HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

मुंबई, नागपुर, पुणे समेत सभी जिलों में 90 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मुंबई, नागपुर, पुणे समेत सभी जिलों में 90 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग महाराष्ट्र में नौकरी करना चाहते हैं वो नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने 90 सहायक निदेशक पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास Engineering डिग्री होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी 2022 से 17 मार्च 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

चयन प्रक्रिया :  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

वेतनमान :  42800-132300 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : मुंबई, नागपुर, पुणे समेत सभी जिलों में। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://mpsc.gov.in/

पटना : बिहार में अब शराब पीते पकड़े जाने पर नहीं होगी जेल

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने बिहार में लागू सख्त शराबबंदी में कुछ शर्तों के साथ ढील दी हैं। हालांकि शराबबंदी के नियम-कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार में अगर कोई व्यक्ति शराब पीते पकड़ा गया तो उसे जेल नहीं भेजा जायेगा। हालांकि उन्हें ये बताना होगा की उन्हें शराब कहा से मिली। अगर शराब पीने वाला व्यक्ति शराब की सप्‍लाई करने वाले को पकड़वा देगा तो उसे जेल नहीं होगी। 

सरकारी आदेश के बाद अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक के निर्देश पर सभी जिलों के उत्‍पाद अधीक्षकों को निर्देश दे दिया गया है। इसको लेकर सभी जिलों में तैनात अधिकारियों को सूचना भी भेज दी गई हैं। ताकि इसका पालन किया जा सके। 

उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने जानकारी देते बताया कि इसका उद्देश्य शराब के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचना है और उसे खत्म करना हैं। बता दें की बिहार में शराब के खिलाफ अभियान के तहत जेल जाने वालों में शराब पीने वालों की संख्या अधिक हैं। इस फैसले से इसपर पर रोक लगेगी।

मुजफ्फरपुर में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: मुजफ्फरपुर में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए टाटा मेमोरियल सेंटर के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। आवेदन शुरू हो गया हैं।

पदों का विवरण : बता दें की टाटा मेमोरियल सेंटर ने ड्राइवर के तीन पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की टाटा मेमोरियल सेंटर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 8 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

ऐसे करें आवेदन : आप वेबसाइट https://tmc.gov.in/m_events/Events/JobDetail?jobId=9372 पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

वेतनमान : 16042 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : मुजफ्फरपुर। 

पटना, पूर्णिया, दरभंगा समेत सभी जिलों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इस ट्रैक पर देना होगा टेस्‍ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। बिहार के पटना, पूर्णिया, दरभंगा समेत सभी जिलों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। अगर आप इस टेस्ट को पास करेंगे तभी आपको ड्राइविंग लाइसेंस दी जाएगी।

खबर के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए परिवहन विभाग ने हर जिले में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाने का फैसला लिया हैं। कई जिलों में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाये गए हैं। इस ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य किया गया हैं। 

आपको बता दें की परिवहन विभाग औरंगाबाद को छोड़कर शेष सभी जिलों में दो-दो मोटर वाहन प्रशिक्षण संस्थान भी खोलेगी। इसको लेकर 15 जिलों में प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। साथ ही साथ सभी जिलों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। 

बिहार के किसी भी जिले में रहने वाले लोग मोटर वाहन प्रशिक्षण संस्थान में कार, बस, बाइक आदि चलाने का प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग राज्य के सभी जिलों में व्यवस्था करने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत कई जिलों की सड़कें होंगी चकाचक

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार बिहार के पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत कई जिलों की सड़कों को चकाचक करने वाली हैं। इसकी जानकारी बजट सत्र के दौरान दी गई हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में गांव से लेकर शहर तक की सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए इस साल (2022-23) में करीब 16,430.99 करोड़ रुपये किये जायेंगे। इस पैसे से सड़कों की मरम्मत की जाएगी तथा कई जिलों में पुल, बाइपास का निर्माण किया जायेगा। 

