शुरू किया गया हैं। 

आपको बता दें की इस सर्वे के दौरान आपको जमीन के ब्योरा के लिए प्रपत्र-2 फॉर्म को भरना होगा। इस फॉर्म में आपको जमीन से संबंधित पूरी जानकारी देनी होगी। वहीं अगर जमीन दादा परदादा की हैं तो वंशावली 2 पृष्ठों के प्रपत्र-391 फॉर्म को भरकर सर्वे शिविर में जमा करना होगा।

इन कागजों से कराये जमीन सर्वे : बता दें की जमीन सर्वे के दौरान जमीन के सही सत्यापन के लिए आपको जमीन से संबंधित कोई भी कागजात जैसे की खतियान, केवाला, रसीद, नकल, खसरा-खतौनी आदि जमा करना होगा। इन कागजातों से आप जमीन का सर्वे करा सकते हैं।

ऐसे निकालें जमीन के कागज : अगर आपके पास जमीन के कागजात नहीं हैं तो आप बिहार भूमि की वेबसाइट से जमीन के कागजात निकाल सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर विजिट करें।

पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों के किसानों को मिल रहा 60 हजार रुपये का अनुदान

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों के किसानों को 60 हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा। ये अनुदान किसानों को फसल कटाई में इस्तेमाल होने वाली रीपर मशीन की खरीद पर दी जाएगी।

खबर के अनुसार  रीपर मशीन एक ऐसा कृषि यंत्र है, जो फसलों को जड़ों के पास से ही कटाई करता हैं। यह कृषि यंत्र कटी हुई फसलों को दाहिने तरफ लाइन में लगाते हुये आगे बढ़ता है। आज के समय में फसल कटाई के लिये इस यंत्र को बहुत लाभकारी माना जाता हैं। 

आपको बता दें की इस रीपर मशीन की खरीद पर अब किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी यानी 60,000 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य के किसान ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और इस मशीन को खरीद सकते हैं। 

कितना मिलेगा अनुदान : सामान्य वर्ग के किसानों को 40%  यानी अधिकतम 50,000 रुपये। जबकि एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के किसानों को50%  यानी अधिकतम 60,000 रुपये का अनुदान दिया जायेगा। 

आवेदन क्र लिए वेबसाइट लिंक : राज्य के किसान कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत रीपर मशीन की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये आधिकारिक वेबसाइट www.farmech.bih.nic.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में 12 पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में 12 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए दो अलग-अलग संस्थानों ने अपने-अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। आवेदन शुरू हो चूका हैं। 

1 .Rail India Technical and Economic Service (RITES) में निकली वैकेंसी। 

 पद का नाम : इंजीनियर। 

 योग्यता : बीई, बीटेक। 

 पदों की संख्या : कुल 11 पद। 

 वेतनमान : 40040(Per Month)

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : गुरुग्राम। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 अक्टूबर 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : http://hindi.rites.com

2 .ट्रांसलेशनल स्वास्थ एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में निकली भर्तियां। 

 पद का नाम : प्रयोगशाला तकनीशियन

 पदों की संख्या : कुल 01 पद। 

 योग्यता : ग्रेजुएट्स। 

 वेतनमान : 25000(Per Month)

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : फरीदाबाद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 अक्टूबर 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : http://www.thsti.res.in/

ऐसे करें अप्लाई : हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिश को जरूर पढ़ें। इससे आवेदन करने में आसानी होगी।

पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत बिहार में बाप-दादा की संपत्ति पर किसका अधिकार

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन संपत्ति को लेकर आये दिन विवाद की घटना होती रहती हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण कई बार लोग दूसरे की संपत्ति पर भी अपने हिस्से का दावा करने लगते हैं। आज इसी विषय में कानून के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत बिहार में बाप-दादा की संपत्ति पर किसका अधिकार होता हैं।

पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत बिहार में बाप-दादा की संपत्ति पर किसका अधिकार?