सबसे बड़ी बात यह है की सरकार गांव की सड़कों को मरम्मत करने तथा गांव में नई सड़क को बनाने के लिए करीब 10,611.96 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2500 किमी लंबाई में ग्रामीण पथों का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा हैं।

बिहार में अभी  इन सड़कों का हो रहा निर्माण। 

आरा-मोहनियां सड़क। 

नरेनपुर- पूर्णियां सड़क। 

पटना-बक्सर सड़क। 

आमस-दरभंगा सड़क। 

पटना-गया- डोभी सड़क। 

सिमरिया-खगड़िया सड़क। 

बख्तियारपुर-रजौली सड़क। 

बख्तियारपुर-मोकामा सड़क। 

एम्स-पटना-बेतिया ग्रीन फिल्ड। 

भारत-नेपाल सीमा के समानान्तर दो-लेन की सड़क। 

कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज तक डबल डेकर फ्लाइओवर। 

पटना में 31 मार्च के बाद नहीं चलेंगे डीजल वाले वाहन

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में 31 मार्च के बाद डीज़ल वाले तिपहिया वाहन बंद कर दिए जाएंगे। इन वाहनों को चलाने पर रोक लग जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार पटना में अब सिर्फ सीएनजी संचालित तिपहिया वाहन चलाने की अनुमति दी जाएगी। परिवहन विभाग ने डीजल से चलने वाले ऑटो को सीएजी में बदलने के निर्देश दिए हैं। बहुत से ऑटो चालकों ने अपने वाहन को सीएनजी में तब्दील किया हैं। 

बता दें की बिहार स्वच्छ ईंधन योजना 2019 के अंतर्गत पटना जिले के पटना नगर निगम, दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ नगर परिषद क्षेत्र की सीमा में डीजल चालित ऑटो का परिचालन बंद किया जायेगा। इन इलाकों में सिर्फ सीएनजी संचालित ऑटो चलाये जाएंगे। 

पटना में अभी 35 हजार से अधिक ऑटो चलते हैं, इसमें से 70 प्रतिशत ऑटो सीएनजी में तब्दील कर दिए गए हैं। बहुत जल्द 7 हजार डीजल चालित ऑटो सीएनजी में तब्दील कर दिए जाएंगे। इसको लेकर परिवहन विभाग ने दिशा निर्देश भी जारी किये हैं।

पटना, बक्सर, नालंदा समेत सभी जिलों के गांवों में लगेगी स्ट्रीट लाइट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने बिहार के पटना, बक्सर, नालंदा समेत सभी जिलों के गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। 

खबर के अनुसार विधानमंडल में सोमवार को वर्ष 2022-23 के लिए पेश बजट में इसका प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। सरकार 200 करोड़ रुपये की लागत से शहरों की तरह गांव-गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाएगी। इससे गांव की गलियों में अंधेरा नहीं रहेगा।

बता दें की गांव की गलियों में सात निश्चय-2 के तहत मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की शुरूआत की गई हैं। ब्रेडा के माध्यम से गांवों में सोलर लाइट लगाई जा रही हैं। बहुत जल्द इस योजना को सभी गांवों में विस्तार किया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पंचायती राज विभाग ने तैयारी कर ली हैं। साथ ही साथ कंपनियों का भी चयन कर लिया गया हैं। बहुत जल्द गांव की गलियां अब रातों में भी रोशन रहेगी। इससे लोगों को काफी फायदा होगा।

जानें लखनऊ, गाजियाबाद, कानपूर, मेरठ, बरेली, आगरा में सरसों तेल का नया रेट?

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते दुनियाभर में महंगाई बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन यूपी के तेल बाजार में अभी सरसों तेल के दाम स्थिर हैं। 

खबर के अनुसार  यूपी के बाजार में सरसों के तेल के अधिकतम औसतन स्तर की बात करें तो यहां तेल का भाव 160 से 170 रुपये के आसपास नजर आ रहा हैं। लेकिन जानकारों की मानें तो इसके दामों में बहुत जल्द तेजी देखने को मिल सकती हैं।

आपको बता दें की साल 2021 में सरसों तेल के अधिकतम भाव 200 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन 2021 के अंत और 2022 के शुरूआती महीनों में सरसों तेल के दामों में गिरावट देखने को मिली और इसके दाम कम भी हुए।

 जानें लखनऊ, गाजियाबाद, कानपूर, मेरठ, बरेली, आगरा में सरसों तेल का नया रेट?

लखनऊ के खुदरा बाजार में सरसों तेल का भाव 165 से 170 रुपये लीटर हैं। 

गाजियाबाद के खुदरा बाजार में सरसों तेल का भाव 167 से 170 रुपये लीटर हैं। 

कानपूर के खुदरा बाजार में सरसों तेल के भाव 170 से 170 रुपये लीटर। 

मेरठ के खुदरा बाजार में सरसों तेल का भाव 165 से 170 रुपये लीटर हैं। 

बरेली के खुदरा बाजार में सरसों तेल के भाव 165 रुपये लीटर हैं। 

आगरा के खुदरा बाजार में सरसों तेल का भाव 167 रुपये लीटर हैं। 

नोट : बता दें की सरसों तेल के ब्रांड और कंपनियों के अनुसार तेल के भाव में अंतर हो सकते हैं। 

पटना : बिहार में 108.50 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में एलपीजी सिलेंडर 108.50 रुपये तक महंगा हो गया हैं। हालांकि ये वृद्धि 19 किलो वाले कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर में हुई हैं।

खबर के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में  108.50 रुपये तक वृद्धि की हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में किसी तरह के कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। इसके दाम पहले की ही तरह हैं।

बता दें की 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 2127.50 रुपये से बढ़ाकर 2236.00 रुपये की गई हैं। जबकि 47 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 5313.00 रुपये से बढ़ाकर 5584.00 रुपये कर दी गई है। इसको लेकर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 

वहीं अगर बात घरेलू गैस सिलेंडर की करें तो 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर का रेट 998.00 रुपये और 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर का रेट 702.50 रुपये और पांच किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 368.00 रुपये निर्धारित हैं।

दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, आगरा समेत देशभर के 12वीं पास के लिए भर्तियां

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, आगरा समेत देशभर के12वीं पास के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। आप नोटिश को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

पदों का विवरण : SSC ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क, डाक सहायक एवं जूनियर सचिवालय सहायक आदि पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया :  एसएससी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के अनुसार किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 7 मार्च 2022

वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को ₹19900 से लेकर ₹92300 तक प्रतिमाह। 

सहारनपुर से गुजरने वाली 12 ट्रेनें आज से चलेगी, यहां देखिये लिस्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सहारनपुर से गुजरने वाली 12 ट्रेनें आज से चलेगी इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा। 

होली से पहले इन ट्रेनों के परिचालन को शुरू होने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ बिहार, झारखंड और कोलकाता के लोगों को भी फायदा होगा। इन ट्रेनों का परिचालन कोहरे के कारण बंद कर दिया गया हैं। लेकिन अब रेलवे ने पुनः इसे चलाने का फैसला किया हैं।

सहारनपुर से गुजरने वाली 12 ट्रेनें आज से चलेगी, यहां देखिये लिस्ट?

हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस आज से चलेगी।

बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस आज से चलेगी।

देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस आज से चलेगी।

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आज से चलेगी।

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आज से चलेगी।

धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस आज से चलेगी।

टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस आज से चलेगी।

लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस आज से चलेगी।

जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस आज से चलेगी।

कोलकत्ता-नांगलडैम एक्सप्रेस आज से चलेगी।

कोलकत्ता-अमृतसर एक्सप्रेस आज से चलेगी।

नोट : अगर आप इन ट्रेनों से सफर करना चाहते हैं तो आप पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का रूट और शेड्यूल जरूर चेक करें।

पटना में 38 पदों पर निकली भर्तियां, नोटिश जारी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकरी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पटना में 38 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनटआइटी) पटना के द्वारा निकाली गई हैं। इसको लेकर नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। 

पदों का विवरण : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनटआइटी) पटना ने टेक्निकल असिस्टेंट एवं जूनियर असिस्टेंट (एकाउंट्स) पदों की कुल 38 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 12वीं, बीटेक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनटआइटी) पटना के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट भी मिलेगी। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनटआइटी) पटना के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.nitp.ac.in/

वेतनमान : सरकारी नियमानुसार। 

नौकरी करने का स्थान : पटना।

पटना, बक्सर, मुंगेर, पूर्णिया, बांका, नालंदा, जमुई, सुपौल में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों ने आज सुबह बिहार के पटना, बक्सर, मुंगेर, पूर्णिया, बांका, नालंदा, जमुई, सुपौल में पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया हैं। 

खबर के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट में चल रहे उथल-पुथल के बावजूद अभी बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। लेकिन जानकारों की मानें तो इसके दामों में बहुत जल्द तेजी देखने को मिलेगी और पेट्रोल-डीजल का रेट एकबार फिर बढ़ेगा।

बता दें की रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा हैं। इसका असर भारत पर भी दिखाई देगा। साथ ही साथ भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे और बिहार में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होगा।

पटना, बक्सर, मुंगेर, पूर्णिया, बांका, नालंदा, जमुई, सुपौल में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी?

पटना में आज पेट्रोल का रेट : 105.90 रुपये।

पटना में आज डीजल का रेट : 91.09 रुपये।

बक्सर में आज पेट्रोल का रेट : 107.26 रुपये। 

बक्सर में आज डीजल का रेट : 92.36 रुपये।

मुंगेर में आज पेट्रोल का रेट : 107.88 रुपये।

मुंगेर में आज डीजल का रेट : 92.92 रूपये।

पूर्णिया में आज पेट्रोल का रेट : 107.43 रुपये।

पूर्णिया में आज डीजल का रेट : 92.50 रुपये।

बांका में आज पेट्रोल का रेट : 107.57 रुपये।

बांका में आज डीजल का रेट : 92.63 रुपये।

नालंदा में आज पेट्रोल का रेट : 106.33 रुपये।

नालंदा में आज डीजल का रेट : 91.49 रुपये।

जमुई में आज पेट्रोल का रेट : 107.68 रुपये।

जमुई में आज डीजल का रेट : 92.75 रुपये। 

सुपौल में आज पेट्रोल का रेट : 107.60 रुपये।

सुपौल में आज डीजल का रेट : 92.66 रुपये।

भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर समेत सभी जिलों में खेत, प्लाट, जमीन का नक्शा मिलेगा मुफ्त

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर समेत सभी जिलों में खेत, प्लाट, जमीन का नक्शा मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश की सरकार ने जमीन नक्शा के लिए वेबसाइट पोर्टल उपलब्ध करा दिया हैं। जिस पोर्टल से आप जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद उस नक्शे का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

खबर के अनुसार मध्य प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अपने खेत या जमीन का नक्शा मैप घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। अब लोगों को जमीन नक्शा के लिए किसी कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। गांव से लेकर शहर तक के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 

भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर समेत सभी जिलों में खेत, प्लाट, जमीन का नक्शा मिलेगा मुफ्त?