1 .कानून के अनुसार बिहार में बाप-दादा के पास अगर कोई पुश्तैनी संपत्ति हैं तो उसपर उनके बेटे और बेटी का जन्म से बराबर का अधिकार होता हैं। 

2 .आपको बता दें की पिता या दादा चाहें तो भी अपने बेटी और बेटो को पुश्तैनी जमीन में हिस्सा देने से मना नहीं कर सकते हैं। 

3 .हालांकि अगर पिता या दादा से अपनी कमाई से कोई संपत्ति खरीदी या बनाई हैं तो वो जिसे चाहें उस संपत्ति को दे सकते हैं।

4 .अगर पिता ने खुद की कमाई से कोई संपत्ति खरीदी हैं और बिना वसीहत उनकी मौत हो जाती हैं तो उस संपत्ति पर बेटा और बेटी दोनों हिस्से का दावा कर सकते हैं। 

5 .वहीं बाप-दादा के पुश्तैनी संपत्ति पर बेटी का हिस्सा जन्म से सिद्ध होता हैं। कोई भी बेटा इसे देने से मना नहीं कर सकता हैं।

झारखंड के रांची में डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत 33 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: झारखंड के रांची में डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत 33 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां Central Institute of Psychiatry, Ranchi के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार फटाफट अप्लाई करें। 

पदों का विवरण : Central Institute of Psychiatry, Ranchi ने असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अटेंडेंट समेत 33 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 12वीं, स्नातक, पीजी, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की Central Institute of Psychiatry, Ranchi के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Central Institute of Psychiatry, Ranchi की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://cipranchi.nic.in/

नौकरी करने का स्थान : रांची, झारखंड।

पटना में 29 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप, 1000 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कल यानि की 29 सितंबर को पटना में जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस जॉब कैंप की मदद से बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार पटना नियोजन भवन के छठे तल पर मॉडल करियर सेंटर के द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। इस जॉब कैंप में 12वीं से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आप अपने दस्तावेजों के साथ यहां उपस्थित हो सकते हैं।

आपको बता दें की यहां पर डोर-टू-डोर डिलिवरी ब्वॉय के लिए कुल 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। वहीं चयनित उम्मीदवारों को 15 से 19 हजार रुपया प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी।

इस जॉब कैंप में आने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित किया गया हैं। आप 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार के बीच उपस्थित हो कर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें।

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया डीए

नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

खबर के अनुसार बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया गया हैं। मोदी सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो रही हैं।

बता दें की मोदी सरकार के इस फैसले से 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जायेगा। इससे इनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। 

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में यह बढ़ोतरी जुलाई से लेकर दिसंबर 2022 के लिए है। अच्छी बात यह हैं की केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ में नये डीए का लाभ मिलेगा। यानि की अक्टूबर के महीने में ही कर्मचारियों को उनका पिछले 3 महीने का एरियर भी मिल जायेगा।

बिहार के सात हजार स्कूलों में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सात हजार स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ये भर्ती राज्य के प्लस टू स्कूलों में होगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार प्रदेश में 9300 प्लस टू स्कूल हैं। इसमें से करीब दो हजार स्कूलों में करीब ढाई हजार अतिथि शिक्षक पहले से काम कर रहे हैं। सरकार ने फैसला किया हैं की शेष सात हजार स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की जल्द ही भर्ती की जाएगी। 

आपको बता दें की शिक्षा विभाग ने प्लस टू स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्राइमरी और मध्य स्कूलों से प्रोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों की तलाश की हैं। जल्द ही राज्य के प्लस टू स्कूलों में टीचरों के खाली पड़े पदों पर अतिथि शिक्षकों को बहाल किया जा सकता हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में छठे चरण के तहत केवल 2716 शिक्षक नियुक्त की जा सकी हैं। जबकि 29998 पद रिक्त रह गये हैं। हालांकि इन पदों को सातवें चरण से भी भरा जायेगा। 

दिल्ली से बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर होते हुए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: त्योहारों के इस सीजन में घर जानें की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे दिल्ली से बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर होते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार ट्रेन नंबर 01662/01661 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 29 सितंबर से 10 नवंबर तक जबकि सहरसा से 30 सितंबर से 11 नवंबर तक चलेगी। यात्रीगण IRCTC की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। 