1 .आप Bhu Naksha MP की वेबसाइट पर जाये। 

2 .आप डाइलेक्ट वेबसाइट http://www.landrecords.mp.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

3 .अब आप नक्शा(अक्स) विकल्प को सेलेक्ट करें। 

4 .अब आपको अपना जिला, तहसील एवं गांव को सेलेक्ट करें। 

5 .इसके बाद आप जमीन का खसरा संख्या भरकर जमा करें। 

6 .अब आप भू नक्शा विवरण चेक करें।

7 .इसके बाद एमपी भू नक्शा मैप डाउनलोड करें। 

रांची : झारखंड में कब लागू होगा 1932 का खतियान, जानिए

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड विधानसभा में 1932 के खतियान को लागू करने की मांग एकबार फिर उठी हैं। साथ ही साथ खतियान के आधार पर झारखंड में स्थानीय नीति लागू करने की मांग की गई हैं।

खबर के अनुसार झारखंड विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के कई विधायकों ने कहा की झारखंडी की पहचान अंतिम सर्वे 1932 के आधार पर हो और सरकार इस पर जल्द फैसला लें। साथ ही साथ सरकार में इस व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करें।

बता दें की विधायकों के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्थानीय नीति को लागू करने को लेकर प्रयास किया जा रह हैं। उन्होंने कहा की सरकार आदिवासी-मूलवासी को लेकर गंभीर है़ न्यायालय के आदेश का अध्ययन हो रहा है़ जल्द ही इस पर निर्णय होगा। 

आपको बता दें की झारखंड में 1932 के खतियान को लागू करने के लिए झारखंड में कई समय से मांग उठ रही हैं। सीएम ने कहा की तत्कालीन सरकार ने इसे परिभाषित भी किया था। लेकिन उच्च न्यायालय ने उसे निरस्त कर दिया था। हम इसपर अध्ययन कर रहे हैं।

पटना, समस्तीपुर, गोपालगंज, गया में निकली बंपर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, समस्तीपुर, गोपालगंज, गया में कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी अलग-अलग संस्थानों ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर निकाली हैं। जो लोग बिहार के इन शहरों में नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

1 .बिहार स्टेट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड, पटना में वैकेंसी।

 पद का नाम : मुख्य सतर्कता अधिकारी

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.biharbank.bih.nic.in

2 .डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, समस्तीपुर में भर्तियां। 

 पद का नाम : प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर। 

 योग्यता : पदों के अनुसार। 

 पदों की संख्या : 72 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 मार्च 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.rpcau.ac.in

3 .सैनिक स्कूल गोपालगंज में निकली वैकेंसी। 

 पद का नाम : मेस मनेजर। 

 योग्यता : मैट्रिक पास। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 4 मार्च 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट : www.ssgopalganj.in/Vacancy.html

 4 .सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिहार, गया में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर आदि।

 योग्यता : पदों के अनुसार। 

 पदों की संख्या : 48 पद। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 मार्च 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट : www.cusb.ac.in

ऐसे करें अप्लाई : पटना, समस्तीपुर, गोपालगंज, गया में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

दिल्ली में 112 पदों पर निकली भर्तियां, 10 मार्च है अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली में 112 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां इंदिरा गांधी अस्पताल (IGH Dwarka) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : इंदिरा गांधी अस्पताल (IGH Dwarka) ने 112 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : इंदिरा गांधी अस्पताल (IGH Dwarka) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार Graduate, Master Degree, MBBS, PG डिग्री निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि :  इंदिरा गांधी अस्पताल (IGH Dwarka) के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया :  इंदिरा गांधी अस्पताल (IGH Dwarka) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  इंदिरा गांधी अस्पताल (IGH Dwarka) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://portal.delhi.gov.in/

वेतनमान : 67700-208700 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : दिल्ली।

समस्तीपुर, भागलपुर, गोपालगंज, पूर्णिया में अब ऑनलाइन निकालें जमीन का नया रसीद

न्यूज डेस्क: बिहार के समस्तीपुर, भागलपुर, गोपालगंज, पूर्णिया समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग अब ऑनलाइन के द्वारा जमीन का नया रसीद निकाल सकते हैं। इसके लिए बिहार सरकार ने वेबसाइट पोर्टल उपलब्ध कराया हैं। 

खबर के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने जमीन का रसीद काटने और भू लगान भरने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। इसका लाभ बिहार के लोगों को मिल रहा हैं तथा किसी भी जिले में रहने वाले लोग अब आसानी से जमीन का नया रसीद प्राप्त कर रहे हैं।

बता दें की इससे पहले लोगों को जमीन लगान भरने तथा जमीन का नया रसीद निकालने के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन नई व्यवस्था शुरू होने के बाद बिहार के लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप से जमीन रसीद निकाल रहें हैं।

समस्तीपुर, भागलपुर, गोपालगंज, पूर्णिया में अब ऑनलाइन निकालें जमीन का नया रसीद?

1 .वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ को ओपन करें। 

2 .भू-लगान विकल्प के ऑप्शन पर क्लिक  करें। 

3 .ऑनलाइन भुगतान करें विकल्प पर क्लिक करें।

4 .लगान विवरण भरकर खोजें पर क्लिक करें। 

5 .रैयत का नाम देखें। 

6 .इसके बाद ऑनलाइन लगान रसीद काटे पर क्लिक करें।

7 .अब आप पेमेंट मोड एवं बैंक को सेलेक्ट करें और ऑनलाइन लगान जमा करें। 

8 .इसके बाद आप लगान रसीद प्रिंट या डाउनलोड करें। 

लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपूर में ऐसे निकालें जमीन का कागज

न्यूज डेस्क: लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपूर समेत प्रदेशभर के लोग उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट से ऑनलाइन के द्वारा जमीन के कागजात निकाल सकते हैं। इसके लिए यूपी सरकार ने वेबसाइट पोर्टल भी उपलब्ध करा दिया हैं। 

यूपी के इन शहरों में अगर आप कोई जमीन खरीद रहें हैं तो ऑनलाइन के द्वारा जमीन के कागजातों की जांच कर सकते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति के भूमि कागजात भूल गए हैं या फिर फट गए हैं तो वो लोग भी जमीन के कागजात को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपूर में इस वेबसाइट से निकालें जमीन का कागज?

जमीन का बैनामा कैसे निकाले : उत्तर प्रदेश सरकार स्वराज के द्वारा लांच किए गए ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल https://igrsup.gov.in/igrsup/defaultAction.action पर जा कर जमीन से संबंधित जानकारी को भरें और बैनामा निकालें। 

जमीन का खसरा-खतौनी कैसे निकालें : उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी खसरा नकल प्राप्त करने के लिए आप वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जा कर जनपद, तहसील, ग्राम को चुनते हुए  खसरा-खतौनी आदि को निकाल सकते हैं।

किसी भी जमीन का नक्शा कैसे निकालें : उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के लिए आप वेबसाइट  upbhunaksha gov in पर जाये तथा जिला, तहसील एवं गांव को चुनते हुए जमीन का नक्शा निकालें और उसे प्रिंट करें।

पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों को सरकार ने दिए 10 बड़े तोहफे

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने बजट सत्र के दौरान पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों को 10 बड़े तोहफे दिए हैं। इससे बिहार के लोगों का विकास होगा तथा उनके जीवन की परेशनी दूर होगी।

खबर के अनुसार नीतीश सरकार ने बजट सत्र के दौरान  2.37 लाख करोड़ रुपए के बजट में उन्होंने हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ-न -कुछ घोषणाएं की है। साथ ही साथ बिहार को बेहतर और विकसित राज्य बनाने के लिए कई तरह के वादे भी किये।

पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों को सरकार ने दिए 10 बड़े तोहफे?