दिल्ली से बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर होते हुए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 01662 : यह ट्रेन आनंद विहार से सुबह 11:10 बजे चलेगी और हापुड़ से दोपहर 12:18 बजे, मुरादाबाद से 1:53 बजे, बरेली से 3:13 बजे, हरदोई से शाम 4: 58 बजे चलकर लखनऊ शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन रात 12:15 बजे गोरखपुर, 1:07 बजे देवरिया सदर, 2:20 बजे सीवान, 3:20 बजे छपरा, सुबह 4:30 बजे हाजीपुर, 5:35 बजे मुजफ्फरपुर, 6:30 बजे समस्तीपुर, 6:54 बजे दलसिंगसराय, 7:40 बजे बरौनी, 8:06 बजे बेगूसराय,8:42 बजे खगड़िया, 9:55 बजे सिमरी बख्तियारपुर होते हुए 11:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01661 : यह ट्रेन सहरसा से दोपहर 2:30 बजे चलकर रात 12:40 बजे गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन हरदोई , बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ के रास्ते दोपहर 1:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

पंचकुला, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत हरियाणा में 7471 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: पंचकुला, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत हरियाणा में 7471 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

पदों का विवरण : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने टीचर के 7471 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता  B.Ed, B.PED, Diploma, Graduate डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए निर्देशों का पालन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.hssc.gov.in/

वेतनमान : 9300‐34800/- रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : हरियाणा के सभी जिले।

आइआइटी जोधपुर में 153 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आइआइटी जोधपुर में 153 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर सुप्रींटेंडेंट, सुप्रींटेंडेंट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, स्पोर्ट्स ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर के 153 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ग्रेजुएट्स, बीएससी, बीटेक, बीई, एमएससी, डिप्लोमा आदि।

आवेदन की तिथि : आपको बता दें की इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर की वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और फटाफट आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://oa.iitj.ac.in/Advertisement/IITJ22NAS47.pdf

नौकरी करने का स्थान : जोधपुर, राजस्थान।

नालंदा, पावापुरी, रजौली समेत इन शहरों में होगा प्रॉपटी सर्वे

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के नालंदा, पावापुरी, रजौली समेत कई शहरों में सरकार के द्वारा प्रॉपटी सर्वे किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के 62 छोटे बड़े शहरों में सरकार जीआईएस मैपिंग के तहत आपके मकान, दुकान और आपके शॉपिंग कंपलेक्स के साथ-साथ आपके दूसरे परिसरों का डाटा भी एकत्रित करेगी। इसको लेकर कर्मचारियों की 11 समूह बनाये गए हैं। हर समूह को 4 से 7 शहरों की जिम्मेवारी दी गई है। 

इन शहरों में होगा प्रॉपटी सर्वे। 

नालंदा, पावापुरी, कुदरा, कटोरिया, बौंसी, 

डोभी, इमामगंज, खिजरसराय, बारूण, देव, 

रजौली, घोसी, काको, कुर्था, मशरख, मांझी, कोपा, 

हथुआ, रामगढ़, चेनारी, दिनारा, काराकाट, रोहतास, 

मुरौल, सकरा, बरूराज, मीनापुर, तुर्की, कुढऩी, सरैया, 

एकगंरसराय,  पालीगंज, गढऩी, चौसा, ब्रह्मपुर, इटाढ़ी, 

हरनौत, सरमेरा, रहुई, चंडी, अस्थावां, परवलपुर, गिरियक, 

माधोपुर सुस्ता, लौरिया, मच्छरगांवा, जंदाहा, गोरौल, पातेपुर, 

तारापुर, संग्रामपुर, असरगंज, सूर्यगढ़ा, चेवारा, शेखोपुरसराय, 

अलौली, परबत्ता, मानसी, बेलदौर, हाटा, वजीरगंज, फतेहपुर,

पटना : बिहार में मैट्रिक पास के लिए बंपर वैकेंसी, करें अप्लाई

पटना न्यूज : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए  Department of Science and Technology Bihar ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार फटाफट आवेदन करें।

पद का नाम :  पदों की संख्या :

ऑफिस अटेंडेंट : कुल 238 पद।

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक पास होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके आवेदन आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट भी मिलेगी। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसके बारे में पूरी जानकारी नोटिश में दिया हुआ हैं। 

आवेदन के लिए डाइरेक्ट लिंक :

 https://dst.bihar.gov.in/OA/(S(grklnht4j1ql21j5wayswiab))/DSTOAD/Default.aspx

बिहार के बांका में 400 बालू माफियाओं पर होगी कार्रवाई

न्यूज डेस्क: बिहार के बांका से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बांका में बालू के अवैध खनन करने वाले 400 बालू माफियाओं की सूची तैयार कर ली गई हैं। इन 400 बालू माफियाओं पर पुलिस के द्वारा केस दर्ज किया जायेगा। साथ ही साथ इनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

आपको बता दें की बांका में इन सभी बालू माफियाओं पवार बालू के अवैध खनन, परिवहन, भंडारण व बिक्री से संबंधित शिकायत थाना में दर्ज करा दी गयी है। बहुत जल्द इन माफियाओं के अवैध संपत्तियों का मूल्यांकन कर उसे कुर्क किया जायेगा।

खबर के अनुसार खनन विकास पदाधिकारी ने इन माफियाओं पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सभी सीओ व थाना प्रभारी को दी हैं। ये लोग लंबे समय से नदी के बालू घाटों पर अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन अब इनपर सख्त एक्शन लेगी।

इन बालू माफियों पर होगी कार्रवाई। 

बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत  ककना, बलारपुर, देसड़ा, विदायडीह, मजलिशपुर, कुर्मा, डुबौनी, कुनौनी, साहेबगंज सहित अन्य घाट से जुड़े अवैध कारोबारियों को चिन्हित किया गया हैं।

अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमा, राजापुर,भदरिया, कुसुमखर, किशनपुर, वासुदेवपुर, मादाचक, जेठौरनाथ, लौसा, खंजरपुर, बड़हरा थाना क्षेत्र के प्रमुख बालू घाटों से जुड़े कारोबारियों को चिन्हित किया गया हैं।

बिहार के गया में 22 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई के आदेश, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार के गया से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के गया में 22 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है, जिससे जिले में हड़कंप मच गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी शिक्षकों के बीइटीइटी व सीटीइटी सर्टिफिकेट फर्जी पाये गये हैं। 

खबर के अनुसार ये सभी फर्जी शिक्षक 2014 व अन्य वर्षों में नियोजन इकाइयों के द्वारा बहाल हुए थें। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने संबंधित नियोजन इकाइयों को इनपर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जांच के दौरान इनमे से कई शिक्षकों का वेतन 2018 व 2019 से बंद है।

आपको बता दें की ये सभी शिक्षक गया जिले के डुमरिया व वजीरगंज प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में तैनात थें। पंचायत नियोजन इकाइयों को डुमरिया में सबसे अधिक 19 व वजीरगंज में तीन फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