1 .सरकार ने कहा की हर जिले में एक मॉडल प्लस टू हाई स्कूल बनाया जाएगा। 

2 .सभी जिलों के मध्य विद्यालयों में 8,386 फिजिकल टीचर्स की भर्ती की जाएगी।

3 .राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में 40,558 प्रधान शिक्षक की भर्ती की जाएगी।

4 .पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी। 

5 .बिहार में मेडिकल, इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। 

6 .सरकार ने कहा की किसानों को दलहन और तिलहन के बीज फ्री में दिए जाएंगे। 

7 .सरकार ने कहा की IGMS, पटना में कैंसर के लिए 1200 ऐक्स्ट्रा बेड का भवन बनेगा। 

8 .राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना की जाएगी। 

9 .सरकार ने कहा की सभी टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अब हिन्दी में भी होगी पढ़ाई। 

10 .राज्य के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना की जाएगी साथ ही 18 अनुमंडलों में डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी। 

दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, बरेली से कई ट्रेनों का परिचालन शुरू

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोहरे के कारण बंद हुए कई ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला हैं। आज से दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी, बरेली होकर कई ट्रेने चलेगी।

खबर के अनुसार रेलवे ने एक दिसंबर के पूर्व ट्रेन संचालन की व्यवस्था बहाल करने के आदेश सोमवार देर शाम जारी कर दिया हैं। सरकार के इस व्यवस्था का सीधा लाभ रेल यात्रियों को होगा। खास कर होली पर यात्रा करने में आसानी होगी।

इन ट्रेनों का परिचालन आज से शुरू?

जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस,

लखनऊ छपरा एक्सप्रेस, 

अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस,

लखनऊ -मेरठ सिटी इंटरसिटी, 

लखनऊ आगरा इंटरसिटी,

उत्सर्ग एक्सप्रेस,

श्रमजीवी एक्सप्रेस,

पटना-कोटा एक्सप्रेस, 

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, 

वाराणसी बरेली एक्सप्रेस,

पटना कोटा एक्सप्रेस,

न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, 

अंबाला बरौनी एक्सप्रेस ,

आनंद विहार -सीतामढ़ी एक्सप्रेस,

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 

दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस,

सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, 

धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस,

नोट : अगर आप इन ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। साथ ही साथ टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं।

पटना, पूर्णिया, नालंदा समेत सभी जिलों के किसानों को फ्री में मिलेगा बीज

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को अपना दूसरा बजट पेश कर दिया। इस दौरान किसानों को कई तरह के तोहफे दिए गए। 

खबर के अनुसार बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा की किसानों को दलहन और तिलहन के बीज फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका लाभ पटना, पूर्णिया, नालंदा समेत राज्य के सभी जिलों के किसानों को मिलेगा।

इतना ही नहीं बजट सत्र के दौरान उन्होंने कहा की सरकार राज्य के सभी छोटे-बड़े शहरों में सब्जी बिक्री केंद्र की स्थापना करेगी। इस सब्जी बिक्री केंद्र में राज्य के किसान अपनी सब्जियों की बिक्री करेंगे। इससे किसानों को बड़ा लाभ होगा।

उन्होंने कहा की राज्य के 8463 पैक्सों में कृषि संयंत्र बैंक स्थापित की जाएगी। राज्य के किसान अपने नजदीक के पैक्स में जाकर बैंक से संबंधित कार्य कर सकेंगे। उन्हें पैक्स में पैसों की लेन-देन करने तथा कृषि योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी।

पटना समेत देशभर के लोगों के लिए 208 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: पटना समेत देशभर के लोगों के लिए 208 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। 

पदों का विवरण : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में अप्रेंटिस के 208 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। 

योग्यता : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) के  पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता Diploma, Engineering डिग्री आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी 2022 से लेकर 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) के  पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आधिकारिक साइट: https://cochinshipyard.in/

वेतनमान : 10200-12000 प्रतिमाह।

पटना, बक्सर, नालंदा, पूर्णिया समेत सभी जिलों में शराब पीने वालों को मिली छूट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने पहली बार पटना, बक्सर, नालंदा, पूर्णिया समेत सभी जिलों में शराब पीने वाले लोगों को छूट दी हैं। मद्य निषेध विभाग ने उन शराबियों को राहत देने की बात कही है जो शराब माफिया की सही जानकारी देंगे।