वजीरगंज के स्कूलों में बहाल इन शिक्षकों पर कार्रवाई।

कंचन शर्मा प्राथमिक विद्यालय, मंझौली। 

सुनील कुमार प्राथमिक विद्यालय, मंझौली। 

संतोष कुमार प्राथमिक विद्यालय, बिहिआइन। 

डुमरिया के स्कूलों में बहाल इन शिक्षक पर कार्रवाई। 

रूबी कुमारी प्राथमिक विद्यालय, करमा। 

जवाहर प्रसाद प्राथमिक विद्यालय, करमा। 

नीतू कुमारी प्राथमिक विद्यालय, महुड़ी। 

संजय प्रसाद उर्दू प्राथमिक विद्यालय, सलैया। 

संजय कुमार प्राथमिक विद्यालय, बागपुर। 

दुर्गा प्रसाद प्राथमिक विद्यालय, रक्षेया। 

संजय कुमार प्राथमिक विद्यालय, चटकपुर। 

सत्येंद्र प्रसाद प्राथमिक विद्यालय हरिओ बारा। 

बेबी कुमारी प्राथमिक विद्यालय, तारचुआं। 

रूपा कुमारी प्राथमिक विद्यालय, तारचुआं। 

जितेंद्र कुमार प्राथमिक विद्यालय बुड्ढा बुड्ढी। 

निर्मल कुमार प्राथमिक विद्यालय, नोनीसोत। 

नीरू कुमारी प्राथमिक विद्यालय, राजबलिया। 

राजीव रंजन सिंह प्राथमिक विद्यालय, चटकपुर। 

उपेंद्र कुमार प्राथमिक विद्यालय अनरवल, सलैया। 

यासमीन खातून कन्या प्राथमिक विद्यालय, पनकरा। 

सतीश कुमार गुप्ता प्राथमिक विद्यालय, नयकाडीह। 

सुभाष कुमार प्रकाश प्राथमिक विद्यालय, नयकाडीह। 

मो नसीरउद्दीन खुस्तर खान प्राथमिक विद्यालय, चौरीटांड। 

हरियाणा के रोहतक में 24 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए हरियाणा के रोहतक में 24 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

पदों का विवरण : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने सहेयक प्रोफेसर, प्रयोगशाला सहायक, लैब असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट, चपरासी, चौकीदार, क्लर्क, आदि के 24 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार पोस्टग्रेजुएट्स, ग्रेजुएट्स, 12वीं, 10वीं, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया :  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://mdu.ac.in/

नौकरी करने का स्थान : रोहतक, हरियाणा।

यूपी के कानपुर में बनेगा ड्रोन सेंटर, अमौसी में सबसे बड़ा इंक्यूबेशन सेंटर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा कई तरह से बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी बीच सरकार ने कानपुर ड्रोन सेंटर और अमौसी में सबसे बड़ा इंक्यूबेशन सेंटर बनाने का निर्णय लिया हैं। 

खबर के अनुसार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा है की आईआईटी कानपुर में बहुत जल्द ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जायेगा। वहीं सबसे बड़ा इन्क्यूबेटर नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र अमौसी में बनेगा, इसके लिए जमीन ली जा रही है। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। अगर किसी व्यक्ति के पास अच्छे इनोवेटिव आइडिया हैं, लेकिन किसी कारण से उन्हें फंडिंग नहीं मिल पा रही है, तो ऐसे वक्तियों को सरकार मदद करेगी।

मुख्य सचिव ने स्टार्टअप नीति के अमल की समीक्षा करते हुए कहा है की कृषि, फूड, पर्यटन समेत हर एक क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए स्टार्टअप के लिए अनुकूल ईको सिस्टम, इन्क्यूबेटरों का नेटवर्क, इनोवेशन हब एवं देश का सबसे बड़ा इनक्यूबेटर स्थापित किया जायेगा।

पटना, बांका, पूर्णिया समेत सभी जिलों के किसानों को मिल रहा है 50% अनुदान

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, बांका, पूर्णिया समेत सभी जिलों के किसानों को जामुन की खेती करने पर 50% का अनुदान मिल रहा हैं। इसके लिए किसान ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में जामुन की खेती के लिये एक हेक्टेयर की इकाई लागत 60,000 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं अगर कोई किसान सरकार से अनुदान लेकर इसकी खेती करता हैं तो उसपर किसानों को 50 फीसदी राहत यानी 30,000 तक का अनुदान दिया जायेगा। 

आपको बता दें की बिहार में जामुन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार बागवानी विकास मिशन चलाया जा रही हैं। इस मिसन के तहत फलों और सब्जियों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी की जा रही हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। 

ऐसे करें आवेदन : जामुन की खेती पर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिये आप बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले वेबसाइट पोर्टल से इसके बाद में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बरेली में डेंगू का कहर, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बरेली में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं।

खबर के अनुसार राजधानी लखनऊ में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिनों के भीतर यहां 70 से ज्यादा लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ने लगी हैं तथा इससे बचने के लिए लोगों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। 

वहीं गोरखपुर जिले में सोमवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। जिससे यहां डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई हैं। सोमवार को नौ घरों की जांच में डेंगू के लार्वा भी मिले हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। 

कानपुर में दस दिन में डेंगू के 46 केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें 30 का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि  मंगलवार को बरेली में एक साथ 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां डेंगू के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गई हैं।

कोच्चि मेट्रो रेल में 35 पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: मेट्रो रेल में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोच्चि मेट्रो रेल में 35 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए मेट्रो रेल की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का नाम :   पदों की संख्या :

सिविल इंजीनियरिंग: कुल 14 पद।

आर्किटेक्चरल असिस्टेंट: कुल 2 पद।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: कुल 7 पद।

कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेनेंस: कुल 2 पद। 

सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग: कुल 2 पद। 

एचआर/एडमिन (बीकॉम/बीए अंग्रेजी): कुल 5 पद। 

कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी: कुल 2 पद।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: कुल 1 पद।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीएससी, बीटेक, बीई, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कोच्चि मेट्रो रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : http://boat-srp.com/

नौकरी करने का स्थान : कोच्चि।

पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत 15 जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें रेट

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत 15 जिलों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। 

खबर के अनुसार आज यानि की बुधवार को पटना में पेट्रोल की कीमतों में 0.14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली हैं। जबकि पटना में डीजल की कीमतों में 0.12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसतरह से राज्य के अन्य जिलों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ हैं। 

हालांकि बिहार के भागलपुर में आज यानि की बुधवार को पेट्रोल के रेट में 29 पैसे और डीजल की कीमतों में 26 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। जबकि गया में भी पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 39 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया।

पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत 15 जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें रेट?

भागलपुर में पेट्रोल 108.02 रुपये और डीजल 94.75 रुपये लीटर।

बक्सर में पेट्रोल 108.55 रुपये और डीजल  95.27 रुपये लीटर।

दरभंगा में पेट्रोल 107.97 रुपये और डीजल 94.70 रुपये लीटर।

गया में पेट्रोल 108.19 रुपये और डीजल 95.92 रुपये लीटर।

जमुई में पेट्रोल 108.88 रुपये और डीजल 95.57 रुपये लीटर।

मधेपुरा में पेट्रोल 107.92 रुपये और डीजल  94.65 रुपये लीटर।

मधुबनी में पेट्रोल 108.34 रुपये और डीजल 95.04 रुपये लीटर।     

मुंगेर  में पेट्रोल 109.57 रुपये और डीजल 95.26 रुपये लीटर।

मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 108.19 रुपये और डीजल 94.91 रुपये लीटर।

नालंदा में पेट्रोल 107.63 रुपये और डीजल 94.40 रुपये लीटर।

नवादा में पेट्रोल 108.39 रुपये और डीजल 95.11 रुपये लीटर।

पटना में पेट्रोल 107.38 रुपये और डीजल 94.16 रुपये लीटर।

पूर्णिया में पेट्रोल 109.31 रुपये और डीजल 95.95 रुपये लीटर।

समस्तीपुर में पेट्रोल 107.21 रुपये और डीजल 93.99 रुपये लीटर।

सीवान में पेट्रोल 108.68 रुपये और डीजल 95.38 रुपये लीटर।

सीतामढ़ी में पेट्रोल 108.70 रुपये और डीजल 95.38 रुपये लीटर।

नवरात्रि में करें पटना, सासाराम, गया, मुंगेर में माता के शक्तिपीठ का दर्शन

धर्म डेस्क: आज नवरात्रि का तीसरा दिन हैं। भक्त नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के अवतार मां चंद्रघंटा को प्रसाद के रूप में खीर चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। बिहार में माता के भक्त शक्तिपीठ जाकर माता की पूजा आराधना कर रहे हैं।

आपको बता दें की नवरात्रि के समय बिहार के पटना, सासाराम, गया और मुंगेर में स्थित माता के शक्तिपीठ में भक्तों की लंबी भीड़ लगी हैं। अगर आप भी माता के दर्शन करना चाहते हैं तो इन शक्तिपीठ में जा कर माता की पूजा आराधना कर सकते हैं। 

नवरात्रि में करें पटना, सासाराम, गया, मुंगेर में माता के शक्तिपीठ का दर्शन?

बड़ी पटनदेवी: पटना के महाराजगंज में स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एक शक्तिपीठ है। कहा जाता है कि यहां सती के शरीर का दाहिना जंघा गिरा था।

छोटी पटनदेवी : हाजीगंज क्षेत्र में छोटी पटनदेवी मंदिर एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां देवी सती का पट और वस्त्र गिरा था।

माँ मंगला गौरी मंदिर : गया-बोध गया मार्ग पर स्थित भस्मकुट पर्वत पर माँ मंगला गौरी का मंदिर प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। यहां देवी सती का स्तन गिरा था।

माँ ताराचंडी : सासाराम से 6 किमी कि दूरी पर कैमूर पहाड़ी की गुफा में ताराचंडी माँ का मंदिर है। जो एक शक्तिपीठ है।

माँ चण्डिका देवी मंदिर : मुंगेर ज़िले में गंगा तट पर स्थित माँ चण्डिका देवी का मंदिर भी प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। इस स्थल पर माता सती की दांया आँख गिरा था।

पटना, भोजपुर, बक्सर समेत 38 जिलों में जमीन का पुराना कागज निकालें ऑनलाइन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर समेत 38 जिलों में जमीन सर्वे का काम चल रहा हैं। इस सर्वे के दौरान लोगों को अपने जमीन के सत्यापन के लिए पुराने कागजात की ज़रूरत पड़ रही हैं। लेकिन बहुत से लोगों के पास जमीन के दस्तावेज मौजूद नहीं हैं।

खबर के अनुसार बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन के कई दस्तावेजों को ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन के कई कागजातों को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे निकालें जमीन का पुराना कागज : जमीन का पुराना कागज यानि की केवाला निकालने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://bhumijankari.bihar.gov.in/ पर विजिट करें। यहां आप view registered documents का ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस फॉर्म में जमीन से संबंधित जानकारी भरकर सब्मिट करें। आपके सामने जमीन का केवाला दिखाई देगा। जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे निकालें जमीन का खसरा-खतौनी : बिहार में जमीन का खसरा-खतौनी निकालने के लिए आप बिहार भूमि की वेबसाइट http://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx पर विजिट करें। यहां आप जिला, अंचल आदि पर क्लिक करें। इसके बाद मौजा को सलेक्ट करें। अब जमीन का खसरा नंबर, खाता नंबर या फिर रैयत के नाम से खसरा-खतौनी निकालें।

गोपालगंज, बेगूसराय, मधुबनी, सीवान में घर बैठे बनाएं जाति, आय, निवास

न्यूज डेस्क: बिहार के गोपालगंज, बेगूसराय, मधुबनी, सीवान समेत प्रदेशभर के लोग घर बैठे जाति, आय निवास बनवा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं।

बता दें की इससे पहले बिहार में जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र के लिए ब्लॉक और अनुमंडल में चक्कर लगाने पड़ते थें। इससे राज्य के लोगों को पैसों के साथ साथ समय की भी बर्बादी होती थी। इसी को देखते हुए सरकार ने इसकी प्रक्रिया को अब बेहद आसान बना दिया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप से जाति, आय, निवास के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। आवेदन देने के लिए एक सप्ताह के अंदर ये प्रमाणपत्र आपके ईमेल आईडी पर भेज दिया जायेगा। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन : 

1 .आप गूगल पर जाकर RTPS Bihar Portal को सर्च करें। 

2 .इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाये। 

3 .अब जाति, आय, निवास समेत कई विकल्प आएंगे। उसमे से आपको जो भी बनाना है उसपर क्लिक करें। 

4 .अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा। उसमे आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, एड्रेस, फोटो, जन्मदिन और सिग्नेचर अपलोड करें।

5 .अब आपको अपने शिक्षण दस्तावेज, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि की पूरी जानकारी भरकर सब्मिट करें। आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत सभी जिलों में दिवाली पर मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत सभी जिलों में दिवाली पर हर गरीब को सरकार के द्वारा एक मुफ्त सिलेंडर गैस दिया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने उज्ज्वला योजना के तहत होली और दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। ऐसे में ऐसी सम्भावना जताई जा रही हैं की सरकार इस दिवाली से इसकी शुरुआत कर सकती हैं।

आपको बता दें की दो महीने पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मुफ्त सिलेंडर देने की बात को दोहराया था। अब दीपावली से सरकार बीजेपी के लोक संकल्प-पत्र के वादे को पूरा करने की तैयारी कर रही हैं। गरीब वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सकता हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में नई सरकार का गठन होली के कुछ दिन बाद हुआ था, इसलिए 2022 होली पर इसे लागू नहीं किया जा सका। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबर आ रही हैं की सरकार इस बार दिवाली पर गरीबों को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दे सकती हैं।