खबर के अनुसार बिहार में अगर कोई शराबी शराब बेचने वालों की जानकारी देता हैं तो उस शराबी को जेल नहीं भेजा जायेगा। उत्पाद विभाग के आयुक्त कृष्ण कुमार के कहा है की शराब तस्करों को पकड़ने के लिए विभाग अब इस नई नीति पर काम करने जा रही हैं।

बता दें की सरकार के इस फैसले से जेल में शराबियों की संख्या में कमी आएगी। साथ ही साथ शराब बेचने वालों पर कारवाई की जाएगी और शराब के धंधे को पूरी तरह से बंद कराया जायेगा और शराब माफियों को सबक सिखाया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में करीब 4 लाख लोग शराब पीने के आरोप में जेल में बंद हैं। आपको बता दें की बिहार में शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग और मद्य निषेध विभाग ने समीक्षा की हैं, इसके बाद विभाग की ओर से यह फैसला लिया गया हैं।

समस्तीपुर कृषि विश्वविद्यालय में फिर निकली भर्ती, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: समस्तीपुर कृषि विश्वविद्यालय में कई पदों पर भर्ती निकली हैं। जो लोग समस्तीपुर में नौकरी करना चाहते हैं वो डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने OSD Security के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजी, डिप्लोमा आदि होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। इसकी जानकारी आप नोटिश से प्राप्त कर सकते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन की तिथि : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित किया गया हैं।

नोटिश के लिए वेबसाइट : https://www.rpcau.ac.in/wp-content/uploads/2022/02/OSDSecurity-1.pdf

वेतनमान : नियमानुसार। 

नौकरी करने का स्थान : समस्तीपुर, बिहार।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, रोहित बने टेस्ट कप्तान

खेल समाचार : भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली हैं। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तान बनाया गया हैं। रोहित अब भारत की ओर से वनडे, टी20 और टेस्ट तीनो फॉर्मेट के कप्तान होंगे।

खबर के अनुसार भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत मोहाली में होगी। पहला मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च तक खेला जाएगा। जबकि इसके बाद बेंगलुरु में दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 12 से 16 मार्च तक खेला जायेगा।

बता दें की टी20 सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया अब टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा करने के इरादे से उतारेगी। टी20 सीरीज में पंत और विराट कोहली को आराम दिया गया था। लेकिन टेस्ट सीरीज में इनकी वापसी होगी। 

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी।

पहला मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च तक मोहाली खेला जाएगा। 

दूसरा मुकाबला 12 से 16 मार्च तक बेंगलुरु में खेला जायेगा। 

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।

LPG सिलेंडर 105 रुपये महंगा, जानें दिल्ली, मेरठ, आगरा, लखनऊ, जयपुर का रेट

न्यूज डेस्क: देशभर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब गैस की कीमतों पर दिखाई देने लगा हैं। साथ ही साथ LPG सिलेंडर के दामों में अचानक से वृद्धि होने लगी हैं।

खबर के अनुसार आज कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट में 105 रुपये की वृद्धि की गई हैं। हालांकि अभी तक घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। लेकिन ऐसी सम्भावना जताई जा रही हैं की 7 मार्च तक इसके दामों में भी वृद्धि हो सकती हैं।

19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। वहीं मेरठ, आगरा, लखनऊ समेत देशभर में आपको अब कमर्शियल सिलेंडर पहले के मुकाबले 105 रुपये महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा।

दिल्ली, मेरठ, आगरा, लखनऊ, जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट?

दिल्ली में आज घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 899.50 /14.2 KG

मेरठ में आज घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 897.50 /14.2 KG

आगरा में आज घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 912.50 /14.2 KG

लखनऊ में आज घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 937.50 /14.2 KG

जयपुर में आज घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 903.50 /14.2 KG

गोरखपुर में आज घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 962.00 /14.2 KG